Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में हालात बेकाबू, 6 दिन में कोरोना से 678 लोगों की मौत

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के आक्रमण से कोहराम मचा है राजधानी दिल्ली में रविवार को 6746 लोग संक्रमित पाए गए, 6154 लोग ठीक हुए रोज करीब सैकड़ों मरीजों की मौत हो रही है रविवार को 121 की मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 23 Nov 2020 10:10:58

दिल्ली में हालात बेकाबू, 6 दिन में कोरोना से 678 लोगों की मौत

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के आक्रमण से कोहराम मचा है। राजधानी दिल्ली में रविवार को 6746 लोग संक्रमित पाए गए, 6154 लोग ठीक हुए रोज करीब सैकड़ों मरीजों की मौत हो रही है। रविवार को 121 की मौत हो गई। मौत का यह आंकड़ा देश में सबसे ज्यादा रहा। कोरोना को काबू में करने के लिए राज्य और केंद्र सरकार ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है लेकिन रोज हजारों नए मामले सामने आ रहे हैं।

कोराना का कहर ऐसा है कि अस्पतालों में बेड कम पड़ गए हैं कहीं मौत से जूझते मरीज को बेड नसीब नहीं हो रहा है कही बिना इलाज के ही दम निकल रहा है अब तक कोरोना से 8, 391 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 6 दिन के आंकड़ों पर अगर नजर डाले तो पता चलेगा कि कोरोना के प्रहार से कराहती दिल्ली का हाल क्या है...
6 दिनों में कुल मौतें 678

- 22 नवंबर को 121 मौतें
- 21 नवंबर को 111 मौतें
- 20 नवंबर को 118 मौतें
- 19 नवंबर को 98 मौतें
- 18 नवंबर को 131 मौतें (एक दिन में होनेवाली मौत का सबसे बड़ा आंकड़ा)
- 17 नवंबर को 99 मौतें

सरकार जागी तब तक देर हो चुकी थी हालात बेकाबू हो चुके थे। अफरा-तफरी के माहौल में दिल्ली सरकार ने केंद्र से मदद मांगी केंद्र ने 700 आईसीयू बेड देने का वादा किया दिल्ली सरकार ने ताबड़तोड़ कई फरमान जारी कर दिए अब निजी अस्पतालों के 80% बेड कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित हैं। एमबीबीएस और बीडीएस के सीनियर छात्रों को भी ड्यूटी में लगा दिया गया है।

वहीं, केंद्र सरकार भी डॉक्टर मुहैया कराने की मुहिम में जुटी है। लेकिन सरकार के तमाम जतन के बीच दिल्ली वालों को भी कोरोना से सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है। सरकार ने मास्क नहीं पहनने पर जुर्माना 2000 कर दिया लेकिन इसकी जरूरत क्यों पड़ी रोजमर्रा की भागदौड़ में लोग कोरोना को नजरअंदाज करने की भूल कर रहे हैं जो बहुत महंगी पड़ रही है। देश में रविवार को 44 हजार 404 नए केस आए, 41 हजार 405 मरीज ठीक हुए और 510 की मौत हो गई। देश में अब तक 91.40 लाख केस आ चुके हैं। इनमें से 85.61 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं और 1.33 लाख संक्रमितों की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा कर सकते हैं। इसके बाद पीएम केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका