न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस का नया हॉटस्पॉट बना सिंगापुर, 14000 से ज्यादा संक्रमित मामले

कुछ दिनों पहले कहा जा रहा था कि 50 लाख की आबादी वाले सिंगापुर ने कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोक लिया है। लेकिन अब हालात कुछ और होते दिख रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 27 Apr 2020 3:33:37

कोरोना वायरस का नया हॉटस्पॉट बना सिंगापुर, 14000 से ज्यादा संक्रमित मामले

कुछ दिनों पहले कहा जा रहा था कि 50 लाख की आबादी वाले सिंगापुर ने कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोक लिया है। लेकिन अब हालात कुछ और होते दिख रहे हैं। चीन और भारत के बाद एशिया में सबसे ज़्यादा मामले अब सिंगापुर में है जबकि भारत और चीन दोनों की आबादी सिंगापुर से कई गुणा ज़्यादा है। इन दोनों ही देशों की आबादी एक अरब से ऊपर है। सिंगापुर की सरकार ने कहा है कि वो हर रोज हज़ारों लोगों की टेस्टिंग कर रहे हैं। सिंगापुर में 14000 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मामले है और 12 लोगों की मौत हो चुकी है।

सिंगापुर की सरकार का कहना है कि यहां प्रवासी मज़दूरों के बीच कोरोना वायरस का संक्रमण सबसे पहले शुरू हुआ था सिंगापुर में कंस्ट्रक्शन के काम में लगे हुए मज़दूर ज़्यादातर दक्षिण एशिया देशों से आते हैं। वर्किंग परमिट पर काम करने वाले ये मज़दूर आम तौर पर तंग कमरों में रहते हैं जहाँ वायरस का संक्रमण आसानी से फैलने की गुंजाइश होती है। इसलिए सबसे ज्यादा टेस्टिंग इन्ही लोगों की करी जा रही है।

रविवार को सिंगापुर में 931 नए मामले सामने आए हैं। इसमें से ज़्यादातर बाहर से आए कामगार हैं। यहां के स्थायी निवासियों और नागरिकों में नए मामलों की संख्या सिर्फ़ 15 हैं। टेस्टिंग की रफ़्तार बढ़ने के साथ ही यह बहुत हद तक संभव है कि प्रवासी मजदूरों के बीच से और मामले सामने आएंगे।

टेस्टिंग की दर बढ़ाने के लिए तैयार

प्रधानमंत्री ली सीन लूंग ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा है कि अपनी टेस्ट किट विकसित करने और बनाने के साथ ही वो बाहर से भी मंगा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री जान किम योंग ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा है कि हमने टेस्टिंग के विकल्प खुले रखने के मक़सद से यह फ़ैसला किया था। वो कहते हैं, ;हम सभी तरह के टेस्टिंग मॉडल, अलग-अलग तरह के किट और अलग-अलग तरह के टेस्टिंग को आजमाने में सक्षम होना चाहते हैं।; उन्होंने आगे कहा कि बाहर के देशों से टेस्टिंग कीट मंगाने का मक़सद सिंगापुर की टेस्ट करने की क्षमता को बढ़ाना था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका