Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश / 24 घंटे में कोरोना के 3249 नए मामले आए सामने; सरकार का दावा - सक्रिय मामलों में आई गिरावट

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3249 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में अब 41287 एक्टिव केस हैं। वहीं, ठीक होने वालों की संख्या 4424 रही।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 09 Oct 2020 7:06:33

उत्तर प्रदेश / 24 घंटे में कोरोना के 3249 नए मामले आए सामने; सरकार का दावा - सक्रिय मामलों में आई गिरावट

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3249 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में अब 41287 एक्टिव केस हैं। वहीं, ठीक होने वालों की संख्या 4424 रही। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 3249 नए मामलों के साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या अब 430666 तक पहुंच गई है। इसमें से 383086 मरीज इलाज के बाद पूर्णतः उपचारित हो चुके हैं। इस तरह राज्य में अब कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट 88.95% है। उन्होंने कहा कि केस कम आ रहे हैं और पॉजिटिविटी रेट घट रही है, लेकिन लोग कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करते रहें। संक्रमण से अभी तक राज्य में कुल 6293 लोगों की मौत हुई है।
सक्रिय मामलों में गिरावट

अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि राज्य में अब 41287 एक्टिव केस हैं। बीते 22 दिनों से लगातार सक्रिय मामलों की संख्या में गिरवाट दर्ज की जा रही है। उन्होंने कहा कि इससे पहले 04 अगस्त को 41 हजार सक्रिय मामले थे। इसके बाद संख्या में बढ़ती गई और सितंबर मध्य में उत्तर प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 68 हजार के पार चली गई लेकिन अब इसमें लगातार गिरावट आ रही है। यूपी में 41287 एक्टिव केस

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि 41 हजार 287 एक्टिव केस में से कुल 19 हजार 430 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। अभी तक संक्रमित पाए जाने के बाद कुल 2 लाख 36 हजार 086 लोगों ने इस विकल्प को चुना और इसमें से 2 लाख 15 हजार 656 अब ठीक हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि 3112 कोरोना संक्रमित प्राइवेट अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हम लगातार ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की एक बड़ी टीम सैंपल्स के जांच में दिन-रात जुटी हुई है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में 1 लाख 73 हजार 336 कोरोना सैंपल्स की जांच हुई है। अभी तक हमने कुल 1 करोड़ 15 लाख 49 हजार 795 सैंपल्स की जांच की है। यह अपने आप में एक बड़ी संख्या है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका