न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बस पॉलिटिक्स / 100 बसें लेकर नोएडा पहुंचे कांग्रेसियों के खिलाफ FIR दर्ज, लॉकडाउन तोड़ने का लगा आरोप

बुधवार को नोएडा में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मालिक समेत 20 से अधिक लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 20 May 2020 11:53:03

बस पॉलिटिक्स / 100 बसें लेकर नोएडा पहुंचे कांग्रेसियों के खिलाफ FIR दर्ज, लॉकडाउन तोड़ने का लगा आरोप

प्रवासी मजदूरों के लिए कांग्रेस द्वारा एक हजार बसों को चलाने का मामला लगातार गरमाता जा रहा है। उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रियंका गांधी के बीच 'चिट्ठी वॉर' चल रहा है। अब एक बार फिर से प्रियंका ने योगी को पत्र लिखकर कहा है, 'हमारी मंगलवार से वहां खड़ी हैं।' प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को पत्र लिखकर कहा कि उनकी बसें कल से खड़ी हैं उन्हें प्रवासी श्रमिकों को लाने की अनुमति दी जाए। प्रियंका ने कहा है कि जो बसें जांच में ठीक निकली हैं, उन्हें चलाने दें। बॉर्डर पर मंगलवार से खड़े ड्राइवर बेचैन हो रहे हैं। इस बीच बस ड्राइवरों ने बुधवार सुबह नारेबाजी भी की।

नोएडा में 20 लोगों पर मुकदमा दर्ज

वहीं इन सबके बीच बुधवार को नोएडा में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मालिक समेत 20 से अधिक लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है। कल ही कांग्रेसियों ने नोएडा में 100 बसों को इकट्ठा किया था, जिसे पुलिस ने रोक दिया था। नोएडा पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मालिक व अन्य नेताओ पर मुकदमा दर्ज किया है। सेक्टर-39 के थाने में यह एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि कांग्रेस के नेता देर रात तक बसों के पास ही जमा रहे और लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन कर रहे थे।

आज शाम 4 बजे तक हम यहीं डटे रहेंगे

इस बीच प्रियंका गांधी वाड्रा के सचिव संदीप सिंह ने यूपी सरकार को खत लिखा है। उन्होंने कहा कि कि हम कल सुबह से बसों के साथ बॉर्डर पर खड़े हैं। हमें नोएडा - गाजियाबाद की ओर जाने पर रोका गया है। साथ ही आगरा बॉर्डर पर यूपी पुलिस ने हमें रोक लिया और पुलिस ने यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय लल्लू के साथ दुर्व्यवहार किया। पत्र में कहा गया है कि आज शाम 4 बजे तक हम यहीं डटे रहेंगे। अभी भी नोएडा के महामाया फ्लाईओवर के नीचे 100 बसें खड़ी हैं, जिनकी जांच नोएडा पुलिस कर रही है। वहीं आगरा-भरतपुर बॉर्डर पर करीब 300 बसें खड़ी हैं, जिसे आगरा प्रशासन उत्तर प्रदेश में घुसने नहीं दे रही है।

अजय कुमार लल्लू की आज कोर्ट में पेशी

बता दे, बस पॉलिटिक्स पर सियासी उबाल के बीच हिरासत में लिए गए यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की आज दोपहर में अदालत में पेशी है। इससे पहले आगरा में धरने पर बैठे लल्लू को पुलिस ने मंगलवार को हिरासत में लिया था। उनके खिलाफ महामारी ऐक्ट में केस दर्ज किया गया है। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि लल्लू के खिलाफ धारा 188 और धारा 269 में मुकदमा दर्ज किया गया है। एफआईआर फतेहपुर सीकरी थाने में की गई है। एसएसपी ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष के साथ गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को रातभर पुलिस लाइन में रखा गया। लल्लू के साथ ही पार्टी के उपाध्यक्ष प्रदीप माथुर, जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित और विवेक बंसल को भी गिरफ्तार किया गया है।

कांग्रेस के ड्रामे के लिए समय नहीं : डेप्युटी सीएम

वहीं, उत्तर प्रदेश के डेप्युटी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने इस मामले में कहा कि उनके पास कांग्रेस के ड्रामे के लिए समय नहीं है। उन्होंने कहा, 'सरकार के पास कांग्रेस के ड्रामे के लिए समय नहीं है। सरकार कोरोना काल से निपट रही है और कार्य योजनाओं पर काम कर रही है। यूपी सरकार ने रोडवेज की 27000 बसें श्रमिकों के लिए लगाई हैं, वे पर्याप्त हैं। हम प्राइवेट बसें क्यों लगाएं? डेप्युटी सीएम ने कहा है, 'कांग्रेस को बसें चलाने का शौक है तो राजस्थान (Rajasthan) में यूपी के जो प्रवासी श्रमिक फंसे हैं उन्हें वहां से यहां लेकर आएं। वहां जो मजदूर भूखे मर रहे हैं उन्हें जाकर संभालें। हमारे पास बेकार समय नहीं है।'

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका