न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पूरी दुनिया में 2 लाख लोग कोरोना की चपेट में, मौत का आकड़ा 8000

कोरोना वायरस के मामले दुनियाभर में लगातार तेजी बढ़ रहे हैं। पूरी दुनिया में अभी तक तकरीबन 2 लाख मामले सामने आ चुके हैं, वहीं मौत का आकड़ा 8000 छूने वाला है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 18 Mar 2020 8:27:01

पूरी दुनिया में 2 लाख लोग कोरोना की चपेट में, मौत का आकड़ा 8000

कोरोना वायरस के मामले दुनियाभर में लगातार तेजी बढ़ रहे हैं। पूरी दुनिया में अभी तक तकरीबन 2 लाख मामले सामने आ चुके हैं, वहीं मौत का आकड़ा 8000 छूने वाला है। कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा मौतें चीन में हुई हैं। यहां आंकड़ा 3200 से ऊपर है। चीन के बाद इटली में 2500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं ईरान में 900 से ज्यादा और स्पेन में 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। फ्रांस में 175, अमेरिका में 107 और यूनाइडेट किंगडम में 71 लोगों की मौत हो चुकी है।

भारत में भी कोरोना वायरस संक्रमण के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और अब यह संख्या 140 तक पहुंच गई है। दिल्ली से लेकर केरल तक दहशत फैला रहा कोरोना अब पश्चिम बंगाल भी पहुंच गया है। कोलकाता में कोरोना से संक्रमित पहला मरीज मिला है। वहीं दूसरी तरफ कोरोना से मंगलवार को देश में तीसरे मरीज की मौत भी हो गई है। इसके अलावा भारतीय सेना का जवान भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। अब तक कोरोना वायरस की चपेट में आम नागरिक आ रहे थे, लेकिन भारत में पहला केस सेना से जुड़ा भी सामने आया है। लद्दाख में एक जवान कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। हालांकि, जवान को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन बताया जा रहा है कि उनके पिता ईरान से लौटे थे।

वहीं पाकिस्तान में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मंगलवार को यहां संक्रमण के मामलों की संख्या 212 पर पहुंच गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने 24/7 टोल-फ्री नेशनल हेल्पलाइन नंबर जारी किए हुए है। हेल्पलाइन नंबर 1075 और 1800-112-545 और 011-23978046 हैं। विदेश मंत्रालय (MEA) ने भी हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800118797 है। अन्य नंबर हैं- + 91- 11- 23012113, + 91- 11- 23014104 और + 91- 11- 23017905। हम लगातार आप तक कोरोना वायरस से जुड़ी हर जानकारी आप तक पहुंचा रहे हैं।

85 ट्रेनें रद्द

रेलवे ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने और सीटें खाली रहने के कारण 85 ट्रेनें मंगलवार रद्द कर दीं। मध्य रेलवे ने 23 ट्रेनें, दक्षिण मध्य रेलवे ने 29 ट्रेनें कीं, पश्चिमी रेलवे ने 10 ट्रेनें, दक्षिण पूर्व रेलवे ने नौ ट्रेने रद्द की हैं। इसके अलावा पूर्वी तट और उत्तर रेलवे ने पांच-पांच ट्रेनों को रद्द कर दिया और उत्तर पश्चिम रेलवे ने चार ट्रेनों को रद्द किया।

coronavirus,coronavirus in india,death,world health organization,pakistan,coronavirus update,corona virus news,coronavirus news,news

प्लेटफॉर्म टिकट के दाम बढ़े

कोरोना वायरस (Coronavirus) से बचने के लिए भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने प्लेटफॉर्म टिकट का दाम बढ़ाने का फैसला किया है। रेलवे ने 6 डिवीजनों के स्टेशनों के लिए प्लेटफॉर्म टिकट के दाम 10 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये कर दिया है ताकि भीड़ कम हो। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक मुंबई, वड़ोदरा, अहमदाबाद, रतलाम,राजकोट, भावनगर डिवीजन के रेलवे स्टेशनों पर अब 10 के बजाय 50 रुपये में प्लेटफॉर्म टिकट मिलेंगे ताकि स्टेशनों पर अनावश्यक भीड़ न एकत्रित हो। यह नियम सोमवार (16 मार्च) आधी रात से लागू है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर