न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कानपुर / बालिका गृह में 35 किशोरियां संक्रमित, एक दिन में मिलें 58 नए मरीज; कुल संक्रमितों की संख्या हुई 840

उत्तर प्रदेश के कानपुर में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को शहर में रिकॉर्ड 58 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 18 Jun 2020 3:43:31

कानपुर / बालिका गृह में 35 किशोरियां संक्रमित, एक दिन में मिलें 58 नए मरीज; कुल संक्रमितों की संख्या हुई 840

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 591 नए मरीज सामने आए। जबकि, 30 की मौत हुई। कोरोना से राज्य में यह रिकॉर्ड मरीज और मौतों की संख्या हैं। इससे पहले 12 जून को 536 केस मिले थे। हालांकि, बुधवार को 337 मरीज ठीक भी हुए। इस तरह राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 15 हजार 202 हो गई। राज्य में अब तक 465 मरीजों की जान गई है। इनमें मेरठ के 15, गाजियाबाद में 4, आगरा के 3 और नोएडा, वाराणसी, रामपुर, हापुड़, बहराइच, गोंडा, भदोही और मैनपुरी का एक-एक व्यक्ति शामिल है।

52 में से 35 किशोरियां निकली संक्रमित

उधर, उत्तर प्रदेश के कानपुर में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को शहर में रिकॉर्ड 58 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। इधर, कोविड-19 (Covid-19) लैब से बुधवार देर रात आई रिपोर्ट में राजकीय बालिका गृह से 35 किशोरियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। बालिका गृह में इतनी बड़ी संख्या में किशोरियों में संक्रमण से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। स्वरूप नगर स्थित राजकीय बालिका गृह में 14 जून को एक किशोरी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बालिका गृह से 145 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे थे। बुधवार को बालिका गृह से 52 लोगों की रिपोर्ट आई है जिसमें से 35 किशोरियां संक्रमित मिली हैं। बाकी की रिपोर्ट गुरुवार को आनी है। इस स्थिति में यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में रहने वाले तीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दो दिन पहले ही मेडिकल कॉलेज परिसर में रहने वाले डॉक्टर दंपति कोरोना पॉजिटिव मिले थे। मेडिकल कॉलेज आवासीय परिसर रहने वाले 5 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।

शहर में तैनात सीओ में संक्रमण की पुष्टि हुई। शहर में संक्रमित मरीजों की संख्या 840 पर पहुंच गई है। वहीं 488 मरीज अब तक डिस्चार्ज होकर घर लौट चुके हैं। कोरोना के चलते 29 मरीज जान गवां चुके हैं। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से बुधवार देर आई रिपोर्ट में शहर में अब तक सबसे अधिक कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए। एक दिन में सर्वाधिक 58 पॉजिटिव पेशेंट मिलने से स्वास्थ्य विभाग भी हलकान है। इससे पहले शहर में एक दिन में 51 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी।

राज्य में यहां मिले नए मरीज

नोएडा में 51, मेरठ में 44, गाजियाबाद में 37, गोरखपुर में 21, बस्ती में 20, गाजीपुर में 19, आगरा में 18, मुरादाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़ में 17-17, फिरोजाबाद में 16, मैनपुरी में 15, महाराजगंज में 14, कानपुर नगर, रामपुर में 13-13, बागपत, चंदौली, कुशीनगर में 12-12, संभल में 11, औरैया, महोबा में 10-10, वाराणसी में 9, बाराबंकी, इटावा, कन्नौज में 8-8, हरदोई, कौशांबी में 7-7, अयोध्या में 6, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, उन्नाव में 5-5, पीलीभीत, एटा में 4-4, सिद्धार्थनगर, बहराइच, फतेहपुर, जालौन, बदायूं, झांसी, बांदा में 3-3, हापुड़, प्रयागराज, मथुरा, देवरिया, लखीमपुर खीरी, फर्रुखाबाद में 2-2, रायबरेली, गोंडा, जौनपुर, संतकबीरनगर, बलिया, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, कानपुर देहात, शाहजहांपुर, हमीरपुर में 1-1 मरीज सामने आया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका