न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / आज 1120 नए मरीज मिले, 11 की मौत; अलवर में बेकाबू हुआ कोरोना, एक दिन में मिले रिकॉर्ड संक्रमित

राजस्थान में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को अब तक के सबसे ज्यादा कोरोना मरीज मिले। आज रिकॉर्ड 1 हजार 120 नए पॉजिटिव केस सामने आए

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 25 Jul 2020 10:53:22

राजस्थान / आज 1120 नए मरीज मिले, 11 की मौत; अलवर में बेकाबू हुआ कोरोना, एक दिन में मिले रिकॉर्ड संक्रमित

राजस्थान में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को अब तक के सबसे ज्यादा कोरोना मरीज मिले। आज रिकॉर्ड 1 हजार 120 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इसके साथ ही राज्य में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 35 हजार 298 तक पहुंच गई है। बता दे, प्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जोधपुर में हैं। यहां 5874 (इनमें 47 ईरान से आए) संक्रमित हैं। आज अलवर में 313, जोधपुर में 271, जयपुर में 93, कोटा में 80, अजमेर में 67, बाड़मेर में 56, भीलवाड़ा में 46, पाली और भरतपुर में 29-29, बीकानेर में 27, राजसमंद में 18, बांसवाड़ा में 16, करौली में 15, बूंदी में 12, उदयपुर में 10, सवाई माधोपुर में 6, झालावाड़, धौलपुर और झुंझुनू में 5-5, जालौर और हनुमानगढ़ में 4-4, डूंगरपुर में 3, गंगानगर, चित्तौडगढ और दौसा में 2-2 संक्रमित मिले। वहीं, आज 11 लोगों की मौत भी हो गई। इनमें अजमेर में 6, कोटा में 3, झुंझुनू और नागौर में 1-1 की मौत हुई। राजस्थान में कोरोना से अब तक 613 लोगों की मौत हुई है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 179 की मौत हुई। बता दे, इससे पहले शुक्रवार को कोरोना के 958 मामले सामने आए थे। राज्य में अब तक 13 लाख से ज्यादा सैंपल जांचे गए हैं। इनमें कुल 35298 पॉजिटव मिले हैं। 25 हजार 306 लोग रिकवर हो चुके। इसमें से 24 हजार 204 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब राज्य में कुल 9 हजार 379 एक्टिव केस ही बचे हैं।

जोधपुर के अलावा संक्रमण की बात करे तो जयपुर में 4 हजार 805 (2 इटली के नागरिक), भरतपुर में 2 हजार 331, पाली में 2 हजार 324, अलवर में 2 हजार 764, बीकानेर में 1 हजार 696, नागौर में 1 हजार 230, अजमेर में 1 हजार 481, कोटा में 1 हजार 263, उदयपुर में 1 हजार 87, धौलपुर में 1 हजार 98, बाड़मेर में 1 हजार 167, जालौर में 1 हजार 33, सिरोही में 791, सीकर में 845, डूंगरपुर में 559, चूरू में 563, संक्रमित हैं। झुंझुनूं में 528, राजसमंद में 515, भीलवाड़ा में 485, झालावाड़ में 441, टोंक में 252, चित्तौड़गढ़ में 228, जैसलमेर में 173 (इनमें 14 ईरान से आए), बांसवाड़ा में 138 मरीज मिले हैं। इसके अलावा, दौसा में 279, बारां में 102, सवाई माधोपुर में 173, करौली में 278, हनुमानगढ़ में 187, प्रतापगढ़ में 166 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। श्रीगंगानगर में 139, बूंदी में 62 पॉजिटिव मिला। जोधपुर में बीएसएफ के 59 जवान भी पॉजिटिव मिल चुके हैं। वहीं दूसरे राज्यों से आए 182 लोग पॉजिटिव मिले।

वहीं, जयपुर में अलावा जोधपुर में 78, भरतपुर में 46, कोटा में 33, अजमेर में 34, बीकानेर में 30, नागौर में 23, पाली में 24, धौलपुर में 15, उदयपुर में 12 और सिरोही में 10 मरीजों की जान गई है। इसके अलावा, अलवर में 14, बाड़मेर में 10, सवाई माधोपुर में 9, सीकर में 8, चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा में 6-6, झुंझुनू​, ​​राजसमंद और करौली में 5-5, बारां में 4, जालौर, गंगानगर और दौसा में 3-3, प्रतापगढ़, टोंक, चूरू और बांसवाड़ा 2-2, हनुमानगढ़ और डूंगरपुर में 1-1 की मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरे राज्यों के 34 मरीजों की भी मौत हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत