न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बढ़ेगा लॉकडाउन, 3 मई के बाद भी बंद रहेंगे स्कूल, मॉल और पब्लिक ट्रांसपोर्ट!

बैठक में देश के 6 राज्यों के मुख्यमंत्रियों राष्ट्रीय लॉकडाउन को 3 मई से आगे बढ़ाने का विचार रखा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 27 Apr 2020 11:04:31

बढ़ेगा लॉकडाउन, 3 मई के बाद भी बंद रहेंगे  स्कूल, मॉल और पब्लिक ट्रांसपोर्ट!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोमवार को मुख्यमंत्रियों के साथ 38 दिन में चौथी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हुई। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस का खतरा अभी बना हुआ है, लेकिन हमें अर्थव्यवस्था को भी अहमियत देनी होगी। प्रधानमंत्री ने कहा- मार्च की शुरुआत में भारत और बाकी देशों के हालात एक जैसे थे। हालांकि, हमने वक्त पर कदम उठाए और इस वजह से कई लोगों को बचाने में हम कामयाब रहे। हमने डेढ़ महीने में हजारों जिंदगियां बचाईं।

बैठक में देश के 6 राज्यों के मुख्यमंत्रियों राष्ट्रीय लॉकडाउन को 3 मई से आगे बढ़ाने का विचार रखा है। मीटिंग के दौरान 9 मुख्यमंत्रियों में से 5 को अपनी बात रखने का मौका मिला। इन मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन को 3 मई के बाद भी बढ़ाने की बात कही है। इनमें ओडिशा, गोवा, मेघालय जैसे राज्य शामिल हैं। अन्य दो मुख्यमंत्रियों ने कहा कि उन ग्रीन जोन जिलों में ढील दी जाए, जिनमें पिछले 28 दिनों से एक भी मामला सामने नहीं आया है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि लॉकडाउन को कम से कम 21 मई तक के लिए बढ़ा देना चाहिए। पांच अन्य मुख्यमंत्रियों आंध्र प्रदेश के जगनमोहन रेड्डी, गोवा के प्रमोद सावंत, हिमाचल प्रदेश के जय राम ठाकुर, मिजोरम के जोरामथांगा और मेघालय के कोनार्ड संगमा ने भी बिना कोई निश्चित तारीख दिए लॉकडाउन को बढ़ाए जाने की सिफारिश की।

सभी मुख्यमंत्री इस बात पर सहमत थे कि लॉकडाउन एकसाथ नहीं, बल्कि धीरे-धीरे खत्म किया जाना चाहिए और सभी ऐहतियाती कदमों के साथ ऐसा किया जाना चाहिए ताकि अब तक की गई कोशिशों को कोई झटका ना लगे।

मीटिंग के दौरान पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों से कहा कि हॉटस्पॉट जोन में लॉकडाउन जारी रहेगा। हालांकि कितनी छूटें दी जाएगीं, यह राज्य विशेष पर निर्भर होगा और उन जिलोंमें लगी रोक हटा दी जाएगी जिनकी स्थिति सुधरती लग रही है।

इस बैठक के बाद एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी को बताया कि देश में 3 मई तक जारी लॉकडाउन बढ़ाया जाएगा या नहीं, इस पर हफ्तेभर में फैसला ले लिया जाएगा लेकिन देश में स्कूल-कॉलेज, मॉल्स, धार्मिक संस्थानों, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, सामाजिक कार्यक्रम 3 मई के बाद भी बंद रहने की संभावना है। अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्रियों के साथ 3 घंटे तक चली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद जो डेवलपमेंट सामने आए हैं, उनके मुताबिक ग्रीन जोन में आने वाले जिलों में सीमित संख्या में निजी वाहनों के संचालन को मंजूरी दी जा सकती है।

बैठक के बाद के डेवलपमेंट से वाकिफ अधिकारी ने न्यूज एजेंसी को बताया कि ट्रेन और उड़ानों के हाल-फिलहाल शुरू होने की कोई संभावना नहीं है। ट्रेनों और विमानों के नियंत्रित संचालन की शुरुआत संक्रमण के हालात को देखते हुए देश के कुछ चुने हुए हिस्से में मई मध्य के दौरान की जा सकती है। कडाउन के संबंध में फैसला शनिवार या रविवार तक लिया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ