Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में 24 घंटे में 16 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले; महाराष्ट्र में लगातार दूसरे दिन 8 हजार से ज्यादा मरीज

भारत में कोरोना के एक्टिव केस एक बार फिर बढ़ने लगे है। गुरुवार को देश में 16,562 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 12,203 लोग रिकवर हुए और 118 की मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 26 Feb 2021 9:30:50

देश में 24 घंटे में 16 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले; महाराष्ट्र में लगातार दूसरे दिन 8 हजार से ज्यादा मरीज

भारत में कोरोना के एक्टिव केस एक बार फिर बढ़ने लगे है। गुरुवार को देश में 16,562 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 12,203 लोग रिकवर हुए और 118 की मौत हो गई। इससे पहले बुधवार को 16,886 लोग संक्रमित पाए गए थे। देश में अब तक 1 करोड़ 10 लाख 63 हजार से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 7 लाख 48 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। 1,56,861 मरीज ऐसे हैं जिनकी मौत हो गई। 1,52,849 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। आपको बता दे, हर दिन मिलने वाले मरीजों के मामले में भारत एक बार फिर से दुनिया का चौथा सबसे संक्रमित देश हो गया है। एक हफ्ते पहले तक इस मामले में भारत टॉप-10 देशों की सूची से भी बाहर था, लेकिन मरीजों की रफ्तार बढ़ते ही ये चौथे नंबर पर पहुंच गया। यहां हर दिन 13000 से ज्यादा संक्रमित पाए जा रहे हैं।

महाराष्ट्र में गुरुवार को 8,702 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 3744 लोग रिकवर हुए और 56 की मौत हो गई। इससे पहले बुधवार को राज्य में 8807 कोरोना संक्रमित मिले थे। अब तक 21 लाख 29 हजार 821 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 20 लाख 12 हजार 367 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 51 हजार 993 मरीजों की मौत हो गई। 64 हजार 260 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। बता दे, महाराष्ट्र के वाशिम जिले के एक ब्वॉयज हॉस्टल में एक साथ 229 स्टूडेंट्स और 3 स्टाफ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस हॉस्टल में अमरावती, नांदेड़, वाशिम, बुल्ढाना और अकोला के 327 स्टूडेंट्स रहते हैं। अब पूरे हॉस्टल को क्वारैंटाइन सेंटर में बदल दिया गया है। महाराष्ट्र के लातूर में 27 और 28 फरवरी को जनता कर्फ्यू रहेगा। लातूर में 7 से 15 फरवरी के बीच कोरोना के 261 मामले रिकॉर्ड किए गए थे। वहीं पिछले एक हफ्ते में यहां 300 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। इसके बाद प्रशासन ने जनता कर्फ्यू का फैसला किया।
महाराष्ट्र के बाद अब दिल्ली में भी कोरोना के मामले बढ़ने लगे है। यहां पिछले तीन दिन से मरीजों की एक्टिव संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मतलब हर दिन रिकवरी से ज्यादा नए केस सामने आ रहे हैं। गुरुवार को राज्य में 220 लोग संक्रमित पाए गए और 188 लोग ठीक हुए। इस तरह 32 एक्टिव केस बढ़ गए। अब तक यहां 6,38,593 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 6,26,519 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,905 मरीजों की मौत हो गई। 1,169 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

मध्य प्रदेश में गुरुवार को 368 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 201 लोग ठीक हुए और 2 की मौत हो गई। अब तक 2,60,681 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 2,54,387 लोग ठीक हो चुके हैं और 3859 मरीजों की मौत हो गई। 2,435 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

केरल में गुरुवार को 3,677 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 4652 लोग रिकवर हुए और 14 की जान चली गई। अब तक 10,48,687 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9,92,472 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4151 मरीजों की मौत हो गई। 51,876 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। राजस्थान में गुरुवार को 128 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। 124 लोग रिकवर हुए। अब तक 3,19,929 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 3,15,936 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2785 मरीजों की मौत हो गई। 1208 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। राजस्थान में महाराष्ट्र और केरल से आने वालों को RT-PCR टेस्ट निगेटिव होने की रिपोर्ट दिखानी जरूरी होगी। इन दोनों राज्यों में कोरोना के नए स्ट्रेन के मरीज मिलने के बाद राजस्थान सरकार ने यह फैसला लिया है। वहीं स्कूली छात्रों में संक्रमण फैलने से भी सरकार की चिंता बढ़ गई है।

केरल में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। यहां गुरुवार को 3,677 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 4652 लोग रिकवर हुए और 14 की जान चली गई। अब तक 10,48,687 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9,92,472 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4151 मरीजों की मौत हो गई। 51,876 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका