न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में कोरोना का कहर, पिछले 24 घंटे में मिले 1817 नए मामले, 15 की हुई मौत

राजस्थान में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। पीछले कुछ दिनों से यहां 1500 से ज्यादा संक्रमण के मामले सामने आ रहे है। शुक्रवार को राज्य में 1817 नये मामले सामने आए और 15 मरीजों की मौत भी हुई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 19 Sep 2020 10:01:40

राजस्थान में कोरोना का कहर, पिछले 24 घंटे में मिले 1817 नए मामले, 15 की हुई मौत

राजस्थान में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। पीछले कुछ दिनों से यहां 1500 से ज्यादा संक्रमण के मामले सामने आ रहे है। शुक्रवार को राज्य में 1817 नये मामले सामने आए और 15 मरीजों की मौत भी हुई। शुक्रवार को मिले मरीजों के बाद राजस्थान में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 1,11,290 हो गई। अब तक राज्य में 1308 लोगों की इस वायरस की वजह से मौत हो गई है। जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक कुल 307 लोगों की, जोधपुर में 130, बीकानेर में 101,अजमेर में 93, कोटा में 92 मौत हो चुकी हैं।

राज्य में अब तक कुल 92 हजार 265 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हो चुके है। संक्रमण के रिकार्ड 1 हजार 817 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या 1,11,290 हो गयी जिनमें से 17,717 रोगी उपचाराधीन हैं। नये मामलों में जयपुर में 333, जोधपुर में 301, कोटा में 144, अजमेर में 105, उदयपुर में 98, अलवर में 93, भीलवाडा में 59, पाली- सीकर में 50- 50, बीकानेर में 46 और नागौर में 41 हैं।

जोधपुर में कोरोना संक्रमण के मामले रोज दोगुनी गति से बढ़ रहे हैं

बता दें कि बीते 15 सितंबर को खबर सामने आई थी कि जोधपुर में कोरोना संक्रमण के मामले रोज दोगुनी गति से बढ़ रहे हैं। साथ ही रोज बड़ी संख्या में लोगों की मौत भी हो रही है। सोमवार को यहां कोरोना संक्रमित 432 नए केस मिले थे। वहीं आठ और संक्रमितों की मौत हो गई थी। इसमें एक कर्मचारी और दूसरे भाजपा नेता शामिल थे। इस तरह जोधपुर में कोरोना दिनों दिन खतरनाक होता जा रहा है। रविवार को जहां 505 नए रोगी मिले थे वहीं सोमवार को 432 नए मामले सामने आ गए।

जोधपुर में सितम्बर के 14 दिन में ही 91 लोग दम तोड़ चुके हैं

जोधपुर में अभी तक 264 लोगों की मौत हो चुकी है। जोधपुर में सितम्बर के 14 दिन में ही 91 लोग दम तोड़ चुके हैं। अब तक कुल 17 हजार 898 संक्रमित मिल चुके हैं। जोधपुर में कोरोना संक्रमितों के मिलने की यदि यही रफ्तार रही तो अगस्त के पूरे महीने में मिले 6045 मरीजों का आंकड़ा 20 सितंबर के पहले ही पार हो जाएगा। महीने के अंत तक कुल मरीजों का आंकड़ा 22 हजार पार हो सकता है। संक्रमित रोगियों की संख्या जोधपुर में दिनोंदिन बढ़ रही है, जिस पर लगाम लगाने में प्रशासन और चिकित्सा विभाग नाकाम साबित हो रहा है।

कलेक्टर-सीएमएचओ की टीम रोज जारी करे स्थानीय कोरोना रिपोर्ट

उधर, प्रदेश में हैल्थ विभाग की स्थानीय और स्टेट रिपोर्ट में कोरोना के मरीजों-मौतों के अलग-अलग आंकड़े जारी होने को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को सख्त निर्देश दिए। गहलोत ने अफसरों से कहा कि आंकड़ों में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। ताकि सही आंकड़े सामने आएं।

मरीजों के आंकड़ों को जिला स्तर पर कलेक्टर, सीएमएचओ व जिला अस्पताल या मेडिकल काॅलेज के प्रभारी अधिकारी (प्राचार्य अथवा पीएमओ) या उसके प्रतिनिधि की टीम रोजाना सभी निजी एवं सरकारी अस्पतालों और लैब से दिनभर की रिपोर्ट संकलित कर सरकार को भेजे और स्थानीय स्तर पर भी जारी करे। गहलोत ने शुक्रवार को सीएम निवास पर प्रदेश में कोविड-19 महामारी की स्थिति और उससे बचाव के उपायों पर अधिकारियों तथा वरिष्ठ चिकित्सा विशेषज्ञों के साथ उच्च स्तरीय बैठक के दौरान ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति द्वारा दो बार सैम्पल देने की स्थिति में भी मरीज की गिनती समुचित रूप से हो। हमारी जिम्मेदारी हर मरीज के प्रति है और उसकी सही स्थिति की जानकारी परिजनों को देना सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भ्रम की स्थिति न रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत