न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों से अब राज्य सरकारें कर रही है रुक जाने की अपील

कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री बीएस येदियुरप्‍पा ने शुक्रवार को कहा, 'हम बहुत जल्‍द आर्थिक गतिविधियां शुरू करने का मन बना चुके हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 02 May 2020 5:32:45

घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों से अब राज्य सरकारें कर रही है रुक जाने की अपील

लॉकडाउन के बीच दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों, छात्रों और अन्य लोगों के लिए 7 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इनके जरिए करीब सात हजार लोगों की घर वापसी हो रही है। कुछ ट्रेनें अपने मुकाम तक पहुंच गई हैं, तो कुछ रास्ते में हैं। ऐसे में बहुत से राज्यों की समझ में आने लगा है कि जैसे ही उनके यहां आर्थिक गतिविधियां चालू होंगी उनके यहां श्रमिकों की किल्‍लत होने लगेगी इसलिए इन प्रदेशों की सरकारें अपने यहां रहने वाले प्रवासी मजदूरों से वहीं रुके रहने का आग्रह करने लगी हैं।

कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री बीएस येदियुरप्‍पा ने शुक्रवार को कहा, 'हम बहुत जल्‍द आर्थिक गतिविधियां शुरू करने का मन बना चुके हैं। हमने एंप्‍लायर्स से अपील की है कि वे अपने यहां काम करने वालों के हितों की रक्षा करें और उन्‍हें सैलरी वगैरह दें। मेरा सभी प्रवासी मजदूरों से हार्दिक निवेदन है कि वे यहीं रुकें और हमारे साथ सहयोग करें।'

बेंगलुरु में आईटी और आईटी से जुड़ी सेवाओं को छोड़ दिया जाए तो करीब 8 लाख प्रवासी मजदूर यहां रहते हैं जिन पर यहां की अर्थव्‍यवस्‍था निर्भर है। ठेकेदारों, बिल्‍डरों, ट्रेड यूनियन और कार्यकर्ताओं का कहना है कि इनमें से लगभग 50% अपने गांवों को लौट जाएंगे और इसका असर शहर की अर्थव्‍यवस्‍था पर पड़ेगा।

हैदराबाद में भी श्रमिक संकट का अनुमान

हैदराबाद में भी खतरे की घंटी बज चुकी है। तेलंगाना सरकार ने अपने जिला अधिकारियों से कहा है कि वे मजदूरों की पहचान करके उन्‍हें भरोसा दिलाने की कोशिश करें कि जल्‍द ही काम शुरू होने वाला है। राज्‍य के चीफ सेक्रटरी सोमेश कुमार का कहना है कि चूंकि ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योग शुरू होने वाले हैं इसलिए अधिकांश श्रमिकों ने रुकने का फैसला किया है।

आपको बता दे, पहली ट्रेन तेलंगाना के लिंगमपल्ली से झारखंड के हटिया के लिए चली थी। यह देर रात हटिया पहुंच गई। इसी तरह नासिक (महाराष्ट्र) से भोपाल (मध्य प्रदेश) ट्रेन भी शनिवार सुबह भोपाल पहुंच गई। केरल के एर्णाकुलम से ओडिशा के भुवनेश्वर के लिए भी शुक्रवार रात एक ट्रेन चली। इसमें 1200 लोग सवार हैं, जिनमें ज्यादातर मजदूर और उनके परिवार हैं। उधर, महाराष्ट्र के नासिक से लखनऊ के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन चली। इसमें 839 प्रवासी सवार थे। तिरुवनन्तपुरम के जिला कलेक्टर के। गोपालकृष्णन ने बताया कि आज दोपहर दो बजे एक और ट्रेन झारखंड के हटिया के लिए हुई। इसमें भी 1200 मजदूर रवाना हुए। इन ट्रेनों को चलाने में गृह मंत्रालय की गाइडलाइन का पूरा पालन किया जा रहा है। कोच में यात्रियों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठाया जा रहा है। रवानगी और संबंधित स्टेशन पर पहुंचने पर उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। गृह जिले में 14 दिन क्वारैंटाइन करने के बाद ही उन्हें घर भेजा जाएगा। लोगों को भेजने वाली और बुलाने वाली राज्य सरकारों के आग्रह पर ही विशेष ट्रेनें चलेंगी। शुरुआती और आखिरी स्टेशन के बीच में ट्रेनें कहीं नहीं रुकेंगी। श्रमिकों को ट्रेन में बैठाने से पहले स्क्रीनिंग करवाना राज्य सरकार की जिम्मेदारी होगी। जिन लोगों में लक्षण नहीं होंगे, उन्हें ही जाने की इजाजत मिलेगी।

coronashramik special trains,migrant workers special train,migrant workers,lockdown,labour crisis,coronavirus,news,news in hindi

अब तक ये ट्रेनें चलाने का फैसला किया गया

जयपुर (राजस्थान) से पटना (बिहार) - 1200 यात्री सवार
कोटा (राजस्थान) से हटिया (झारखंड) - 1000 यात्री सवार
नासिक (महाराष्ट्र) से लखनऊ (उत्तरप्रदेश) - 839 यात्री सवार
नासिक (महाराष्ट्र) से भोपाल (मध्य प्रदेश) 347 यात्री सवार
लिंगम्पल्ली (तेलंगाना) से हटिया (झारखंड) - 1140 यात्री सवार
एर्णाकुलम (केरल) से भुवनेश्वर ( ओडिशा) - 1200 यात्री सवार
तिरुवनन्तपुरम (केरल) से हटिया (झारखंड) - 1200 यात्री सवार

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ