Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में लगातार तीसरे दिन एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ी; पिछले 24 घंटे में मिले 16,824 कोरोना संक्रमित

देश में एक बार फिर कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। पिछले 24 घंटे में 16,824 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 13,788 लोग रिकवर हुए और 113 की मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Mar 2021 9:24:51

देश में लगातार तीसरे दिन एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ी; पिछले 24 घंटे में मिले 16,824 कोरोना संक्रमित

देश में एक बार फिर कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। पिछले 24 घंटे में 16,824 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 13,788 लोग रिकवर हुए और 113 की मौत हो गई। इस तरह से एक्टिव केस में 2,921 की बढ़ोतरी हुई। इसके पहले बुधवार को 3,260 और मंगलवार को 1,781 एक्टिव केस बढ़े थे। देश में अब तक 1 करोड़ 11 लाख 73 हजार से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 8 लाख 38 हजार लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1 लाख 57 हजार 584 मरीजों की मौत हो गई। अभी 1 लाख 73 हजार 364 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।
7 राज्यों के हाल

महाराष्ट्र में गुरुवार को 8,998 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 6135 लोग रिकवर हुए और 60 की मौत हो गई। अब तक यहां 21 लाख 88 हजार 183 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 20 लाख 49 हजार 484 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 52,340 मरीजों की माौत हो गई। 85,144 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

केरल में गुरुवार को 2616 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 4156 लोग रिकवर हुए और 14 की मौत हो गई। अब तक 10 लाख 69 हजार 661 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10 लाख 20 हजार 671 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4256 मरीजों की मौत हो गई। 44,438 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश में गुरुवार को 440 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 228 लोग रिकवर हुए। अब तक 2 लाख 71 हजार 659 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 56 हजार 116 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 3866 मरीजों की मौत हो गई। 3308 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मध्यप्रदेश में मई तक पहली से पांचवीं तक की क्लासेस नहीं लगेंगी। एमपी के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने भास्कर से ये बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य में 6वीं से 8वीं तक की क्लास पर भी जल्द ही फैसला लिया जाएगा। मध्य प्रदेश में भोपाल और इंदौर में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं, प्रदेशभर में अब तक 2 लाख 62 हजार 850 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।

राजस्थान में गुरुवार को 156 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 116 लोग रिकवर हुए। अब तक यहां 3 लाख 20 हजार 928 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 16 हजार 631 लोग ऐसे हैं जो ठीक हो चुके हैं। 2788 मरीजों की मौत हो गई। 1509 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। गुजरात में गुरुवार को 480 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 369 लोग रिकवर हुए। अब तक 2 लाख 71 हजार 725 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 64 हजार 564 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4,412 मरीजों की जान चली गई। 2749 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

दिल्ली में गुरुवार को 261 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई। 143 लोग रिकवर हुए और 1 की मौत हुई। अब तक 6 लाख 40 हजार 182 मरीजों की पहचान हो चुकी है। इनमें 6 लाख 27 हजार 566 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,915 मरीजों की मौत हो गई। अभी 1701 मरीजों का इलाज चल रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कोरोना की वैक्सीन लगवाई। उन्हें दिल्ली के LNJP हॉस्पिटल में पहला डोज लगाया गया। 52 साल के केजरीवाल 10 साल से डायबिटीज का इलाज करा रहे हैं। उनके पैरेंट्स को भी वैक्सीन लगाई गई है। सभी को कोवीशील्ड वैक्सीन दी गई।

उत्तर प्रदेश में गुरुवार को 119 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई। 114 लोग रिकवर हुए और 1 की मौत हुई। अब तक 6 लाख 03 हजार 907 मरीजों की पहचान हो चुकी है। इनमें 5 लाख 93 हजार 149 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 8729 मरीजों की मौत हो गई। अभी 2029 मरीजों का इलाज चल रहा है। गुरुवार को लखनऊ में 17 नए मरीज पाए गए हैं। हालांकि, इस दौरान वायरस से किसी की मौत नहीं हुई। पिछले 17 दिनों से लगातार कोरोना वायरस से होने वाली मौतों पर विराम लगा हुआ है। गुरुवार को 31 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। वहीं, 5741 मरीजों के नमूने लिए गए। सिर्फ तीन मरीज अस्पताल में भर्ती हुए। बाकी ने होम आइसोलेशन का विकल्प मांगा।

केजीएमयू में नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने भी गुरुवार को टीका लगवाया। उन्होंने कहा कि मैंने भारत की बनी वैक्सीन की पहली डोज गर्व से ली है। इस दौरान उन्होंने कहा, 'मेरी सभी पात्र लोगों से यह अपील है कि सभी कोरोना की इस जंग में सहयोग करें।' वहीं, राज्य सभा सदस्य बृज लाल ने लोहिया संस्थान में वैक्सीन लगवाई। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा एपी ङ्क्षसह ने बताया कि संस्थान में सेवानिवृत्त आइएएस अनूप चंद्र पांडेय, आलोक रंजन समेत अन्य अधिकारियों व न्यायाधीशों ने वैक्सीन की डोज ली। वहीं, 90 वर्षीय राम खेलावन ने लोहिया संस्थान व 73 वर्षीय सुषमा गुप्ता ने एरा मेडिकल कालेज में वैक्सीन लगवाई।

1.77 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई गई

आपको बता दे, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि वैक्सीनेशन के 48वें दिन यानी गुरुवार तक देश में 1 करोड़ 77 लाख 11 हजार से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें 10 लाख 93 हजार 954 लोगों को गुरुवार को ही वैक्सीन का पहला डोज दिया गया। अब तक 68 लाख 38 हजार 77 हेल्थ केयर वर्कर्स को पहला डोज और 30 लाख 82 हजार 942 को दोनों डोज दिया जा चुका है। इसी तरह 60 लाख 22 हजार 136 फ्रंट लाइन वर्कर्स को पहला और 54 हजार 177 को दूसरा डोज दिया जा चुका है। 45 से 60 साल के बीच के 2 लाख 18 हजार 939 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। 60 साल से अधिक उम्र के 14 लाख 95 हजार बुजुर्गों को वैक्सीन का पहला डोज दिया जा चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका