न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना संकट: दिल्ली में लग सकता है नाइट कर्फ्यू, केजरीवाल सरकार ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

दिल्ली में कोरोना के हालात में सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने कहा कि आईसीयू बेड को लेकर हमारे पिछले आदेश पर आपका अनुपालन अपर्याप्त है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 26 Nov 2020 4:11:59

कोरोना संकट: दिल्ली में लग सकता है नाइट कर्फ्यू,  केजरीवाल सरकार ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए नाइट कर्फ्यू लगाया जा सकता है। आज दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) में अदालत के सवालों के जवाब में केजरीवाल सरकार की ओर से कहा गया कि कोरोना की स्थिति को देखते हुए नाइट कर्फ्यू लगाया जा सकता है, लेकिन अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। दरअसल, दिल्ली हाई कोर्ट ने बाकी राज्यों की तरह नाइट कर्फ्यू लगाने पर केजरीवाल सरकार से सवाल जवाब किया। इस पर दिल्ली सरकार ने कहा कि हम अभी किसी भी तरह के कर्फ्यू लगाने के फैसले पर नहीं पहुंचे हैं, हालांकि नाइट कर्फ्यू पर विचार किया जा रहा है, लेकिन कोरोना के हालात को देखने के बाद आखिरी फैसला लिया जाएगा।

दिल्ली में कोरोना के हालात में सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने कहा कि आईसीयू बेड को लेकर हमारे पिछले आदेश पर आपका अनुपालन अपर्याप्त है। इस पर दिल्ली सरकार ने कहा कि 6-8 दिनों में दिल्ली के अंदर आईसीयू बेड की संख्या बढ़ जाएगी। सरकार ने कहा कि हम RWA के साथ भी बात कर रहे हैं।

दिल्ली हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से कहा कि आपने कोरोना नियमों के उल्लंघन के दौरान वसूले गए रकम का क्या किया? एक अच्छे कारण के लिए इसका इस्तेमाल करें। पैसे का नकद लेनदेन न करें, इसके लिए पोर्टल बनाएं। हाई कोर्ट ने कहा कि कई लोगों की जान चली जाने के बाद दिल्ली सरकार ने RTPCR टेस्ट की संख्या में बढ़ोतरी की है।

सुनवाई के दौरान दिल्ली सरकार को फटकार लगाते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि कोरोना के नियमों का जो लोग उल्लंघन कर रहे हैं और उन पर जुर्माना लगाया जा रहा है, उन पैसों का क्या हो रहा है? अच्छे कॉज में उन पैसों का इस्तेमाल करें। हाईकोर्ट ने ये भी कहा कि कई लोगों की जान जाने और कोर्ट की फटकार के बाद आप ने आरटीपीसीआर टेस्ट बढ़ाया। दिल्ली हाईकोर्ट केजरीवाल सरकार के जवाब से संतुष्ट नहीं थी। लिहाजा अदालत ने फटकार लगाते हुए नाराजगी जाहिर की।

आपको बता दें कि दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 5 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं और 99 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में 5 दिन बाद 100 से कम लोगों की मौत दर्ज हुई है। इससे पहले 19 नवंबर को 98 लोगों ने कोरोना के कारण दम तोड़ा था। वहीं, 20 से 24 नवंबर तक हर रोज 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई।

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5246 नए केस सामने आए हैं। इसी के साथ राजधानी में कोरोना के 5,45,787 मामले हो गए हैं। अब तक 8720 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, 24 घंटे में 5361 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक कुल 4,98,780 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर