न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वेबसाइट और मोबाइल ऐप के अलावा आज से इन जगहों पर हो सकेंगी 200 ट्रेनों के लिए टिकट बुकिंग

1 जून से चलने वाली 200 ट्रेनों के लिए वेबसाइट और मोबाइल ऐप के अलावा रेलवे स्टेशन (Railway Station) के काउंटर, पोस्ट ऑफिस (Post Office), यात्री टिकट सुविधा केंद्र (YTSK) से टिकट बुक करवा सकेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 22 May 2020 10:22:20

वेबसाइट और मोबाइल ऐप के अलावा आज से इन जगहों पर हो सकेंगी 200 ट्रेनों के लिए टिकट बुकिंग

1 जून से 200 पैसेंजर ट्रेनों को चलाने की घोषणा के बाद अब रेल मंत्रालय ने टिकटों की बुकिंग के लिए भी कई रास्ते खोल दिए हैं। भारतीय रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक अब यात्री 1 जून से चलने वाली 200 ट्रेनों के लिए वेबसाइट और मोबाइल ऐप आईआरसीटीसी (IRCTC) के अलावा रेलवे स्टेशन (Railway Station) के काउंटर, पोस्ट ऑफिस (Post Office), यात्री टिकट सुविधा केंद्र (YTSK) से टिकट बुक करवा सकेंगे।

यही नहीं, यात्री IRCTC के आधिकारिक एजेंट, पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) और कॉमन सर्विस सेंटर्स से भी टिकट बुक करवा सकते हैं। इन सभी काउंटर से यात्री टिकट बुक करवाने के साथ ही उन्हें कैंसिल (Cancel) भी करवा सकते हैं। हालांकि, इस दौरान यात्रियों को सामाजिक दूरी का ख्याल रखना होगा।

इन सभी माध्यमों से टिकटों की बुकिंग 22 मई यानी शुक्रवार से शुरू हो जाएगी। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को ट्वीट कर इन सभी जानकारियों के बारे में अवगत कराया। हालांकि, रेलवे के मुताबिक फिलहाल कुछ ही स्टेशनों पर काउंटर खोले जाएंगे और धीरे-धीरे इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी।

रेलवे ने 200 ट्रेनों की टिकट बुकिंग के नियमों में किए कुछ बदलाव, यात्रियों के लिए जानना बेहद जरुरी

कहां-कहां खुलेंगे रेलवे काउंटर!

सेंट्रल रेलवे ने अपने जोन के काउंटर्स की लिस्ट जारी कर दी है जहां से यात्री काउंटर टिकट बुक करवा सकते हैं। इनमें मुंबई डिविजन, नागपुर डिविजन, भुसवल डिविजन, सोलापुर डिविजन और पुणे डिविजन के रेलवे काउंटर शामिल हैं।

सेंट्रल रेलवे ने करीब 46 काउंटर्स की लिस्ट जारी की है जहां यात्री जाकर अपना कंफर्म टिकट बुक करवा सकते हैं। ये सभी काउंटर्स आज यानी 22 मई से खोल दिए जाएंगे।

एजेंट से भी बुक करवा सकेंगे टिकट

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर कहा कि रेलवे ने आज यानी 22 मई से आरक्षण काउंटर, कॉमन सर्विस सेंटर और एजेंटों के माध्यम से टिकट बुकिंग की सुविधा को फिर से शुरू करने के लिए हरी झंडी दिखा दी है। इस फैसले के बाद रेलवे के प्रत्येक जोन अपनी सुविधा अनुसार चरणबद्ध तरीके से काउंटर खोलने और तय करने की सूचना देंगे।

पश्चिमी रेलवे ने कहा कि शुक्रवार से चुनिंदा रेलवे काउंटर खोल दिए जाएंगे। यात्रियों से निवेदन है कि वो अपने नजदीक के रेलवे काउंटर के खुलने के बारे में जानकारी प्राप्त करने के बाद ही घर से टिकट बुकिंग के लिए निकलें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ