Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Corona Cases India: पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के 12,143 नए मरीज, 103 की हुई मौत

भारत में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना कि 12 हजार 143 नए केस आए सामने, इस दौरान 103 की मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 13 Feb 2021 12:11:46

Corona Cases India: पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के 12,143 नए मरीज, 103 की हुई मौत

भारत में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना कि 12 हजार 143 नए केस आए सामने, इस दौरान 103 की मौत हो गई। पिछले एक दिन में कोरोना से संक्रमित 11 हजार 395 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्‍पताल से छुट्टी दे दी गई। भारत में अब तक 1,08,92,746 कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं जबकि 1,06,00,625 लोग डिस्‍चार्ज हो चुके हैं। देश में कोरोना संक्रमण से अब तक 1,55,550 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 1,36,571 मरीज का इलाज अलग अलग अस्‍पताल में चल रहा है। उधर, स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब तक 77,66,319 लोगों को करोना वैक्‍सीन की पहली डोज दी गई है। देश में अब तक तय लक्ष्य के 58.9% हेल्थकेयर और 21.2% फ्रंटलाइन वकर्स को टीका लगाया जा चुका है। बिहार में सबसे ज्यादा 80.2% हेल्थकेयर वर्कर्स को वैक्सीन की पहली डोज दी गई। वहीं, मध्यप्रदेश में यह आंकड़ा 75.8% है। राजस्थान में अब तक 70.2% हेल्थकेयर वर्कर्स को टीका लगाया जा चुका है। स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों को पहला टीका लगे अब 28 दिन पूरे हो चुके हैं। ऐसे में आज से स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों को वैक्‍सीन की दूसरी डोज देने का काम शुरू होगा। जिन लोगों ने टीकाकरण के पहले दिन 16 जनवरी को टीका लगाया था, वह शनिवार को दूसरी खुराक लेंगे। केन्द्र सरकार की ओर से कहा गया है कि तय कार्यक्रम या उसके बाद टीका नहीं लगवा सके कोरोना योद्धाओं को अब आयु वर्ग के हिसाब से होने वाले टीकाकरण के दौरान टीका लगवाना होगा। केन्द्र ने सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को सलाह दी है कि वे कोरोना योद्धाओं के लिए पहले चरण का टीकाकरण 6 मार्च तक पूरा कर लें।

केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से कहा गया है कि टीकाकरण के लिए विकसित मोबाइल एप पर पंजीकरण कराने वाले सभी स्वास्थ्यकर्मियों को एक मार्च पर टीका लगा दिया जाए।
केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण के मुताबिक सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को सलाह दी गई है कि वे सभी कोरोना योद्धाओं को 6 मार्च तक टीका लगवाने का अवसर दें। जो कोरोना योद्धा अपने समय पर या बाद में अवसर मिलने पर टीका लगवाने में असफल रहे हैं, उन्हें आयु वर्ग के अनुसार होने वाले टीकाकरण में अपनी बारी का इंतजार करना होगा। गौरतलब है कि सरकार ने 50 वर्ष से ज्यादा आयु के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान मार्च से शुरू करने का फैसला लिया है।

दिल्ली में शुक्रवार को 141 नए मरीज मिले। 136 मरीज ठीक हुए और तीन लोगों की मौत हुई। अब तक 6।36 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6.24 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,889 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1053 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

मध्य प्रदेश में शुक्रवार 141 नए मरीज मिले। 136 मरीज ठीक हुए और तीन लोगों की मौत हुई। अब तक 6.36 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6.24 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,889 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1053 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। गुजरात में शुक्रवार को 268 नए मरीज मिले। 281 मरीज ठीक हुए और एक लोगों की मौत हुई। अब तक 2.64 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2.58 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 4 हजार 400 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1 हजार 767 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

राजस्थान में शुक्रवार को 108 नए मरीज मिले। 85 मरीज ठीक हुए और एक ने जान गंवाई। अब तक 3.18 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.14 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 2 हजार 780 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1 हजार 407 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

महाराष्ट्र में शुक्रवार को 3 हजार 670 नए मरीज मिले। 2 हजार 422 मरीज ठीक हुए और 36 ने जान गंवाई। अब तक 20.56 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 19.72 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 51 हजार 451 मरीजों की मौत हो चुकी है। 30 हजार 474 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका