न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में कोरोना का कहर, 8 नए हॉटस्पॉट्स की पहचान, 24 घंटे में 2 मौत, 51 नए मामले

दिल्ली में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1561 हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 15 Apr 2020 9:58:17

दिल्ली में कोरोना का कहर, 8 नए हॉटस्पॉट्स की पहचान, 24 घंटे में 2 मौत, 51 नए मामले

दिल्ली में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1561 हो गई है। जिसमें से 1080 तब्लीगी जमात के हैं। मंगलवार को दिल्ली में कोरोना वायरस के 51 नए मामले सामने आए, जिसमें से 9 तब्लीगी जमात के हैं। इसमें 85 मामले ऐसे हैं, जिनके संक्रमण के कारण की जानकारी नहीं है। राजधानी में इस संक्रमण से अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि यह चिंता का विषय है कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 (Covid-19) के मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं बुधवार को संक्रमण से अत्यधिक प्रभावित कुछ क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लूंगा।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, 'मुझे विश्वास है कि हम दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण का प्रसार नियंत्रित करने में कामयाब होंगे। वहीं राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की अवधि बढ़ने पर उन्होंने कहा कि विस्तार आवश्यक था, यदि हम लॉकडाउन के नियमों का पालन करेंगे तो मुझे लगता है कि कोरोना वायरस संक्रमण का उन्मूलन हो जाएगा।'

coronavirus,coronavirus outbreak,delhi,delhi coronavirus outbreak,covid 19,covid 19 news in hindi,coronavirus news in hindi,news,news in hindi

58 मरीज आईसीयू में और 8 मरीज वेंटिलेटर पर

दिल्ली में अलग-अलग अस्पताल में 1429 संक्रमित और संदिग्ध मरीज भर्ती हैं। इसमें 818 संक्रमित और 553 संदिग्ध मरीज भर्ती हैं। 58 मरीज (पॉजिटिव और संदिग्ध दोनों) आईसीयू में और 8 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। 39 मरीजों को आक्सीजन पर रखा गया है। एलएनजेपी में 431, आरजीएसएसएच में 126, जीटीबी में 20, आरएमएल में 22, एसजेएच में 28, एलएचएमसी में 5, एम्स झज्जर में 147 और निजी अस्पताल में 39 और अन्य जिलों में क्वारेंटाइन सेंटर में भी अलग से मरीजों को रखा गया है।

दिल्ली में सरकारी और निजी दोनों प्रकार की लैब में मंगलवार तक 16,282 कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच के लिए सैंपल लिए गए। इसमें से 13748 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 1561 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, 715 रिपोर्ट पेडिंग है। कोरोना पीड़ित के संपर्क में आने वाले और विदेश से लौटे 2455 लोगों को क्वारेंटाइन के लिए दिल्ली के सभी 11 जिलों में 16 अलग-अलग जगह पर रखा गया है। हॉटस्पॉट की संख्या बढ़कर 55 हो गई है।

हॉटस्पॉट्स की संख्या हुई 55

इसके अलावा दिल्ली सरकार ने हॉटस्पॉट्स की संख्या बढ़ा दी है। लिस्ट में 8 नए कंटेनमेंट जोन और जोड़ने से कुल कोरोना हॉटस्पॉट्स की संख्या 55 हो गई है। कंटेनमेंट जोन को रेड जोन के रूप में भी जाना जाता है, यहां स्थानीय लोगों में कोरोनो वायरस के मामले पाए जाने के बाद इलाके को जिला प्रशासन द्वारा सील किया जाता है।

ऑपरेशन SHIELD

इन 55 इलाकों में दिल्ली सरकार ऑपरेशन SHIELD चलाएगी। ऑपरेशन शील्ड वो है, जिसमें सीलिंग, होम क्वारंटीन, आइसोलेशन और ट्रैकिंग, आवश्यक आपूर्ति, स्थानीय स्वच्छता और डोर-टू-डोर चेकिंग का उपयोग कर वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है।

अफवाहों से दूर रहें

इसके अलावा केजरीवाल ने मंगलवार को प्रवासी मजदूरों से कहा कि वे, उन्हें घर तक लेकर जाने के लिए बसों का इंतजाम किए जाने संबंधी अफवाहों के शिकार ना बनें और घर में ही रहें, सुरक्षित रहें। वीडियो के जरिए केजरीवाल ने अपील की कि दिल्ली सरकार ने सभी के रहने-खाने का पूरा-पूरा प्रबंध किया है। बसों के इंतजाम से जुड़ी अफवाहों के शिकार ना बनें। केजरीवाल ने कहा कि सोशल मीडिया पर हिंदू और मुसलमानों के बीच नफरत फैलाने वाले न सिर्फ प्रकृति के खिलाफ काम कर रहे हैं। बल्कि वे देश के साथ भी गद्दारी कर रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने का फैसला सही है। लॉकडाउन का सही से पालन करते हैं तो कोरोना से हमें मुक्ति मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कंटनेमेंट जाने का दौरा कर रिपोर्ट सौंपी है।

मामलों में गिरावट

मुख्यमंत्री ने कहा कि कल दिल्ली में 356 करोना के मामले आए थे, आज 51 ही आए। हम लोगों को मिलकर किसी भी हालत में करोना को देश में बढ़ने नहीं देना। हम पूरी ताकत और नीयत से मेहनत करेंगे तो भगवान भी हमारा साथ देंगे।

प्रदेश के मुख्य सचिव ने पुलिस और जिलाधिकारियों से सख्त निगरानी रखने और लॉकडाउन का पालन सुनिश्चित करने को कहा है। दिल्ली के मुख्य सचिव विजय देव ने पुलिस और सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे राष्ट्रीय राजधानी में किसी भी हालत मे बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा ना होने दें।

दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने एक ऑर्डर जारी कर कहा कि सभी पुलिसकर्मी पुराने आदेश और गाइडलाइंस को दूसरे चरण में जारी रखें। जहां तक पुलिस को जारी किए गए वैलिड पास की बात है, उन्हें तारीख के हिसाब से रिन्यू कराने की कोई जरूरत नहीं। अब वही पास 3 मई तक के लिए वैलिड रहेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास

किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार

SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती

₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला

रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे

‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी

तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये

'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें

सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी

सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत

नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका