न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी / फिरोजाबाद में मस्जिद के इमाम की कोरोना से मौत, कानपुर से सामने आए 14 नए मामले, 7 छात्र मदरसे के शामिल

उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। पूरे प्रदेश में रविवार को 43 नए मरीजों का पता चला है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 19 Apr 2020 6:22:10

यूपी / फिरोजाबाद में मस्जिद के इमाम की कोरोना से मौत, कानपुर से सामने आए 14 नए मामले, 7 छात्र मदरसे के शामिल

उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। पूरे प्रदेश में रविवार को 43 नए मरीजों का पता चला है। प्रदेश में अब तक कोरोना से कुल 17 मौतें हुईं हैं। इनमें बस्ती, वाराणसी, बुलन्दशहर, कानपुर व लखनऊ में 1-1, मेरठ व मुरादाबाद जिले में 2-2 व आगरा में कोरोना से अब तक कुल 5 मौतें हुई हैं। इसके अलावा अलग-अलग जिलों में तीन मौतें रविवार को हुई हैं। वहीं अब तक प्रदेश के विभिन्न जनपदों से 108 कोरोना पेशेंट स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए। आगरा से 13, गाजियाबाद से 7, नोएडा से 38, लखनऊ से 6, कानपुर से 1, शामली से 1, पीलीभीत से 2, लखीमपुर खीरी से 4, मोरादाबाद से 1, प्रयागराज से 1, बरेली से 6, हाँथरस से 4, मेरठ से 15, महराजगंज से 6 व प्रतापगढ़ से 3 कोरोना पेशेंट्स को स्वस्थ करवाकर डिस्चार्ज किया गया है।

फिरोजाबाद में मस्जिद के इमाम की मौत, कानपुर में 14 नए मामले

वहीं, इस बीच फिरोजाबाद से एक बड़ी खबर सामने आई है। कोरोना वायरस की चपेट में आने से यहां के एक मस्जिद के इमाम की मौत हो गई। उधर कानपुर से आई ताजा आई रिपोर्ट में 14 और लोगों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि होने से हड़कंप मच गया है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 7 लोग कुली बाजार क्षेत्र और 7 मदरसा के छात्र हैं, जो बिहार के रहने वाले हैं। ये सभी पहले से आइसोलेशन में रखे गए थे जो जमातियों के संपर्क में आए थे। कर्नलगंज के बाद शहर का कुली बाजार क्षेत्र रेड जोन घोषित कर दिया गया है। यहां से अब तक 12 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 45 हो गई है। इन सभी की जांच जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की कोविड-19 लैब में हुई है।

coronavirus,coronavirus outbreak in uttar pradesh,kanpur,kanpur news,up news,coronavirus news,covid 19 news,news,news in hindi

दूसरी ओर, यूपी में बढ़ी मरीजों की तादाद की रिपोर्ट लखनऊ स्थित केजीएमयू अस्पताल ने जारी की है। केजीएमयू की रिपोर्ट के मुताबिक आगरा में पहले की तुलना में 42 केस बढ़े हैं। यहां अब कुल मरीजों की संख्या 241 हो गई है। लखनऊ में भी एक मरीज बढ़ा है जिससे यहां कुल मरीजों की संख्या 164 हो गई है।

बता दें, शनिवार को केजीएमयू में 851 सैंपल के टेस्ट किए गए थे जिनमें 43 पॉजिटिव पाए गए हैं। इन मरीजों में 23 साल से लेकर 75 साल तक के लोग शामिल हैं। खास बात यह है कि इन मरीजों में ज्यादातर युवा कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।

वहीं, लखनऊ के कश्मीरी मोहल्ला म्युनिसिपल गर्ल्स इंटर कालेज में अस्थाई जेल बनाई गई हैं। विदेशी नागरिकों के लिए पुलिस प्रशासन ने अस्थाई जेल बनाई हैं। मड़ियांव, अमीनाबाद की मरकज मस्जिद व अन्य क्षेत्रों से पकड़े गए 23 विदेशी नागरिकों को इस अस्थाई जेल में शिफ्ट किया गया। 14 दिनों के लिए अस्थाई जेल में सभी क्वारैंटाइन किये गए हैं। जांच में इन विदेशी नागरिकों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई हैं। सभी विदेशी नागरिकों के खिलाफ अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

बता दे, उप्र में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1084 हो गई है जिसमें अभी 959 मामले एक्टिव हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक 108 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं जबकि 1050 मरीज आइसोलेशन में भर्ती हैं। वहीं 10234 मरीजों को क्वारैंटाइन में रखा गया है।

राज्य में कोरोना टेस्टिंग के लिए अब तक कुल 28,484 सैम्पल भेजे गए, जिनमें 27,262 की टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई और 248 अंडर प्रोसेस हैं। प्रदेश में 66,764 लोगों ने सर्विलांस की 28 दिन की समय सीमा पूरी की। प्रदेश में कुल 31,072 पैसेंजर्स को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। 10,234 लोगों को इंस्टीट्यूशनल क्वॉरेंटाइन में रखा गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका