न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में कोरोना की रफ़्तार, दो हफ्तें में 56,000 तक पहुंच सकती हैं मरीजों की संख्या

दिल्ली में बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने कहा है कि अभी हमारे पास 8 हजार 500 से 9000 के करीब बेड है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 08 Jun 2020 1:00:36

दिल्ली में कोरोना की रफ़्तार, दो हफ्तें में 56,000 तक पहुंच सकती हैं मरीजों की संख्या

दिल्‍ली में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लॉकडाउन में ढील के बाद से प्रत्‍येक 24 घंटे में जारी होने वाले आंकड़ों में जबर्दस्‍त वृद्धि दर्ज की गई है। रविवार को जारी आंकड़े के अनुसार, देश की राजधानी में 1 हजार 282 मामले सामने आए थे। दिल्‍ली में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 28 हजार 936 तक पहुंच गया है। वहीं, इस समय राष्‍ट्रीय राजधानी में वायरस के 17 हजार 125 एक्टिव मरीज हैं, जिनका विभिन्‍न अस्‍पतालों में इलाज चल रहा है। जबकि अब तक कुल 10 हजार 999 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं।

दिल्ली में बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने कहा है कि अभी हमारे पास 8 हजार 500 से 9000 के करीब बेड है। अगले 15 दिनों में इनकी संख्या बढ़कर 15 हजार से 17 हजार हो जाएगी। जैसा की हम जानते हैं कि मामले 14 से 15 दिनों में दोगुना हो रहे है, इसलिए हमें लगता हैं कि अगले दो सप्ताह में मामलों की संख्या 56 हजार पहुंच जाएगी।

coronavirus,delhi,coronavirus delhi,delhi mein corona ke kitne sankramit,arvind kejriwal,news

CM केजरीवाल में दिखे कोरोना के लक्षण, खुद को किया आइसोलेट, होगा Covid-19 टेस्ट

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत अचानक से बिगड़ गई है। सीएम केजरीवाल को कल से हल्का बुखार और गले में खराश की शिकायत है। अब उनका कोरोना टेस्ट (Covid-19 test) करवाया जाएगा। कल दोपहर से सारी मीटिंग कैंसिल कर दी गई और सीएम केजरीवाल ने किसी से मुलाकात नहीं की। उन्होंने अपने आपको आइसोलेट कर लिया है। आपको बता दें कि सीएम केजरीवाल रोज दोपहर में दिल्ली में कोरोना मामले को लेकर खुद मीडिया से बात करते रहे हैं। लेकिन बीते दिनों बुखार और गले में खराश की शिकायत के बाद आज उन्होंने दोपहर में होने वाली मीटिंग से खुद को अलग कर लिया है। दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच खुद मुख्यमंत्री की तबीयत खराब होने की खबर से दिल्ली सरकार और स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। इस बीच सीएम केजरीवाल की सेहत को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।

श्रम मंत्रालय में कोरोना की दस्तक, 11 अधिकारी (+), चुनाव आयोग में भी एक केस

सोमवार को केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में कोरोना वायरस के मामले सामने आए। श्रम शक्ति भवन में स्थित मंत्रालय में 11 अधिकारी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। दिल्ली में कोरोना अब सरकारी दफ्तरों तक पहुंच गया है। अबतक कई केंद्रीय मंत्रालय के अधिकारी कोरोना महामारी की चपेट में आ गए हैं। फिर चाहे वो स्वास्थ्य मंत्रालय हो, रक्षा मंत्रालय या अब श्रम मंत्रालय ही क्यों ना हो। हाल ही में दिल्ली मेट्रो, दिल्ली के उपराज्यपाल के दफ्तर के कुछ अफसर भी वायरस की चपेट में आए थे। श्रम मंत्रालय के अलावा चुनाव आयोग में भी कोरोना वायरस का एक मामला सामने आया है। यहां ईवीएम डिविजन में काम करने वाला एक अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सरकारी दफ्तरों में अधिकारियों के आने-जाने के लिए कुछ दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। जिनमें मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग रखना, एक जगह कम इकट्ठा होना, मीटिंग में दूरी बनाए रखना जैसे नियम शामिल हैं।

देश में बढ़ता कोरोना

बता दे, भारत में कोरोना वायरस महामारी का संकट बढ़ता जा रहा है। महाराष्ट्र, दिल्ली समेत देश के विभिन्न राज्यों में संक्रमितों की संख्या में तेजी देखी जा रही है। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 9 हजार 983 मामले सामने आए हैं। यह एक दिन संक्रमितों की सबसे ज्यादा संख्या है। वहीं, इस दौरान 208 लोगों की मौत हुई है। इस तरह देश में संक्रमितों की संख्या 2 लाख 56 हजार 611 हो गई है। संक्रमण के चलते अब तक 7 हजार 135 लोगों की जान गई है। इस खतरनाक वायरस से अब तक देश में 1 लाख 24 हजार 95 लोग ठीक हो चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका