न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉकडाउन / 25 दिन में 2800 KM का सफर तय कर गुजरात से असम पहुंचा शख्स

गुजरात के औद्योगिक नगर वापी में मजदूर का काम करते थे। जब 25 मार्च से लॉकडाउन घोषित हुआ तो उन्हें भी काम से निकाल दिया गया। तब उनके पास अपने घर वापस पहुंचने के अलावा कोई चारा नहीं रहा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 21 Apr 2020 4:53:50

लॉकडाउन / 25 दिन में 2800 KM का सफर तय कर गुजरात से असम पहुंचा शख्स

कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन की घोषणा किए जाने के बाद से ही प्रवासी मजदूरों के पलायन की खबरें सामने आती रही हैं। कई लोग सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलकर या साइकिल से भी अपने घरों तक पहुंच रहे हैं। हालांकि शहरों से गांव लौट रहे लोगों की मुश्किलें कम नहीं हैं। ऐसे में असम के नौगांव जिले के रहने वाले 46 साल के जादव गोगोई काम की तलाश में गुजरात पहुंचे थे। वहां वे गुजरात के औद्योगिक नगर वापी में मजदूर का काम करते थे। जब 25 मार्च से लॉकडाउन घोषित हुआ तो उन्हें भी काम से निकाल दिया गया। तब उनके पास अपने घर वापस पहुंचने के अलावा कोई चारा नहीं रहा।

लॉकडाउन / 100 KM पैदल चलने के बावजूद भी घर नहीं पहुंच पाई 12 साल की बच्ची, रास्ते में हुई मौत

27 मार्च को जादव ने वापी से पैदल चलना शुरू किया। रास्ते में यदि कोई उन्हें इमरजेंसी में चल रहे वाहन में बैठा लेते थे तो वह कुछ दूर उनके साथ दूरी तय कर लेता था। ऐसा करते-करते जादव 25 दिन में नगांव जिले के राहा इलाके में अपने घर के पास तक पहुंच गए। वह रविवार रात को यहां पहुंचे थे।

जब जादव ने वापी से चलना शुरू किया तो उनके हाथ में सिर्फ 4 हजार रुपये थे। घर पहुंचने के दौरान उन्होंने ट्रक वालों से मदद ली जो देश में जरूरी सामान की आपूर्ति के लिए सड़कों पर दौड़ रहे थे। इस सफर के दौरान उनके पैसे, मोबाइल और अन्य सामान भी लूट लिया गया। जब वह राहा में पहुंचकर सड़क के किनारे आराम कर रहे थे, तभी स्थानीय लोगों ने पुलिस को फोन कर बुला लिया।

जादव ने बताया, "मैं गधारिया करौनी गांव का रहने वाला हूं और बिहार, बंगाल से होते हुए यहां पहुंचा हूं। गुजरात से असम में अपने घर वापस आने के लिए मैंने पुलिस और सरकारी महकमे से मदद मांगी लेकिन मुझे मना कर दिया गया। तब 27 मार्च से मैंने वापी से पैदल चलना शुरू किया।" जादव ने आगे बताया," लॉकडाउन की वजह से अपने घर वापस आना मेरी मजबूरी बन गई थी। बिहार से बंगाल होते हुए असम के राहा तक मैंने पैदल ही सफर तय किया।"

राहा की स्थानीय पुलिस की मदद से जादव को नौगांव सिविल हॉस्पिटल में चेकअप के लिए भर्ती कराया गया। उसकी हालत ठीक है लेकिन वह दूसरे राज्य से आया है इसलिए 14 दिनों के लिए क्वारनटीन कर दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CJP मार्च को दिल्ली पुलिस ने क्यों नहीं दी मंजूरी? कमिश्नर ने सुप्रीम कोर्ट में बताई वजह
CJP मार्च को दिल्ली पुलिस ने क्यों नहीं दी मंजूरी? कमिश्नर ने सुप्रीम कोर्ट में बताई वजह
तिहाड़ जेल में जमीन पर सो रहे CJP के आशुतोष रांका और सौरभ दास, सुरक्षा के लिए 24 घंटे पहरा; ब्लेडबाजी का भी खतरा
तिहाड़ जेल में जमीन पर सो रहे CJP के आशुतोष रांका और सौरभ दास, सुरक्षा के लिए 24 घंटे पहरा; ब्लेडबाजी का भी खतरा
अंकिता भंडारी केस में क्यों आया दुष्यंत गौतम का नाम? वायरल ऑडियो से शुरू हुआ विवाद, जानें पूरा मामला
अंकिता भंडारी केस में क्यों आया दुष्यंत गौतम का नाम? वायरल ऑडियो से शुरू हुआ विवाद, जानें पूरा मामला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल; सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल; सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन