न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बड़ी चिंता / इंसानों से जानवरों में फैला कोरोना, 10,000 ऊदबिलाऊ मरे

कोरोना वायरस (Corona virus) के इंसानों से जानवरों (Human to animal transmission) में फैलने का मामला सामने आया है। अमेरिका के फर फार्म्स में लगभग 10,000 ऊदबिलाऊ (मिंक) मरे हुए पाए गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 11 Oct 2020 2:15:08

बड़ी चिंता / इंसानों से जानवरों में फैला कोरोना, 10,000 ऊदबिलाऊ मरे

कोरोना वायरस (Corona virus) के इंसानों से जानवरों (Human to animal transmission) में फैलने का मामला सामने आया है। अमेरिका के फर फार्म्स में लगभग 10,000 ऊदबिलाऊ (मिंक) मरे हुए पाए गए हैं। ये ऊदबिलाऊ उटाह और विसकॉन्सिन स्थित फर फार्म्स में मरे हुए मिले हैं। सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अकेले उटाह में ही तकरीबन 8,000 ऊदबिलाऊ की मौत हुई है। उटाह के एक पशु चिकित्सक डॉ डीन टेलर ने सीएनएन के हवाले से कहा, 'ऊदबिलाऊ में ये वायरस सबसे पहले अगस्त में दिखा था। इससे थोड़े दिन पहले जुलाई में यहां कुछ फार्म वर्कर्स भी बीमार पड़े थे।'

शुरुआती रिसर्च बताती है कि कोरोना वायरस इंसानों से जानवरों में फैला था। रिपोर्ट ये भी कहती है कि एक्सपर्ट्स ने अभी तक किसी ऐसे मामले की पुष्टि नहीं की है, जहां वायरस जानवरों से इंसानों में ट्रांसमिट हुआ है। डॉ डीन टेलर ने कहा, 'उटाह में हमने जो कुछ भी देखा, उससे यही समझ आता है कि वायरस इंसानों से जानवरों में ही फैला है। ये एक यूनिडायरेक्शनल पाथ की तरह है।' उन्होंने बताया कि इस पर फिलहाल टेस्टिंग जारी है।

coronavirus,covid 19,corona in animals,human,news

ये समस्या सिर्फ उटाह तक सीमित नहीं है। विस्कॉन्सिन में अधिकारियों ने बताया कि यहां भी लगभग 2,000 ऊदबिलाऊ कोरोना वायरस की चपेट में हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने फर फार्म को अनिश्चितकाल के लिए क्वारनटीन कर दिया है, जहां मौत के मामले दर्ज किए गए थे। इससे पहले नीदरलैंड, स्पेन और डेनमार्क में भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं।

यूएस डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर की 'नेशनल वेटरनरी सर्विस लैबोरेटरीज' ने भी दर्जनों जानवरों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि की थी। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें कुत्ता, बिल्ली, शेर और बाघ जैसे जानवरों में कोविड-19 (Covid-19) से संक्रमित होने की बात कही थी।

रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि कोरोना संक्रमित ऊदबिलाऊ में इंसानों से मिलते-जुलते लक्षण ही देखने को मिले हैं। जैसे- सांस में तकलीफ और आंखों के चारों तरफ पपड़ी का जमना। एक अधिकारी ने सीएनएन को बताया कि वायरस यहां बड़ी तेजी से फैला और अगले ही दिन ज्यादातर संक्रमित ऊदबिलाऊ की मौत हो गई।

10,000 मादा और 50,000 छोटे ऊदबिलाऊ को मारा गया

ऊटाह में अब तक कुल नौ फार्म्स पर ऊदबिलाऊ के संक्रमित होने के मामले सामने आए हैं। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि वायरस फैलने का खतरा अभी भी टला नहीं है। हम अभी भी महामारी की मिडिल स्टेज पर हैं। इस साल जुलाई में ही नीदरलैंड में करीब 10,000 मादा ऊदबिलाऊ और लगभग 50,000 छोटे ऊदबिलाऊ को जानवरों से इंसानों में कोरोना फैलने के डर से मार दिया गया था। कुछ ऊदबिलाऊ के कोविड-19 पॉजिटिव होने के बाद ऐसा किया गया था।

जानवरों में कोरोना वायरस फैलने का पहला मामला अप्रैल में दर्ज हुआ था। जबकि मई में नीदरलैंड सरकार ने दो ऐसे मामले बताए, जहां ऊदबिलाऊ ने इंसानों को संक्रमित किया था। चीन से महामारी फैलने के बाद धरती पर ये इकलौते केस हैं जहां किसी जानवर ने इंसान को संक्रमित किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत