Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Corona India: 24 घंटे में मिले कोरोना के 23950 मरीज, केरल में सबसे ज्यादा 6 हजार मामले

देश में मंगलवार को 23 हजार 950 नए मरीज मिले। इस दौरान 333 लोगों की मौत हुई, जबकि 26 हजार 895 मरीज ठीक हुए। देश में अब तक 1 करोड़ 99 हजार केस आ चुके हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 23 Dec 2020 10:41:38

Corona India: 24 घंटे में मिले कोरोना के 23950 मरीज, केरल में सबसे ज्यादा 6 हजार मामले

देश में मंगलवार को 23 हजार 950 नए मरीज मिले। इस दौरान 333 लोगों की मौत हुई, जबकि 26 हजार 895 मरीज ठीक हुए। देश में अब तक 1 करोड़ 99 हजार केस आ चुके हैं। 96.62 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.46 लाख की मौत हो चुकी है। कुल 2.87 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। देश में अब केरल इकलौता ऐसा राज्य है जहां सबसे तेज कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। यहां हर दिन 5-6 हजार केस आ रहे हैं। यहां मंगलवार को भी 6049 मरीजों की पहचान हुई। यहां अब 61 हजार 487 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। इस मामले में महाराष्ट्र अब दूसरे नंबर पर हो गया है। यहां 58 हजार 376 एक्टिव मरीज हैं। अब हिमाचल प्रदेश और सिक्किम दो ऐसे राज्य बचे हैं जहां रिकवरी रेट 90% से कम है। हिमाचल प्रदेश में अब तक 89% और सिक्किम में 89.6% लोग ठीक हुए हैं।
कोरोना से प्रभावित प्रमुख राज्यों का हाल:-

- राजधानी दिल्ली में मंगलवार को 939 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 1434 लोग रिकवर हुए और 25 की मौत हो गई। अब तक 6 लाख 18 हजार 747 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5 लाख 99 हजार 683 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 10 हजार 329 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 8735 हो गई है।

- गुजरात में मंगलवार को 988 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 1209 लोग रिकवर हुए और 7 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 37 हजार 247 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 11 हजार 297 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 2 लाख 21 हजार 702 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 4248 हो गई है।

- मध्यप्रदेश में मंगलवार को कोरोना के 1005 नए मामले सामने आए। 1053 लोग रिकवर हुए और 12 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 33 हजार 324 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10 हजार 994 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 2 लाख 18 हजार 828 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 3502 हो गई है। - राजस्थान में मंगलवार को 807 नए संक्रमित पाए गए। 8 की मौत हो गई और 1159 लोग रिकवर हुए। इसी के साथ यहां मरीजों की संख्या अब 3 लाख के पार हो चुकी है। अब तक 3 लाख 716 लोग संक्रमित हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 2634 हो गई है। 2 लाख 86 हजार 481 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। 11 हजार 601 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

- केरल में अब तक 74.5 लाख लोगों की जांच हो चुकी है। इनमें 7 लाख 15 हजार 342 लोग संक्रमित पाए गए हैं। राहत की बात है कि अब तक 6 लाख 50 हजार 836 लोग रिकवर भी हो चुके हैं, जबकि 2871 मरीजों की मौत हुई है। पिछले एक हफ्ते में 190 लोगों ने जान गंवाई है।

- महाराष्ट्र में मंगलवार को 3106 नए संक्रमित पाए गए। 4122 लोग रिकवर हुए और 75 की मौत हो गई। अब तक 19 लाख 2 हजार 458 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 48 हजार 876 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 58 हजार 376 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। 17 लाख 94 हजार 80 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं।

उधर, ब्रिटेन में मिले कोरोना के नए म्यूटेशन (वायरस के नए रूप) का देश में कोई केस अब तक नहीं मिला है। केंद्र सरकार ने कहा कि सारे ऐहतियात बरते जा रहे हैं, ताकि नए स्ट्रेन से बचा जा सके। लोगों से भी अपील है कि वह सावधानी बरतें। वीकली रिपोर्ट पेश करने आए नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वीके पॉल ने बताया कि अब तक जो वैक्सीन तैयार की गई हैं उस पर भी इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका