न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस को लेकर कितनी चौकस है भारत सरकार, एक नजर इंतजामों पर

यह वायरस भारत में भी तेजी से अपने पांव पसार रहा है। पूरे देश से 29 मामले सामने आए हैं जिनमें कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 05 Mar 2020 7:40:11

कोरोना वायरस को लेकर कितनी चौकस है भारत सरकार, एक नजर इंतजामों पर

चीन के बाद ईरान और इटली ऐसे दो देश है जिनमें कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिल रहा है। इटली में कोरोना वायरस की वजह से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। यूरोपीय देशों में इटली पहला देश है, जहां कोरोना ने इतनी भीषण तबाही मचाई है। इटली में सभी स्कूल और विश्वविद्यालयों को सुरक्षा के मद्देनजर 15 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है। इटली में कोरोना वायरस के कुल 3,000 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। 13 दिनों के भीतर कोरोना वायरस इटली में महामारी बना है। इटली में विशेषज्ञों ने लोगों से एक मीटर की दूरी बनाकर चलने और रहने की सलाह दिया है। वहीं, ईरान में कोरोना वायरस के चलते अब तक कुल 92 लोगों की मौत हो गई है। ईरान में COVID-19 के कुल 2,922 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। कोरोना से चीन मध्य-पूर्व एशिया में कोरोना के कुल 3,140 मामले सामने आ चुके हैं।

वहीं, अब यह वायरस भारत में भी तेजी से अपने पांव पसार रहा है। पूरे देश से 29 मामले सामने आए हैं जिनमें कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। जिनमें से 3 ठीक हो चुके हैं तो 26 का इलाज जारी है। कोरोना वायरस को लेकर भारत सरकार का दावा है कि हम इससे लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्रालय की तरफ से स्कूलों को एडवाइजरी जारी की गई है तो सरकार से इस वायरस के बारे में जानकारी देने के लिए जन भागीदारी पर जोर दिया है।

coronavirus,coronavirus death toll,coronavirus news in hindi,corona death in china italy iran,corona news in hindi,corona virus,coronavirus news,news

स्कूलों को खास एडवाइजरी जारी

- स्कूलों से कहा गया है कि वो बड़े समूहों में बच्चों को परिसर में न घूमने दें।
- कोई भी छात्र या स्टॉफ जो हाल ही में कोविड 19 प्रभावित किसी बाहरी मुल्क में गया हो उसे 14 दिनों तक अलग रखा जाए।
- क्लास टीचर ऐसे बच्चों पर खास निगाह रखें जिन्हें बुखासा, कफ या सांस लेने में दिक्कत हो रही हो।
- इसके साथ ही बच्चों के माता पिता को जानकारी देकर टेस्ट कराने के लिए कहें।

परीक्षा केंद्रों पर छात्र ले जा सकेंगे फेस मॉस्क

सीबीएसई ने छात्रों को परीक्षा केंद्रों पर फेस मॉस्क और सैनिटाजर ले जाने की अनुमति दे दी है। अगर कोई छात्र ऐसा चाहेगा तो उसे मना नहीं किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि मौजूदा हालात में स्वास्थ्य उनके लिए बड़ा मुद्दा है, छात्रों की परीक्षा और स्वास्थ्य दोनों महत्वपूर्ण है और उसके साथ किसी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता है।

गुरुग्राम में कोरोना वायरस से पेटीएम का कर्मचारी संक्रमित

गुरुग्राम में पेटीएम के एक कर्मचारी को जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। फिलहाक वो दिल्ली के सफजदरजंग अस्पताल में भर्ती है। इस बीच कंपनी ने एक बयान में कहा कि संक्रमित कर्मचारी हाल ही में इटली से छुट्टियां बिता कर भारत लौटा था। पेटीएम ने अपने सभी कर्मचारियों को अगले कुछ दिनों के लिए घर से काम करने की सलाह दी है, जबकि कंपनी की गुरुग्राम इकाई की सफाई की जा रही है।

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कोरोना वायरस से पैदा हालात पर चर्चा की गई। बैठक में पीएम मोदी भी मौजूद थे वो खुद लगातार हालात पर मॉनाटिर कर रहे हैं।

- प्रकाश जावडेकर ने बताया कि पड़ोसी देशों नेपाल, भूटान और म्यांमार से लगी सीमा से भारत आने वाले दस लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के टेस्ट के लिए पहले सिर्फ पुणे स्थित नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ वायरोलॉजी की प्रयोगशाला का ही विकल्प मौजूद था। लेकिन अब टेस्ट की सुविधा का विस्तार कर 15 और लैब शुरू की गईं हैं और 19 दूसरे परीक्षण केन्द्र शुरू किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। इसके साथ ही जन भागीदारी पर खासा ध्यान दिया जाएगा।

अगर बात नोएडा की करें तो जो लोग 15 जनवरी तक विदेश यात्रा कर चुके थे उनमें से करीब 373 लोगों को निगरानी में रखा गया है। अच्छी बात यह है कि जिन तीन बच्चों समेत जिन छह लोगों के नमूने लिए गए थे उनकी रिपोर्ट में कोरोना के वायरस नहीं मिले हैं। लेकिन 6 लोगों को अगले 14 दिन के लिए अपने-अपने घर में अलग थलग रहने को कहा गया है। अगर उनमें कोविड-19 के लक्षण नजर आते हैं तो उनके नमूनों की फिर से जांच की जाएगी।

- केंद्र और दिल्ली सरकार ने इस वायरस से सामना करने के लिए बड़ी तैयारी की है। दिल्ली में 25 अस्पतालों में आइसोलेशन वॉर्ड तैयार कराया गया गै। जिनमें 19 सरकारी अस्पताल हैं और 6 गैर सरकारी अस्पताल हैं।

- सीएम अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस नए वायरस से निपटने की तैयारियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आम लोग हों या खास किसी को डरने की जरूरत नहीं है।

- दिल्ली सरकार का कहना है कि मास्क की कमी नही हैं।

- मंगलवार को दिल्ली के सस्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने भी बताया था कि करीब 3.5 लाख एन 95 मास्क उपलब्ध हैं, यही नहीं कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज करने वाले स्टाफ के लिए आठ हजार सेपेरेशन किट भी तैयार हैं।

coronavirus,coronavirus death toll,coronavirus news in hindi,corona death in china italy iran,corona news in hindi,corona virus,coronavirus news,news

दिल्ली मेट्रो ने जारी की गाइडलाइन्स

दिल्ली मेट्रो ने जागरूकता फैलाने और कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए कुछ उपाय करने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि मेट्रो में खासी भीड़भाड़ होती है ऐसे में कोरोना के खतरे को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो ने इसे लेकर कुछ प्लानिंग की है।

- दिल्ली मेट्रो के कर्मचारियों को संवेदनशील बनाया गया है और कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए 'क्या करें' और 'क्या न करें' के बारे में दिशा-निर्देश प्रसारित किए गए हैं।

- कोरोना वायरस के संबंध में अंग्रेजी और हिंदी दोनों में 'क्या करें' और 'क्या न करें' भी राजीव चौक, कश्मीरी गेट, केंद्रीय सचिवालय, चांदनी चौक, नई दिल्ली आदि जैसे प्रमुख स्टेशनों पर डिजिटल स्क्रीन पर चलाया जाएगा।

- इस संबंध में बुनियादी सुरक्षा उपायों पर अपने यात्रियों के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए पूरे नेटवर्क में फैले कुछ अन्य प्रमुख स्टेशनों पर प्रदर्शन भी सूचनात्मक संदेशों के साथ किया जाएगा।

- मेट्रो परिसर के भीतर सफाई के अंतराल को बढ़ाने के लिए निर्देश जारी किए जा रहे हैं।

इस बार की होली होगी फीकी?

इस बार कोरोना वायरस के डर से रंगों के त्योहार होली पर हर्बल और ऑर्गेनिक कलर की डिमांड लगभग डबल हो गई है। जहां पहले 100 में से 50 लोग हर्बल और ऑर्गेनिक कलर मांगते थे, उनकी संख्या अब बढ़कर 80 हो गई है। वहीं, राजस्थान पर्यटन विभाग ने सरकार के होली महोत्सव को कैंसल कर दिया है। राज्य के पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि इस बार टूरिज्म विभाग होली फेस्टिवल नहीं कराएगा। साथ ही बाकी के होटलों को भी सूचित किया है कि इस तरह के आयोजन नहीं करें, जिसमें विदेशी टूरिस्ट शामिल हों।

कोरोना वायरस पर अपडेट

-भारत में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल 29 मामले सामने आ चुके हैं, 3 मरीज ठीक हो चुके हैं

-कोरोना वायरस की वजह से राष्ट्रपति भवन इस बार पारंपरिक होली मिलन समारोह को नहीं आयोजित करेगा।

-प्रधानमंत्री हर दिन हालात की समीक्षा कर रहे हैं। इस वायरस से दुनिया भर 3,000 लोगों की जान जा चुकी है और 90,000 से अधिक लोग इससे संक्रमित हैं।

-विश्व बैंक ने कोरोनो वायरस से बुरी तरह प्रभावित देशों की मदद करने के लिए 12 अरब डॉलर के सहायता पैकेज की घोषणा की है।

-स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्रालय की तरफ से स्कूलों के लिए एडवाइजरी जारी। बड़े समूह में बच्चों को न घूमने देने की सलाह, क्लॉस टीचर खास ध्यान रखें।

-इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि कोरोना से बचाव के सिए भारतीय परंपरा का नमस्ते सही, कुछ दिनों तक लोग एक दूसरे से हाथ मिलाने से बचें। चीन, ईरान के बाद इटली में कोरोना का कहर, इटली में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।

-कोरोना वायरस की वजह से लुफ्थांसा एयरलाइन के विमान उड़ान नहीं भर पा रहे हैं।

- कोरोना वायरस को लेकर केंद्रीय मंत्री स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने जानकारी दी कि अब भारत आने वाले सभी विदेशी नागरिकों की जांच की जाएगी। पहले सिर्फ 12 देशों के लोगों की जांच की जा रही थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका