न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस के खौफ में चीन, सड़क पर चलते-चलते एक शख्स की हुई मौत

कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से सोमवार को वुहान में चलते-चलते एक शख्स की मौत हो गई। शख्स अस्पताल से कुछ दूर पहले ही गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 31 Jan 2020 9:21:20

कोरोना वायरस के खौफ में चीन, सड़क पर चलते-चलते एक शख्स की हुई मौत

कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से सोमवार को वुहान में चलते-चलते एक शख्स की मौत हो गई। शख्स अस्पताल से कुछ दूर पहले ही गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। चिकित्साकर्मी शख्स के मौत के कारणों का पता लगाने में जुटे हैं। चीन से फैले कोरोना वायरस ने अब विकराल रूप ले लिया है। पूरी दुनिया के 18 देशों में इस बीमारी ने अपने पैर पसार लिए हैं। चीन में कोरोना वायरस (Coronavirus) से मरने वालों की संख्या गुरुवार को 212 तक पहुंच गई। एफे न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, बीते बुधवार को 38 मौत दर्ज किए गए और 1737 नए मामलों की पुष्टि की गई, जिनमें से 131 मरीजों की अवस्था गंभीर थी और अन्य 21 लोगों का उपचार किया गया। समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, अब तक 12,167 संदिग्ध मामलों की जानकारी मिली, जिनके लक्षण कोरोना वायरस से मिलते जुलते थे। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई कि वे कोरोना वायरस से संक्रमित हैं या नहीं और करीब 82000 लोग जो मरीजों के संपर्क में हैं उन्हें भी चिकित्सीय निगरानी में रखा गया है।

coronavirus,china,facemask,who,died,world news,news

वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस (Coronavirus) को इंटरनैशल इमर्जेंसी घोषित कर दिया। गुरुवार को हुई WHO की बैठक में यह फैसला लिया गया है। WHO चीफ टेड्रोस ऐडनम ने बताया ऐसा इसलिए किया गया है ताकि इस बीमारी से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समन्वय बैठाया जा सके। उन्होंने कहा ऐसा करने से चीन पर अविश्वास जैसा कुछ नहीं है बल्कि सबसे बड़ी चिंता ऐसे देशों में वायरस को फैलने से रोकने की है जहां स्वास्थ्य व्यवस्थाएं कमजोर हैं। दूसरे ऐसे देश जो इससे उबर नहीं सकते, उनकी मदद की जा सके। पिछले हफ्ते WHO ने इसे इमर्जेंसी घोषित नहीं किया था क्योंकि कमिटी के अंदर एकराय नहीं बन पा रही थी। WHO ने बताया है कि जर्मनी, जापान, अमेरिका और वियतनाम की ओर यह वायरस बढ़ रहा है और अब तक 18 देशों में 82 मामले सामने आ चुके हैं।

वहीं, अब यह खतरनाक वायरस ने दिल्ली में भी दस्तक दे दी है। राष्ट्रीय राजधानी के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में 5 मरीजों में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए। इनमें 4 पुरुष और एक महिला हैं, जिन्हें संदिग्ध कोरोनो वायरस के मामले में भर्ती कराया गया है। उन्हें अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। वे चीन से लौटे थे। दूसरी ओर मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 28 जनवरी तक 4846 लोगों की जांच की गई है। इनमें 28 यात्री महाराष्ट्र से हैं जिनमें 12 को जुकाम और बुखार के लक्षण मिले। इन लोगों को आइसोलेशन सेंटर में भर्ती कराया गया। इनमें 8 मरीजों की जांच निगेटिव पाई गई है जबकि 4 के टेस्ट का रिजल्ट अभी आया नहीं है। 12 मरीजों में तीन को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का फैसला
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का फैसला
वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, एक ही परिवार के 7 मासूमों ने गंवाई जान; परिजनों से मिलकर भावुक हुईं DM
वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, एक ही परिवार के 7 मासूमों ने गंवाई जान; परिजनों से मिलकर भावुक हुईं DM
4. जेल नंबर 4 में आशुतोष रांका, नंबर 2 में सौरव दास; कब मिलेगी जमानत?
4. जेल नंबर 4 में आशुतोष रांका, नंबर 2 में सौरव दास; कब मिलेगी जमानत?
राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, छात्रा की एक कान की सुनने की क्षमता गई
राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, छात्रा की एक कान की सुनने की क्षमता गई
महुआ मोइत्रा ने जेल में बंद CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास का किया समर्थन, बोलीं- ‘बॉयज, मैं आपके साथ हूं’
महुआ मोइत्रा ने जेल में बंद CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास का किया समर्थन, बोलीं- ‘बॉयज, मैं आपके साथ हूं’
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: फांसी की सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, सौरभ के परिवार ने कहा- मिला न्याय
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: फांसी की सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, सौरभ के परिवार ने कहा- मिला न्याय
जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में सौरव दास और आशुतोष रांका की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, BNS की धाराओं में 5 साल तक की सजा का प्रावधान
जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में सौरव दास और आशुतोष रांका की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, BNS की धाराओं में 5 साल तक की सजा का प्रावधान
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल; विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह ने बताई वजह
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल; विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह ने बताई वजह
आतिशी ने सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘यह इमरजेंसी से भी बदतर’
आतिशी ने सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘यह इमरजेंसी से भी बदतर’
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन