न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस : यूपी में हर दूसरा केस तबलीगी जमात से जुड़ा, कुल 338 मामले

उत्तर प्रदेश में अभी तक कोरोना वायरस के जितने भी मामले सामने आए है इसमें से आधे से ज्यादा केस तबलीगी जमात से जुड़े लोगों के हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 08 Apr 2020 2:14:27

कोरोना वायरस : यूपी में हर दूसरा केस तबलीगी जमात से जुड़ा, कुल 338 मामले

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 700 से ज्यादा संक्रमित मामले सामने आए चुके है। देशभर में कोरोना वायरस का आंकड़ा बुधवार को 5000 से ज्यादा हो गया है जबकि दोपहर तक 149 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है। इस बीच उत्तर प्रदेश में भी कोरोना संक्रमण के मामले काफी बढ़े हैं और सूबे में हर दूसरा केस तबलीगी जमात से जुड़े हुए लोगों का है।

उत्तर प्रदेश में बुधवार को कोरोनावायरस (कोविड-19) से संक्रमित आगरा की 76 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वह विदेश से लौटे पौत्र से संक्रमित हुई थी। उनका इलाज एसएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। यह राज्य में कोरोना से चौथी मौत है। इससे पहले बस्ती, मेरठ व वाराणसी में 3 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। वहीं, अबतक राज्य में 338 मामले कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं।

उत्तर प्रदेश में अभी तक कोरोना वायरस के जितने भी मामले सामने आए है इसमें से आधे से ज्यादा केस तबलीगी जमात से जुड़े लोगों के हैं। हालांकि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार की शाम ट्वीट कहा था कि यूपी में उत्तर प्रदेश में अभी तक कोरोना वायरस के कुल 314 केस हैं। इनमें से 168 मामले तबलीगी जमात से जुड़े हुए हैं। प्रदेश में कोरोना को रोकने के लिए हर स्तर पर भारत सरकार की मदद से प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

कोरोना वायरस उत्तर प्रदेश के करीब 37 जिलों तक अपने पांव पसार चुका है।सूबे में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले मेरठ मंडल में सामने आए हैं, जिनमें नोएडा जिले में सबसे ज्यादा 60 के करीब केस सामने आ चुके हैं। बरेली में 6, बुलंदशहर में 3, बस्ती में पांच, पीलीभीत में 2, कौशांबी में एक और मुरादाबाद में दो कोरोना मरीज मिले हैं और इसमें एक भी तबलीगी जमात का नहीं है।

तबलीगी जमात से जुड़े मामले

वहीं, यूपी के आगरा में अभी मिले 52 मरीजों में 32 तबलीगी जमात के हैं। इसके अलावा लखनऊ में 22 में से 12, गाजियाबाद में 23 में से 14, लखीमपुरखीरी में चार में से तीन, सीतापुर में सभी आठ, मथुरा में दो में से एक, कानपुर नगर में आठ में से सात, वाराणसी में सात में से चार, शामली में 17 में से 16, जौनपुर में तीन में से दो और बागपत में दो में से एक मरीज तबलीगी जमात से जुड़े हुए पाए गए हैं।

मेरठ में 33 में से 13, गाजीपुर में सभी 5 ,हापुड़ में सभी 3 ,सहारनपुर में सभी 17, बांदा में 2, महाराजगंज में सभी 6, हाथरस में सभी चार, मिर्जापुर में 2, रायबरेली में 2, औरैया और बाराबंकी में 1-1, गाजीपुर में सभी 5, आजमगढ़ में सभी 3, फिरोजाबाद में सभी 4, हरदोई में 1, प्रतापगढ़ में सभी 3, कौशांबी में 1 और बदायूं में 1 मरीज तबलीगी जमात से जुड़े हुए हैं।

76 वर्षीय महिला की मौत

बता दे, आगरा के कमलानगर की रहने वाली 76 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली थीं। उनका पौत्र 15 मार्च को नीदरलैंड से लौटा था। इसके बाद वह 14 दिनों तक होम क्वारैंटाइन रहा। स्क्रीनिंग हुई तो उसमें संक्रमण नहीं मिला। बुजुर्ग महिला को अस्थमा भी था। इसलिए खांसी की शिकायत बढ़ गई तो 5 दिन तक तरुण सिंघल हॉस्पिटल समेत दो निजी अस्पतालों में इलाज चला। लेकिन, राहत न मिलने के कारण 6 अप्रैल को कोरोना का टेस्ट कराया गया। सात अप्रैल को रिपोर्ट आई तो रोग की पुष्टि हुई। इसके बाद उन्हें मंगलवार को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। लेकिन बुधवार को उनकी मौत हो गई। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि, महिला को विदेश से लौटे पौत्र से संक्रमण मिला था। प्रशासन ने दोनों अस्पतालों को सीज कर दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर