न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोविड-19 / 50 लाख की आबादी वाले सिंगापुर में दूसरे चरण का संक्रमण, 14000 से ज्यादा संक्रमित मामले

सिंगापुर में कोविड-19 के दूसरे चरण का संक्रमण शुरू हो चुका है। लेकिन अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या सरकार पर्याप्त टेस्टिंग कर रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 28 Apr 2020 1:20:40

कोविड-19 / 50 लाख की आबादी वाले सिंगापुर में दूसरे चरण का संक्रमण, 14000 से ज्यादा संक्रमित मामले

कुछ दिनों पहले खबरें आ रही थी कि 50 लाख की आबादी वाले सिंगापुर ने कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोक लिया है। लेकिन अब हालात कुछ और होते दिख रहे हैं। यहां अब तक संक्रमण के कुल 14,000 मामले सामने आ चुके हैं। कहा जा रहा है कि सिंगापुर में कोविड-19 के दूसरे चरण का संक्रमण शुरू हो चुका है। लेकिन अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या सरकार पर्याप्त टेस्टिंग कर रही है।

सिंगापुर की सरकार का कहना है कि यहां प्रवासी मज़दूरों के बीच कोरोना वायरस का संक्रमण सबसे पहले शुरू हुआ था सिंगापुर में कंस्ट्रक्शन के काम में लगे हुए मज़दूर ज़्यादातर दक्षिण एशिया देशों से आते हैं। वर्किंग परमिट पर काम करने वाले ये मज़दूर आम तौर पर तंग कमरों में रहते हैं जहाँ वायरस का संक्रमण आसानी से फैलने की गुंजाइश होती है। इसलिए सबसे ज्यादा टेस्टिंग इन्ही लोगों की करी जा रही है।

सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्री जान किम योंग ने कहा है कि टेस्टिंग की दर कभी कम नहीं हुआ था। हर रोज 3000 मजदूरों की टेस्टिंग की जा रही थी। 21000 मजदूरों और डॉरमेट्री में रहने वाले हर 15 में से एक की टेस्टिंग पहले ही हो चुकी है। वो कहते हैं, 'अमरीका, ब्रिटेन हांगकांग और कोरिया जैसे दूसरे देशों की तुलना में यह टेस्टिंग दर काफी अधिक है। कोरिया में हर नब्बे में से एक की टेस्टिंग हुई है।'

सिंगापुर में संक्रमण के ज्यादातर मामले प्रवासी मजदूरों से जुड़े हुए है। ये मजदूर काफी संख्या में तंग डॉरमेट्री में रहते हैं। अब तक 12 डॉरमेट्री को आइसोलेशन में रखा जा चुका है और इसके अंदर हज़ारों मजदूर क्वारंटीन में रह रहे है। प्रवासी मजदूरों के संगठन ट्रांजिएंट वर्कर्स काउंट टू के एलेक्स वू ने बीबीसी को बताया है कि पर्याप्त मात्रा में टेस्टिंग नहीं किए जा रहे थे और यह ‘स्पष्ट नहीं’ था कि किसका टेस्ट कराया जाएगा और किसका टेस्ट नहीं कराया जाएगा।

उन्होंने कहा, 'हमारे पास ऐसी ख़बरें आ रही हैं कि जिन मजदूरों को बुखार है, उन्हें डॉक्टर घंटों या फिर दिन-दिनभर नहीं देख रहे हैं। उन्हें सिर्फ़ परासीटामोल लेने को कहा जा रहा है और मॉनिटर करने को कह कर छोड़ दे रहे हैं। इसलिए यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि किसका टेस्ट किया जा रहा है और किसका नहीं।'

उन्होंने कहा, 'मुझे इससे इस बात का अंदेशा लग रहा है कि हमारे टेस्टिंग क्षमता के ऊपर काफी दबाव है। इसलिए वो अपने हिसाब से टेस्टिंग के लिए लोगों को चुन रहे हैं। मैं निश्चित तौर पर तो नहीं कह सकता लेकिन मुझे आशंका है कि हमारी स्वास्थ्य सेवा संकट के कगार पर खड़ी है।'

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ