Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Corona News: एक्टिव केस की लिस्ट में फिर से दुनिया में 13वें नंबर पर पहुंचा भारत; MP के सांसद नंद कुमार चौहान की कोरोना से मौत

देश में कोरोना मरीजों की रफ्तार में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। सोमवार को देशभर में 11 हजार 563 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 02 Mar 2021 10:02:23

Corona News: एक्टिव केस की लिस्ट में फिर से दुनिया में 13वें नंबर पर पहुंचा भारत; MP के सांसद नंद कुमार चौहान की कोरोना से मौत

देश में कोरोना मरीजों की रफ्तार में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। सोमवार को देशभर में 11 हजार 563 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 11 हजार 990 लोग ठीक हुए और 80 की मौत हो गई। अब तक 1.11 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 1.07 करोड़ से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। 1.57 लाख मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 1.65 मरीजों का इलाज चल रहा है। इस मामले में वह दुनिया में फिर एक बार 13वें नंबर पर पहुंच गया है। दो दिन पहले तक वह 15वें नंबर पर था। उसके 10 दिन पहले टॉप-15 संक्रमित देशों की सूची से बाहर हो गया था। इसी तरह हर दिन कोरोना मरीजों के मिलने के मामले में भी भारत अब 4-5वें नंबर पर आ गया है।

उधर, हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला के ग्युटो मठ में सोमवार को 100 बौद्ध भिक्षु कोरोना संक्रमित पाए गए। अब तक इस मठ में कुल 156 भिक्षुओं की रिपोर्ट पॉजिटिव मिल चुकी है। कांगड़ा के CMO डॉ गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि इतने सारे केसेस आने के बाद इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।
बीजेपी सांसद नंद कुमार सिंह चौहान का कोरोना से निधन

मध्य प्रदेश स्थित खंडवा के भारतीय जनता पार्टी के सांसद नंद कुमार सिंह चौहान का निधन हो गया है. वह मेदांता अस्पताल में भर्ती थे. कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें 5 फरवरी को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। डॉक्टर्स के मुताबिक, संक्रमण उनके फेफड़ों में फैल गया था। बाद में कोरोना रिपोर्ट निगेटिव भी आई, लेकिन उनकी तबियत में कोई सुधार नहीं हुई। BJP सांसद के निधन पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शोक प्रकट किया है. एक ट्वीट में सीएम ने कहा 'लोकप्रिय जननेता नंदू भैया, हम सबको छोड़कर चले गये. हमारे सब प्रयास विफल हुए. नंदू भैया के रूप में भाजपा ने एक आदर्श कार्यकर्ता, कुशल संगठक, समर्पित जननेता को खो दिया. मैं व्यथित हूं.' शिवराज सिंह चौहान ने नंदकुमार सिंह चौहान के निधन को निजी क्षति बताया है. उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'नंदू भैया का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है.'

5 राज्यों में इतने मिले मरीज


महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 6 हजार 397 कोरोना मरीज मिले। 5 हजार 754 लोग रिकवर हुए और 30 की मौत हो गई। अब तक यहां 21 लाख 61 हजार 467 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 20 लाख 30 हजार 458 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 52 हजार 184 मरीजों की मौत हो गई। अभी 77 हजार 618 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर 7 दिन के लिए कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया है। यह 7 मार्च रात 12 बजे तक लागू रहेगा। केरल में पिछले 24 घंटे में 938 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 3 हजार 475 लोग रिकवर हुए और 13 की मौत हो गई। अब तक 10 लाख 61 हजार 342 लोग यहां संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10 लाख 8 हजार 972 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4 हजार 311 मरीजों की मौत हो चुकी है। 47 हजार 866 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

गुजरात में पिछले 24 घंटे में 427 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 360 लोग रिकवर हुए और 1 की जान चली गई। अब तक यहां 2 लाख 70 हजार 316 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 2 लाख 63 हजार 476 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 4 हजार 411 मरीजों की मौत हो गई। 2 हजार 429 मरीज ऐसे हैं जिनका अभी इलाज चल रहा है।

राजस्थान में पिछले 24 घंटे में 119 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 123 लोग रिकवर हुए। इस तरह अब तक यहां 3 लाख 20 हजार 455 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 16 हजार 364 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2787 मरीजों की मौत हो गई। 1 हजार 304 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 175 कोरोना मरीज मिले। 105 लोग रिकवर हुए और 1 की मौत हो गई। अब तक 6 लाख 39 हजार 464 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 6 लाख 27 हजार 149 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,911 मरीजों की मौत हो गई। 1 हजार 404 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका