न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना संकट : जानिए कौन-कौन से जिले रेड हॉटस्पॉट जोन में शामिल, पूरी लिस्ट

कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार ने पूरे देश में लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने का फैसला किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 16 Apr 2020 2:44:01

कोरोना संकट : जानिए कौन-कौन से जिले रेड हॉटस्पॉट जोन में शामिल, पूरी लिस्ट

कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार ने पूरे देश में लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने का फैसला किया है। इसी के साथ ही अब देश के जिलों को तीन ज़ोन में बांटा गया है, जिसके आधार पर कोरोना वायरस का खतरा मापा जाएगा। इन जोन में ये बताया गया है कि कौन-सा जिला कोरोना वायरस का हॉटस्पॉट है, किसमें बनने की क्षमता है और कौन-सा जिला अभी सुरक्षित है।

केंद्र सरकार के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, इन जिलों की लिस्ट में हर हफ्ते सोमवार को बदलाव किया जाएगा। यानी स्थिति के अनुसार जिलों को परखा जाएगा। जिलों में रोकथाम के लिए अलग-अलग तरीके से एक्शन किया जाएगा, जिसमें कुल 28 दिनों का वक्त देखा जाएगा। अगर कोई जिला रेड जोन हॉटस्पॉट घोषित किया गया है, तो यहां रोकथाम के नियमों को 14 दिन तक कड़ा किया जाएगा। अगर 14 दिन में कोई केस नहीं मिलता है, तो फिर जिले को ऑरेज जोन में शामिल किया जाएगा। फिर अगले 14 दिन तक रोकथाम का काम किया जाएगा, जब लगातार 28 दिनों तक जिले में कोई भी पॉजिटिव केस नहीं मिलता है तो उसे ग्रीन ज़ोन में शामिल किया जाएगा।

20 राज्यों के 170 जिलों को रेड हॉटस्पॉट की श्रेणी में डाला गया है, जिसमें से 123 जिले ऐसे हैं जहां पर कोरोना का कहर सबसे अधिक है। वहीं 47 क्लस्टर जोन में हैं। कौन-कौन से जिले रेड ज़ोन में शामिल हैं, आइए देखते हैं-

coronavirus,coronavirus outbreak,coronavirus outbreak in india,coronavirus red zone,red zone list,covid 19,covid 19 news,news,news in hindi

तमिलनाडु

चेन्नै, तिरुचिरापल्ली, कोयंबटूर, ईरोड, तिरुनेलवेली, डिंडिगल, विल्लीपुरम, नामक्कल, थेनी, चेंगलपट्‌टू, थिरूप्पूर, वेल्लूर, मदुरै, तुतिकोरीन, करूर, विरुद्धुनगर, कन्याकुमारी, कुड्‌डलूर, तिरुवल्लूर, तिरुवरुर, सेलम, नागपटि्टनम जिले रेड हॉटस्पॉट घोषित हैं।

महाराष्ट्र

मुंबई, पुणे, ठाणे, नागपुर, सांगली, अहमदनगर, यवतमल, औरंगाबाद, बुलढ़ाणा, मुंबई सबअर्बन, नासिक रेड हॉटस्पॉट घोषित

राजस्थान

राजस्थान में राजधानी जयपुर के साथ ही टोंक, जोधपुर, बांसवारा, कोटा, झूंझनू, भीलवाड़ा, जैसलमेर, बीकानेर, झालावाड़, भरतपुर में खतरा ज्यादा

आंध्र प्रदेश


आंध्र प्रदेश में भी कोरोना ने संकट पैदा कर दिया है। यहां के कुरनूल, गुंटूर, नेल्लूर, प्रकाशम कृष्णा वाईएसआर, पश्चिम गोदावरी, चित्तूर, विशाखापट्‌टनम, पूर्वी गोदावरी, अनंतपुर जिले अधिक प्रभावित हैं।

दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली भी कोरोना की इस आपदा से जूझ रही है। यहां के निजामुद्दीन मरकज में आयोजित तबलीगी जमात के कार्यक्रम से खतरा और भी गहरा गया। दक्षिण दिल्ली, शहादरा, दक्षिण पूर्वी, पश्चिम, उत्तर, मध्य, पूर्वी और नई दिल्ली प्रभावित है।

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश भी कोरोना के संकट का सामना कर रहा है। यहां आगरा, गौतमबुद्धनगर, मेरठ, लखनऊ, गाजियाबाद, सहारनपुर, शामली, फिरोजाबाद, मुरादाबाद जिले रेड जोन में डाले गए हैं। राज्यमें कोरोना के लगभग दो-तिहाई केस जमातियों की वजह से फैले।

तेलंगाना

तेलंगाना में हैदराबाद, निजामाबाद, वारंगल अर्बन, रंगारेड्‌डी, जोगुलम गडवल, मेडचल मलकजगीरि, करीमनगर, निर्मल रेड जोन घोषित हैं।

coronavirus,coronavirus outbreak,coronavirus outbreak in india,coronavirus red zone,red zone list,covid 19,covid 19 news,news,news in hindi

जम्मू-कश्मीर

जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर, बांदीपोरा, बारामूला, जम्मू, ऊधमपुर, कुपवाड़ा कोरोना का संक्रमण झेल रहे हैं।

केरल

देश में कोरोना का सबसे पहला मामला केरल में ही सामने आया था। यहां के कासरगोड, कन्नूर, एर्नाकुलम, मलाप्पुरम, तिरुवनंतपुरम, पथानमथिट्‌टा जिलों में संक्रमण सबसे अधिक है।

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के 5 जिलों को रेड हॉटस्पॉट जोन में डाला गया है। इनमें इंदौर, भोपाल, खरगोन, उज्जैन, होशंगाबाद शामिल हैं।

गुजरात


गुजरात में अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, भावनगर, राजकोट को रेड जोन में डाला गया है।

coronavirus,coronavirus outbreak,coronavirus outbreak in india,coronavirus red zone,red zone list,covid 19,covid 19 news,news,news in hindi

हरियाणा

दिल्ली से सटे हरियाणा के गुड़गांव, फरीदाबाद, पलवल के साथ ही मेवात इलाके के नूह को भी रेड जोन में डाला गया है।

पंजाब

मोहाली (साहिबजादा अजीत सिंह नगर), शहीद भगत सिंह नगर, जालंधर, पठानकोट शामिल हैं। मोहाली के एक ही गांव में 34 कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

कर्नाटक

दक्षिणी राज्य कर्नाटक के 3 जिलों बेंगलुरु अर्बन, मैसूर, बेलगावी में कोरोना का खतरा अधिक है। इसके अलावा दक्षिण कन्नड़, बीदड़, कलबुर्गी, बागलकोट, धारवाड़ क्लस्टर जोन में हैं।

पश्चिम बंगाल


पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के साथ ही हावड़ा, पूर्वी मिदनापुर, उत्तर 24 परगना शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका