न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में बढ़ता कोरोना, रिकॉर्ड 3260 नए केस मिले, शादियों में 100 से ज्यादा लोग जुटे तो लगेगा 25 हजार जुर्माना

राजस्थान में रविवार को कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज मिले है। यहां रिकॉर्ड 3260 नए केस मिले, जबकि 17 मौतें हुईं। जयपुर में भी पहली बार 603 नए संक्रमित मिले।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 23 Nov 2020 10:42:07

राजस्थान में बढ़ता कोरोना, रिकॉर्ड 3260 नए केस मिले, शादियों में 100 से ज्यादा लोग जुटे तो लगेगा 25 हजार जुर्माना

राजस्थान में रविवार को कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज मिले है। यहां रिकॉर्ड 3260 नए केस मिले, जबकि 17 मौतें हुईं। जयपुर में भी पहली बार 603 नए संक्रमित मिले। चिंताजनक यह है कि अब प्रदेश में संक्रमण की रफ्तार 9% के करीब पहुंच गई है। भयानक संक्रमण के बावजूद जनता लापरवाह बनी हुई है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने मास्क नहीं पहनने पर प्रदेश में 49 हजार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। प्रदेश में रविवार को कोरोना गाइडलाइन की पालना नहीं करने पर 31 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 20 ऐसे दुकानदाराें के खिलाफ कारवाई की जाे बिना मास्क आए ग्राहकों को सामान बेच रहे थे। सार्वजनिक स्थानाें पर थूकने पर 6 और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना न करने पर 1693 लाेगाें पर कार्रवाई की गई। इस तरह से एक दिन में पुलिस ने 4.04 लाख रुपए का जुर्माना वसूला। प्रदेश में अब कुल रोगी 2,43,936 व मृतक संख्या 2163 हो गई है।

बीते 24 घंटे में 5 जिलों में 200 से अधिक नए रोगी सामने आए। जयपुर में 603, जोधपुर में 414, अलवर में 271, कोटा में 240, अजमेर में 210, उदयपुर में 184 और भीलवाड़ा में 131 नए केस मिले। दीवाली से पहले इन सभी में संक्रमण घटने लगा था। लेकिन फिर से बढ़ने लगा है। अब प्रदेश में रोज पिछले दिन से राेज 9% तक अधिक रोगी मिल रहे हैं। कोरोनाकाल में एक्टिव रोगी पहली बार 23 हजार के पार पहुंच गए हैं। अब यह संख्या 23,190 हो गई है। सबसे खराब स्थिति जयपुर और जोधपुर की है। जयपुर में एक्टिव केस 7877 और जोधपुर में 5361 हैं। यही स्थिति रही तो अस्पतालों में जगह नहीं बचेगी। अक्टूबर में रिकवरी बढ़ने से एक्टिव केस 15000 तक पहुंच गए थे। लेकिन अब लगातार बढ़ रहे हैं।

7 दिन में 85 मरीजों की मौत

पिछले एक माह में कोरोना के कारण मौतें लगातार घट रही थीं। अक्टूबर अंत तक तो यह 11 पर भी पहुंच गई थी, लेकिन दीवाली के बाद 7 दिन में 85 मरीजों की मौत हो चुकी है। अब तक 2163 लोग कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं। बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 17 मौतें हुई। जयपुर में 4 मौतें हुई, यहां अब तक 412 की मौत हो चुकी है।

25 हजार रुपए का जुर्माना

इधर, प्रदेश में बढ़ते काेराेना संक्रमण के बीच सीएम अशोक गहलोत ने शादी समाराेह की वीडियोग्राफी को अनिवार्य कर दिया है। उन्होंने कहा है कि शादी में जहां 100 से अधिक लोग जुटें, वहां 10 हजार की जगह अब 25 हजार रुपए का जुर्माना वसूला जाए। देर शाम गृह विभाग ने इसके आदेश भी जारी कर दिए। इसके अनुसार शादी की वीडियाेग्राफी आयोजकों को करवानी होगी।

सीएम गहलोत ने कहा- जुर्माना राशि बढ़ाने या वीडियोग्राफी के इन निर्णयों के पीछे सरकार का मकसद राशि वसूलना या समारोह में व्यवधान डालना नहीं, बल्कि भीड़ के एकत्र होने एवं मास्क न पहनने के कारण फैलने वाले कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाना है।

गहलोत ने कहा कि निजी अस्पतालों में कोरोना रोगियों के उपचार के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। ये अधिकारी मरीजों, अस्पतालों तथा राज्य सरकार के बीच सेतु का काम करें। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि मरीजों को निजी अस्पतालों में इलाज के दौरान कोई परेशानी न हो। गहलोत ने कोरोना के विरुद्ध जन आंदोलन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा 181 हेल्पलाइन का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत