न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए भारत तैयार, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बताया इससे बचने का तरीका

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि देश में कोरोना वायरस व्यापक स्तर पर न फैल सके इसके लिए पहले ही भारत सरकार ने हर तरह की तैयारियां की हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 03 Mar 2020 11:03:03

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए भारत तैयार, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बताया इससे बचने का तरीका

कोरोना वायरस (COVID-19) ने अब भारत को अपने चपेट में ले लिया है। भारत में अब तक 5 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जबकि इसी संक्रामक बीमारी जैसे लक्षणों को लेकर 37 लोगों का देश के विभिन्‍न अस्‍पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं, कोरोना वायरस (COVID-19) के संभावित खतरों के मद्देनजर भारत पहले ही अलर्ट मोड पर है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरकार पहले दिन से ही कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट पर है। जब चीन में फैले कोरोना वायरस को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ग्लोबल इमरजेंसी घोषित की, उससे पहले ही भारत अलर्ट मोड पर आ गया था।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि देश में कोरोना वायरस व्यापक स्तर पर न फैल सके इसके लिए पहले ही भारत सरकार ने हर तरह की तैयारियां की हैं। सारे देश के अंदर राज्य सरकारों और स्थानीय प्रशासन से हर दिन संपर्क किया जा रहा है। छोटे स्तर से लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय तक हर विभाग एक-दूसरे के साथ संपर्क में बना हुआ है।

डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि हर अस्पताल की मॉनिटरिंग की जा रही है। देश के 21 एयरपोर्ट पर 17 जनवरी के बाद से ही हम सक्रिय हो गए थे। एयरपोर्ट पर 5,89,438 यात्रियों की स्क्रीनिंग कर चुके हैं। देश के अंदर करीब 65 छोटे और 12 बड़े बंदरगाह हैं, जहां 15,415 यात्रियों की स्क्रीनिंग हो चुकी है।

डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि जिस दिन पहला केस नेपाल में आया था, तभी यूपी और उत्तराखंड, बिहार, सिक्किम और नेपाल सीमा से सटे जगहों पर 10 लाख से ज्यादा लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी है। कोरोना वायरस को लेकर ग्रामसभाओं में भी जागरूकता अभियान भारत सरकार ने चलाया है। देश के अंदर 15 बड़े लैब स्थापित किए गए हैं, जिन्हें बढ़ाकर 19 किया जा रहा है। 1 लैब ईरान के अंदर स्थापित करेंगे। जो भी भारतीय ईरान ने कोरोना वायरस नेगेटिव पाए जाएंगे, उन्हें भारत लाया जाएगा।

डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि देश में लगभग 27 हजार से ज्यादा लोगों को स्क्रीनिंग के बाद कम्युनिटी सर्विलांस पर रखा है। इन लोगों पर नजर रखी जा रही है। तीन केस केरल में जब सामने आए तो 81 लोगों को भी ट्रेस किया गया, जो मरीजों के संपर्क में आए थे। उनकी भी टेस्टिंग की। दूसरे केस में 71 लोगों की टेस्टिंग की गई, वहीं तीसरे केस में 162 लोगों की टेस्टिंग की गई। फिर 46 लोगों की टेस्टिंग की गई। तेलंगाना में 88 लोगों की ट्रेसिंग की।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारे पास बेहतरीन सिस्टम है, जिसके जरिए हम ट्रेस कर रहे हैं। दुनिया के 75 देशों में कोरोना वायरस फैला है। भारत में 5 केस पॉजिटिव पाए गए हैं। हमने दिल्ली और तेलंगाना में पॉजिटिव पाए गए लोगों से जुड़े लोगों की भी स्क्रीनिंग कराई है। उन्हें अलग रखा जाएगा। भारत सरकार की नजर सब पर है। हम वैज्ञानिक स्तर पर अलर्ट पर हैं। सिर्फ लोगों को छोटी-छोटी सावधानियों का ध्यान रखना है। अगर 75 देशों से आए किसी व्यक्ति के साथ आप संपर्क में आए हैं तो सरकार को सूचित करें।

घबराने की जरूरत नहीं

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि खांसी-बुखार का ध्यान रखें। हाथ को सेनेटाइजर या साबुन से 20 सेकेंड तक धोएं। खांसते समय सावधानी बरतें, हाथ को मुंह-नाक पर न ले जाएं। जुकाम-खांसी हो तो एक मीटर का फासला बनाकर चलें। अगर बेसिक हाइजीन बरतेंगे तो कोई दिक्कत नहीं होगी। हम वुहान और जापान से लेकर जिन लोगों को लाए थे उन्हें स्क्रीनिंग के बाद अलग रखा गया था। अब वे पूरी तरह से ठीक हैं। जिन लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण दिखे हैं, उनकी हालत स्थिर है। उन्हें अलग रखा गया है। देश के लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। लोगों पर निगरानी रखी जा रही है।

ऐसे होता है कोरोना वायरस का इलाज?

केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन से जब इलाज के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह एक सामान्य संक्रमण की तरह ही होता है। हम दूसरों को संक्रमित न करें। घर में डोर के हैंडल को सेफ रखें। फल खाएं। जुकाम सही वक्त पर ठीक हो जाता है, वैसे ही कोरोना वायरस भी ठीक हो जाता है। घबराने की बात नहीं है। स्वास्थ्य मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें। अपने डॉक्टर के साथ संपर्क में रहें। लेकिन कोई घबराने की बात नहीं है।

9 दिनों तक जीवित रह सकता है कोरोना वायरस

आपको बता दे, कोरोना वायरस के बारे में यह कहा जा रहा है कि यह वायरस दरवाजों के हत्थों, बसों और मेट्रो ट्रेन में सहारे के लिये पकड़े जाने वाली लोहे की छड़ों जैसी जगहों पर ये 9 दिनों तक जीवित रह सकता है। इतना ही नहीं 200 मीटर की दूरी तक अगर कोई व्यक्ति संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आता है तो फैल सकता है। अगर ऐसा है तो यह खतरनाक है। क्योंकि दुनिया के जिस हिस्से में भी यह फैला काफी तेजी से फैला है। ईरान,दक्षिण कोरिया में भी यह काफी तेजी से फैला और देखते देखते काफी लोग जान से हाथ धो बैठे और तेजी से लोग संक्रमित होते जा रहे हैं। यह वायरस किस प्रकार फैलता है इसे लेकर कई तरह की बातें कही जा रहा ही। जानकारों का कहना है कि ये सार्स बीमारी से भी तेजी के साथ फैलता है। सांस के द्वारा, छूने से और सार्वजनिक स्थानों पर ज्यादा जाने से फैलता है।

बता दे, कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से पूरी दुनिया में मरने वालों की संख्‍या 3,000 को पार कर गई है, जबकि 89,000 से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर