न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हालात चिंताजनक / दिल्ली में बिना लक्षण वाले 186 लोग कोरोना संक्रमित

राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन में किसी भी तरह की छूट देने से इनकार किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 19 Apr 2020 2:45:13

हालात चिंताजनक / दिल्ली में बिना लक्षण वाले 186 लोग कोरोना संक्रमित

राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन में किसी भी तरह की छूट देने से इनकार किया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राजधानी में कोरोना तेजी से फैल रहा है लेकिन स्थिति नियंत्रण से बाहर नहीं है। घबराने की जरूरत नहीं है। साथ ही फैसला लिया गया है कि लॉकडाउन के दौरान दिल्ली में किसी तरह की छूट नहीं दी जाएगी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हालात को देखते हुए लॉकडाउन जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बड़ी संख्या में ऐसे मरीज सामने आ रहे हैं, जिनमें वायरस का कोई लक्षण दिखाई नहीं देता।स्थिति चिंताजनक है। इसे ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन में किसी तरह की ढील नहीं दी जाएगी। दरअसल, शनिवार को दिल्ली में मिले सभी 186 मरीजों में कोरोना के लक्षण नहीं दिखे। उन्हें पता ही नहीं था कि उन्हें कोरोना वायरस है।

न दहशत में आने और न घबराने की जरूरत : केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि इससे न दहशत में आने और न घबराने की जरूरत है। हमें कोरोना से मिलकर मुकाबला करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शनिवार को दिल्ली में 736 सैंपल की जांच की गईं और इनमें से 186 पॉजिटिव मिले जो कुल का 25% है। यह संख्या बहुत ज्यादा है। उन्होंने माना कि निजामुद्दीन स्थित मरकज की वजह से दिल्ली में मामले बढ़े हैं। इसके साथ राजधानी में अब कुल संक्रमितों की संख्या 1893 हो गई। वहीं, 43 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा, 'दिल्ली में 77 नियंत्रण जोन है। इनमें भी लिए गए सैंपल में पाया गया की मामले बढ़े हैं। इन क्षेत्रों में भी लोग एक दूसरे के घरों में जा रहे हैं, जिन इलाकों में लोगों ने लॉकडाउन का पालन नहीं किया, वहां मामले बढे हैं। उन्होंने कहा कि विश्व के साधन संपन्न देशों में कोरोना के कहर की तस्वीर सबके सामने है। हमारे यहां लॉकडाउन नहीं होता, तो स्थिति क्या होती इसे कहने की जरूरत नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा, 'दिल्ली कोरोना की सबसे मुश्किल लड़ाई लड़ रहा है और राजधानी में विदेशों से सबसे अधिक लोग आए और इसकी वजह से भी कोरोना की बडी मार दिल्ली पर पड़ी है। दिल्ली में 26 मरीज गहन चिकित्सा केंद्र और छह वेंटिलेटर पर हैं।'

मुख्यमंत्री ने कहा, 'दिल्ली में हालात चिंताजनक है और सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद यह सहमति बनी की कि वर्तमान स्थिति में ढिलाई देने पर स्थिति बिगडी तो खुद को माफ नहीं कर पाएंगे। इसलिये एक हफ्ते बाद 27 अप्रैल को फिर स्थिति की समीक्षा की जाएगी।'

बता दें कि देश में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। देश में अब तक 15,700 से ज्यादा कोरोना मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। वहीं दिल्ली में करीब 1,900 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। साथ ही दिल्ली में अभी तक 42 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका