न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

230 ट्रेनों की शुरू हुई बुकिंग, रेल मंत्रालय ने कहा - 24 घंटे में बुक हुए 13 लाख टिकट

रेलवे ने बताया है कि इन 230 ट्रेनों के लिए पिछले 24 घंटे में 13 लाख से ज्यादा टिकटों की बुकिंग की जा चुकी हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 22 May 2020 5:21:08

230 ट्रेनों की शुरू हुई बुकिंग,  रेल मंत्रालय ने कहा - 24 घंटे में बुक हुए 13 लाख टिकट

भारतीय रेलवे ने 1 जून से शुरू होने वाली 230 पैसेंजर ट्रेनों की टिकटों की बुकिंग गुरुवार से शुरू कर दी है। रेलवे ने 21 मई यानी गुरुवार को सभी 230 पैसेंजर ट्रेनों के लिए सभी श्रेणियों में बुकिंग की विंडो को खोल दिया था। साथ ही रेलवे ने काउंटर से भी टिकट बुकिंग की सुविधा को शुरू कर दिया है। ऐसे में रेलवे ने बताया है कि इन 230 ट्रेनों के लिए पिछले 24 घंटे में 13 लाख से ज्यादा टिकटों की बुकिंग की जा चुकी हैं।

शुकवार को रेलवे ने कहा, 'देश के विभिन्न स्टेशनों को जोड़ने वाली 230 पैसेंजर ट्रेनों में सभी प्रकार के श्रेणियों के लिए रेलवे टिकटों की बुकिंग को खोल दिया गया है। रिजर्वेशन टिकट ऑनलाइन बुकिंग और रेलवे आरक्षण काउंटरों के माध्यम से बुक किए जा सकते हैं। कल से अब तक 13 लाख से अधिक यात्रियों ने टिकट बुक की है।'

इससे पहले गुरुवार को टिकटों की बुकिंग शुरू होते ही पहले एक घंटे में 1.5 लाख टिकटों की बुकिंग हुई थी। वहीं, शुरुआती ढाई घंटों में 4 लाख टिकट बुक किए जा चुके थे।

वेबसाइट और मोबाइल ऐप के अलावा आज से इन जगहों पर हो सकेंगी 200 ट्रेनों के लिए टिकट बुकिंग

कहां से होगी बुकिंग?

भारतीय रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक अब यात्री 1 जून से चलने वाली 230 ट्रेनों के लिए वेबसाइट और मोबाइल ऐप
आईआरसीटीसी (IRCTC) के अलावा रेलवे स्टेशन (Railway Station) के काउंटर, पोस्ट ऑफिस (Post Office), यात्री टिकट सुविधा केंद्र (YTSK) से टिकट बुक करवा सकेंगे। यही नहीं, यात्री IRCTC के आधिकारिक एजेंट, पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) और कॉमन सर्विस सेंटर्स से भी टिकट बुक करवा सकते हैं। इन सभी काउंटर से यात्री टिकट बुक करवाने के साथ ही उन्हें कैंसिल (Cancel) भी करवा सकते हैं। इन सभी माध्यमों से टिकटों की बुकिंग 22 मई यानी शुक्रवार से शुरू हो जाएगी। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को ट्वीट कर इन सभी जानकारियों के बारे में अवगत कराया। हालांकि, रेलवे के मुताबिक फिलहाल कुछ ही स्टेशनों पर काउंटर खोले जाएंगे और धीरे-धीरे इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी।

कहां-कहां खुलेंगे रेलवे काउंटर!

सेंट्रल रेलवे ने अपने जोन के काउंटर्स की लिस्ट जारी कर दी है जहां से यात्री काउंटर टिकट बुक करवा सकते हैं। इनमें मुंबई डिविजन, नागपुर डिविजन, भुसवल डिविजन, सोलापुर डिविजन और पुणे डिविजन के रेलवे काउंटर शामिल हैं। सेंट्रल रेलवे ने करीब 46 काउंटर्स की लिस्ट जारी की है जहां यात्री जाकर अपना कंफर्म टिकट बुक करवा सकते हैं। ये सभी काउंटर्स आज यानी 22 मई से खोल दिए जाएंगे।

रेलवे ने 200 ट्रेनों की टिकट बुकिंग के नियमों में किए कुछ बदलाव, यात्रियों के लिए जानना बेहद जरुरी

एजेंट से भी बुक करवा सकेंगे टिकट

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर कहा कि रेलवे ने आज यानी 22 मई से आरक्षण काउंटर, कॉमन सर्विस सेंटर और एजेंटों के माध्यम से टिकट बुकिंग की सुविधा को फिर से शुरू करने के लिए हरी झंडी दिखा दी है। इस फैसले के बाद रेलवे के प्रत्येक जोन अपनी सुविधा अनुसार चरणबद्ध तरीके से काउंटर खोलने और तय करने की सूचना देंगे। पश्चिमी रेलवे ने कहा कि शुक्रवार से चुनिंदा रेलवे काउंटर खोल दिए जाएंगे। यात्रियों से निवेदन है कि वो अपने नजदीक के रेलवे काउंटर के खुलने के बारे में जानकारी प्राप्त करने के बाद ही घर से टिकट बुकिंग के लिए निकलें।

बता दें कि रेलवे ने लोगों को बड़ी राहत देते हुए एक जून से रोजाना 230 ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है। रेल मंत्रालय ने इस बात की घोषणा मंगलवार को की थी। इन रेलगाड़ियों में एसी, स्लीपर और जनरल डिब्बे भी होंगे। ये ट्रेनें रोजाना चलेंगी।

ये ट्रेनें मौजूदा समय में प्रवासी श्रमिकों को उनके गृह प्रदेश पहुंचाने के लिए चलाई जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेनों और दिल्ली से 15 शहरों के लिए चलाई जा रही एसी स्पेशल ट्रेनों से अलग होंगी। इससे पहले रेलवे ने 30 जून तक के लिए सभी नियमित यात्री रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया था। रेलवे ने कहा कि इन 230 रेलगाड़ियों को चलाने से उन प्रवासियों को भी मदद मिलेगी जो किसी कारण श्रमिक विशेष रेलगाड़ियों की सुविधा नहीं ले पा रहे हैं। रेलवे ने कहा कि इस बात की कोशिश की जाएगी कि प्रवासी मजदूर जहां पर हैं वहीं पर नजदीक के रेलवे स्टेशन से इन गाड़ियों में सवार हो सके।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ