न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी : 24 घंटे में रिकॉर्ड 147 नए कोरोना मामले आए सामने, 43 जिलों में 646 संक्रमित

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की गिनती में तेजी से इजाफा हो रहा है। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण 43 जिलों में फैल गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 14 Apr 2020 1:36:25

यूपी : 24 घंटे में रिकॉर्ड 147 नए कोरोना मामले आए सामने, 43 जिलों में 646 संक्रमित

देश में जारी लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया गया है। देश के नाम अपने संबोधन में पीएम मोदी ने आज सुबह ये बात बताई। पीएम मोदी ने आज के संबोधन में कहा कि सभी का यही सुझाव है कि लॉकडाउन को बढ़ाया जाए। कई राज्य तो पहले से ही लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला कर चुके हैं। साथियों, सारे सुझावों को ध्यान में रखते हुए ये तय किया गया है कि भारत में लॉकडाउन को अब 3 मई तक और बढ़ाना पड़ेगा। यानि तीन मई तक हम सभी को, हर देशवासी को लॉकडाउन में ही रहना होगा। इस दौरान हमें अनुशासन का उसी तरह पालन करना है जैसे हम करते आ रहे हैं।

43 जिलों में फैला कोरोना

आपको बता दे, उत्तर प्रदेश (Coronavirus in Uttar Pradesh) में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की गिनती में तेजी से इजाफा हो रहा है। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण 43 जिलों में फैल गया है। सोमवार दोपहर से मंगलवार सुबह तक 24 घंटे में 147 संक्रमित बढ़ने से राज्य में मरीजों की संख्या 646 हो गई है। इसमें राजधानी लखनऊ के नौ नए संक्रमित भी शामिल हैं। यूपी में सोमवार को कोरोना संक्रमित तीन लोगों की मौत गई, इसमें आगरा में दो व मुरादाबाद में एक लोगों की मौत हुई। कोरोना से अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। यूपी में सोमवार देर रात तक 147 नए मरीजों की साथ कोरोना संक्रमितों की संख्या 646 तक पहुंच गई है, इसमें 389 जमाती हैं।

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में सोमवार को कोरोनावायरस के चार और व्यक्ति संक्रमित पाए गए, जिससे जिले में इसके मामले बढ़कर 68 हो गए। इसके साथ ही सोमवार को नोएडा के सेक्टर 78 में अंतरिक्ष गोल्फ व्यू अपार्टमेंट्स में रहने वाले लोगों ने पुलिसकर्मियों के उपर फूल बरसकार कोरोना के खिलाफ चल रही लड़ाई में उनके योगदान को सलाम किया।

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में आज कोरोना के 3 पॉजिटिव मरीज आने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में जिला प्रशाशन ने इन तीनों कोरोना पॉजिटिव मरीजो के निवास क्षेत्र के एरिया को सील कर दिया। इन तीनो कोरोना पॉजिटिव मरीजो के परिजनों को भी क्वारैंटाइन किया गया है। पूरे इलाके को सैनिटाइज कराया जा रहा है। कल से इन इलाकों के लोगों का घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम स्वास्थ्य परीक्षण करेगी।

देश के अलग-अलग हिस्सों से वापस लौटने के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित होने की आशंका में क्वारैंटाइन किए गए 192 लोगों की 14 दिन की अवधि 13 और 14 अप्रैल को पूरी हो गई। आज से इन सभी को इनके घर भेजा जा रहा है, लेकिन इस शर्त के साथ कि वो अपने घर पर भी अभी 14 दिन तक क्वारैंटाइन रहेंगे। वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवा बनी के कोविड-19 हॉस्पिटल में रखे गए प्रयागराज के 1, कौशांबी के 2 और प्रतापगढ़ के 6 कोरोना पॉजिटिव लोगों के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर