देश में कोरोना मामलों में गिरावट, नए केस आने की रफ्तार 3 हफ्ते में करीब 3% हुई कम; पिछले 24 घंटे में मिले 67708 नए मरीज

By: Pinki Thu, 15 Oct 2020 10:35:02

देश में कोरोना मामलों में गिरावट, नए केस आने की रफ्तार 3 हफ्ते में करीब 3% हुई कम; पिछले 24 घंटे में मिले 67708 नए मरीज

देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले 73 लाख के पार जा चुके हैं। कोरोना से अब तक 73 लाख 7 हजार 98 लोग संक्रमित हो चुके हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना के 67 हजार 708 नए मरीज मिले। बुधवार को 680 लोगों की जान गई और 76 हजार मरीज रिकवर हुए। पिछले 27 दिन में दो लाख एक्टिव केस में गिरावट आई है. 17 सितंबर को ये 10.17 लाख की पीक पर थे और 14 अक्टूबर को ये 8 लाख 12 हजार हो गए। बीते तीन हफ्ते में नए केस में भी करीब 3% की कमी आई है। 17 से 23 सितंबर के बीच यह दर 8.82% थी, जो 8 से 14 अक्टूबर के बीच घटकर 6.05% हो गई।

वर्तमान में 8 लाख से ज्यादा केस एक्टिव हैं जिनका इलाज जारी है। वहीं, 63.8 लाख लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं। देश में 1.11 लाख लोगों की अब तक कोरोना से मौत हो चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक कल यानी 14 अक्टूबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 9,12,26,305 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11,36,183 सैंपल की टेस्टिंग कल हुई।

26 से 60 साल के 45% कोरोना मरीजों की हुई मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार संक्रमण से कम उम्र के मरीजों की भी मौत तेजी से बढ़ने लगी है। अब तक जान गंवाने वाले 45% मरीज ऐसे थे जिनकी उम्र 26 से 60 साल के बीच थी। मंत्रालय ने युवाओं को आगाह किया है। मंत्रालय ने कहा कि अगर आप ये सोचते हैं कि कोरोना केवल बुजुर्ग लोगों की जान ले रहा है तो ये गलत है।आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना से जान गंवाने वाले सबसे ज्यादा 70% मरीज पुरुष थे, जबकि 30% मरीज महिलाएं थीं। इनमें 53% मरने वाले मरीजों की उम्र 60 साल से अधिक थी।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस के मामलों की डबलिंग टाइम तेजी से बढ़कर 70.4 दिन हो गया है। अगस्त महीने के बीच में ये 25.5 दिन था। यानी पहले जो कोरोना के मामले 25 दिनों में दोगुने हो रहे थे अब उसमें 70 दिन लग रहे हैं।

गुरुवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी कोरोना के आंकड़े...

- पिछले 24 घंटे में आए नए मामलों की संख्या- 67,708
- 24 घंटे में हुई मौतों का आंकड़ा- 680
- देश में अब तक कुल केस- 73,07,098
- कुल एक्टिव केस- 8,12,390
- ठीक हो चुके मरीजों की संख्या- 63,83,442
- कुल मौतें- 1,11,266

उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी पत्नी साधना गुप्ता भी संक्रमित पाई गई हैं। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। मुलायम सिंह यादव को अभी गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उत्तरप्रदेश में पिछले 24 घंटे के अंदर 2 हजार 593 नए मरीज मिले, 3 हजार 736 लोग ठीक हुए और 41 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 1.2 करोड़ से ज्यादा लोगों की जांच हो चुकी है। इनमें 4 लाख 44 हजार 711 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं, जबकि 36 हजार 898 का इलाज चल रहा है। 4 लाख 1 हजार 306 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। कोरोना की वजह से 6 हजार 507 लोगों की मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र में 31 अक्टूबर तक सभी स्कूल, कॉलेज, एजुकेशनल और कोचिंग इंस्टीट्यूट बंद रहेंगे। इस दौरान ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी, लेकिन छात्र स्कूल नहीं जा सकेंगे। किसी तरह की एक्टिविटी पर भी रोक है। महाराष्ट्र में 'मिशन बिगिन अगेन' के तहत कई और गतिविधियों को छूट दे दी गई है। इसमें सबसे अहम मेट्रो सेवा है जो आज से शुरू हो रही है लेकिन यात्रियों को आने-जाने की सुविधा 19 अक्टूबर से मिलेगी। मेट्रो के अलावा पब्लिक लाइब्रेरी को भी शर्तों के साथ छूट दी गई है। रियायतों के अलावा उद्धव सरकार ने मास्क की कीमतों पर भी नया आदेश निकाला है। इसके तहत एन-95 मास्क अब 19 से लेकर 49 रुपए तक में ही बेचे जा सकेंगे। महाराष्ट्र में बुधवार को 10 हजार 552 लोग संक्रमित मिले, 19 हजार 517 लोग ठीक हुए और 158 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 15 लाख 54 हजार 389 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 1 लाख 96 हजार 288 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 13 लाख 16 हजार 769 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 40 हजार 859 मरीजों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में फिर से उछाल है। बीते 24 घंटे में राजधानी में 3 हजार 324 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 44 मरीजों की मौत हो गई। यहां अब तक कुल 5 हजार 898 मरीजों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है। दिल्ली का रिकवरी रेट 91% से ऊपर है। राजधानी में कोरोना के कुल मामले 3,17,548 हो गए हैं, जिसमें 2,89,747 मरीज रिकवर हो चुके हैं और 21 हजार 903 केस एक्टिव हैं। दिल्ली में आज से सिनेमा हॉल खुल रहे हैं। केंद्र सरकार की गाइडलाइन के बाद, आज से 50% क्षमता के साथ सिनेमाहाल खोलने की इजाजत दी गई थी। थियेटरों में डिजिटल टिकट से लेकर खाने-पीने और बैठने की खास तैयारियां की गई हैं।

कर्नाटक में बीते 24 घंटे में 9 हजार 265 नए कोरोना मामले सामने आए हैं और 8 हजार 662 लोग अस्पताल से ठीक होकर लौट गए हैं। यहां एक दिन में 75 लोगों की मौत हुई है। राज्य में कुल मामले बढ़कर 7,35,371 हो गए, जिनमें 1,13,987 सक्रिय मामले हैं, 6,11,167 डिस्चार्ज और 10 हजार 198 मौतें शामिल हैं। वहीं, महाराष्ट्र में 10 हजार 552 नए केस सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में यहां 19 हजार 517 लोग रिकवर होकर घर पहुंच चुके हैं। यहां एक दिन में 158 लोगों की मौत हुई है। राज्य में कुल मामले 15,54,389 हो गए हैं, जिनमें 13,16,769 ठीक हो चुके हैं, 1,96,288 सक्रिय मामले हैं और 40 हजार 859 मौतें शामिल हैं।

बिहार में बुधवार को 1 हजार 326 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 1 हजार 375 लोग रिकवर हुए और 6 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 86।7 लाख से ज्यादा लोगों की जांच हो चुकी है। इनमें 1 लाख 99 हजार 549 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं, जबकि 10 हजार 583 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। 1 लाख 87 हजार 998 लोग रिकवर हो चुके हैं। 967 मरीजों की मौत हो गई है।

राजस्थान में पिछले 24 घंटे में राज्य में 2 हजार 21 नए केस मिले। 2 हजार 219 मरीज ठीक हुए और 15 की मौत हो गई। अब तक 34.1 लाख से ज्यादा लोगों की जांच हो चुकी है। इनमें 1 लाख 65 हजार 240 लोग संक्रमित पाए गए, जबकि 21 हजार 711 लोगों का इलाज चल रहा है। 1 लाख 41 हजार 835 लोग रिकवर हो चुके हैं। संक्रमण के चलते 1 हजार 694 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मध्यप्रदेश में बुधवार को संक्रमण के रिकॉर्ड 5 हजार 515 नए मामले सामने आए। 5 हजार 729 मरीज ठीक हुए, जबकि 15 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 1 लाख 55 हजार 276 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 1 लाख 38 हजार 158 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 14 हजार 432 का इलाज चल रहा है। अब तक 2 हजार 686 मरीजों की मौत हो चुकी है। राज्य में 24.8 लाख लोगों की जांच हो चुकी है।

ये भी पढ़े :

# Sputnik-V के बाद रूस ने एक और कोरोना वैक्सीन को दी मंजूरी, पुतिन ने की घोषणा

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com