न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में कोरोना विस्फोट, मिले 716 नए मरीज, 11 की मौत; जुलाई के सात दिनों में मिले 3390 केस

राजस्थान में मंगलवार को कोरोना विस्पोट हुआ है और 716 नए मरीज सामने आए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 07 Jul 2020 10:21:58

राजस्थान में कोरोना विस्फोट, मिले 716 नए मरीज, 11 की मौत; जुलाई के सात दिनों में मिले 3390  केस

राजस्थान में मंगलवार को कोरोना विस्पोट हुआ है और 716 नए मरीज सामने आए। इसके साथ आज 11 लोगों की मौत भी हुई है। आज जोधपुर में 183, बीकानेर में 112, जयपुर में 71, बाड़मेर में 47, अलवर में 39, जालौर में 37, नागौर में 45, सिरोही में 30, सीकर में 25, हनुमानगढ़ में 23, भरतपुर में 18, अजमेर में 15, धौलपुर में 12, पाली और डूंगरपुर में 9-9, कोटा में 8, झुंझुनू में 5, गंगानगर में 4, उदयपुर और सवाई माधोपुर में 3-3, राजसमंद, दौसा, भीलवाड़ा और चूरू में 2-2, टोंक, बूंदी, बांसवाड़ा और जैसलमेर में 1-1 और दूसरे राज्य से आए 6 संक्रमित मिले। जिसके बाद कुल पॉजिटिव का आंकड़ा 21404 पहुंच गया। वहीं, आज होने वाली मौतों की बात करे तो पाली में 3, जयपुर और जोधपुर में 2-2, भरतपुर, धौलपुर, जालौर और नागौर में एक-एक की मौत हो गई। जिसके बाद मौत का कुल आंकड़ा 472 पहुंच गया।

बता दे, जुलाई के पहले सप्ताह में अब तक 3390 केस सामने आ चुके हैं। वहीं, इन सात दिनों में कोरोना संक्रमित हुए 59 लोगों की मौत हो चुकी है।

तारीख - केस - मौतें
1 जुलाई - 298 - 8
2 जुलाई - 350 - 9
3 जुलाई - 390 - 10
4 जुलाई - 480 - 7
5 जुलाई - 632 - 9
6 जुलाई - 524 - 5
7 जुलाई - 716 - 11

अजमेर में शादी में शामिल 37 लोग निकले कोरोना संक्रमित

27 जून को अजमेर जिले में ब्यावर के सूरजपोल गेट क्षेत्र में हुई शादी में शामिल 37 घराती-बाराती कोरोना संक्रमित हो गए है। समाराेह में ब्यावर, अजमेर, पुष्कर अाैर बोरुंदा से लाेग शामिल हुए थे। शादी में गीत गाने वाली महिलाएं, दूल्हे के दामाद, दाेस्त, मायरा भरने अाए मामा के परिजन पॉजिटिव मिल चुके हैं। पुष्कर में 5 भाइयों के परिवार के 14 लाेग संक्रमित मिले हैं, ये सभी शादी में गए थे।

कोटा में 10 दिन में इन लोगों ने बढ़ाई शहर की चिंता

चौपाटी जूस सेंटर का कर्मचारी

चाैपाटी स्थित एक जूस सेंटर का कर्मचारी पाॅजिटिव मिलने के बाद खासा हड़कंप मचा। यहां आने वाले चार लाेग संक्रमित मिले। एक पड़ाेसी दुकानदार व एक दुकान मालिक की पत्नी पाॅजिटिव मिली थी।

गुमानपुरा मोबाइल शॉप कर्मचारी

गुमानपुरा के सेंट्रल स्क्वाॅयर माॅल में माेबाइल शाॅप का एक कर्मचारी पाॅजिटिव अाया, जिससे अब तक 6 लाेगाें में संक्रमण की बात सामने अा चुकी है।

साड़ी शॉप की महिला कर्मचारी

दो दिन पहले तीन बत्ती स्थित एक साड़ी सेंटर पर काम करने वाली महिला संक्रमित पाई गई, जहां का एक और कर्मचारी रविवार को पॉजिटिव आया है।

सर्विस सेंटर का कर्मचारी

वल्लभनगर के सैमसंग सर्विस सेंटर का एक कर्मचारी पॉजिटिव मिला, जो करीब दो दिन तक गायब भी रहा था। यहां का एक ड्राइवर भी बाद में पॉजिटिव आया था। इसके अलावा एरोड्रम स्थित एक कंपनी की कर्मचारी पॉजिटिव पाई गई थी। यहां से जुड़े लोगों में से एक और पॉजिटिव मिला था।

कोरोना के इलाज के लिए प्लाज्मा थेरेपी पर फोकस करेगी गहलोत सरकार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में कोरोना के इलाज के लिए प्लाज्मा थेरेपी पर फोकस करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे। गहलोत ने कहा कि आम लोगों को यह समझाना होगा कि कोरोना के संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। विशेषज्ञों ने आने वाले दिनों में इस वैश्विक महामारी के अधिक गंभीर रूप में सामने आने की आशंका जाहिर की है।

जयपुर में सबसे ज्यादा मरीज

प्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 3 हजार 646 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 3 हजार 260 (इनमें 47 ईरान से आए), भरतपुर में 1 हजार 852, पाली में 1 हजार 303, उदयपुर में 795, धौलपुर में 791, कोटा में 753, नागौर में 792, डूंगरपुर में 478, अजमेर में 642, झालावाड़ में 378, सीकर में 658, चित्तौड़गढ़ में 211, सिरोही में 620, टोंक में 209, जालौर में 487, भीलवाड़ा में 272, राजसमंद में 321, झुंझुनूं में 415, चूरू में 338, बीकानेर में 630, जैसलमेर में 130 (इनमें 14 ईरान से आए), बांसवाड़ा में 100, बाड़मेर में 514 मरीज मिले हैं।

इसके अलावा, अलवर में 797, दौसा में 184, बारां में 71, सवाई माधोपुर में 116, करौली में 113, हनुमानगढ़ में 110, प्रतापगढ़ में 139 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। श्रीगंगानगर में 64, बूंदी में 16 पॉजिटिव मिला। जोधपुर में बीएसएफ के 54 जवान भी पॉजिटिव मिल चुके हैं। वहीं दूसरे राज्यों से आए 145 लोग पॉजिटिव मिले।

राजस्थान में कोरोना से अब तक 472 लोगों की मौत हुई है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 166 की मौत हुई। इसके अलावा, जोधपुर में 61, भरतपुर में 40, कोटा में 24, अजमेर में 21, बीकानेर में 17, नागौर में 14, धौलपुर में 11, पाली में 12, सिरोही, सीकर और सवाई माधोपुर में 7-7, अलवर, चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा में 6-6, उदयपुर, बाड़मेर, करौली और बारां में 4-4, जालौर, झुंझुनू, गंगानगर और दौसा में 3-3, चूरू और बांसवाड़ा 2-2, डूंगरपुर, राजसमंद, प्रतापगढ़ और टोंक में एक-एक की मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरे राज्य से आए 31 व्यक्ति की भी मौत हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत