न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : आज मिले 2086 नये कोरोना मरीज, 20 की हुई मौत

राजस्थान में कोरोना के मामलों में अब गिरावट देखने को मिल रही है। गुरुवार को भी पूरे प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2086 रही

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 03 Dec 2020 8:10:52

राजस्थान : आज मिले 2086 नये कोरोना मरीज, 20 की हुई मौत

राजस्थान में कोरोना के मामलों में अब गिरावट देखने को मिल रही है। गुरुवार को भी पूरे प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2086 रही। साथ में राहत की खबर ये भी रही कि जितने केस आज मिले उससे ज्यादा 3232 मरीज ठीक हुए। कोरोना से हुई मौत के आंकड़ों को देखे तो आज पूरे प्रदेश में 20 लोगों की जान गई हैं। इसमें सबसे ज्यादा जयपुर में 4, उदयपुर, कोटा, जोधपुर, दौसा और अजमेर में 2-2 जबकि भरतपुर, बीकानेर, झालावाड़, झुंझुनूं, नागौर और सीकर में एक-एक व्यक्ति इस बीमारी से अपनी जान गंवा बैठा हैं। अब तक प्रदेश में कोरोना से 2370 लोगों की मौत हो चुकी है।

प्रदेश के दूसरे शहरों में भले ही पिछले कुछ समय से कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी देखने को मिल रही हो, लेकिन जयपुर में स्थिति अब भी डरावनी बनी हुई है। यहां गुरुवार को 590 कोरोना मरीज सामने आए है, जो पूरे प्रदेश में मिले मरीजों का 28% है। जयपुर के अलावा जोधपुर में 201, कोटा में 149, अजमेर में 112 और अलवर में 101 नये केस मिले है। इस तरह इन पांच जिलों में मरीजों का आंकड़ा 55% से ज्यादा है।

इन शहरों में ये मिले संक्रमित

आज बांसवाड़ा में 16, बारां में 24, बाड़मेर में 47, भरतपुर में 61, भीलवाड़ा में 81, बीकानेरमें 44, बूंदी में 25, चित्तौड़गढ़ में 50, दौसा में 21, धौलपुर में 10, डूंगरपुर में 48, गंगानगर में 29, हनुमानगढ़ में 23, जैसलमेर में 11, जालौर में 35, झुंझुनूं में 32, नागौर में 83, पाली में 52, राजसमंद में 31, सीकर, सिरोही और टोंक में 30-30, उदयपुर में 99 केस मिले है। जबकि चूरू 8, सवाई माधोपुर 7, झालावाड़ 4 और करौली प्रतापगढ़ में 1-1 मरीज मिला है।

कंटेनमेंट जोन बनाने को लेकर चल रहा विवाद हुआ खत्म

उधर, जयपुर जिला प्रशासन और पुलिस के बीच कंटेनमेंट जोन बनाने को लेकर चल रहा विवाद आज थम गया है। जयपुर संभागीय आयुक्त डॉ समित शर्मा ने पुलिस, चिकित्सा, जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों की बैठक लेकर इस विवाद पर विराम लगा दिया है। उन्होंने साफ कर दिया कि शहर में कंटेनमेंट जोन के आदेश इंसीडेंट कमाण्डर जारी करेंगे, जबकि इसकी पालना में पुलिस सहयोग करेगी। साथ ही उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि कंटेनमेंट जोन वहीं, बनेगा जहां एक साथ 10 से ज्यादा पॉजीटिव केस मिलेंगे। जानकारी के मुताबिक, जिला कलेक्ट्रेट में गुरुवार दिन में हुई इस बैठक में आयुक्त ने कहा कि इंसीडेंट कमाण्डर जो भी कंटेनमेंट जोन घोषित करेंगे, वहां नियमों की सख्ती से पालना करवाई जाएगी।

दरअसल, कई लोगों में ये भ्रांति थी कि घरों में पॉजीटिव आने के बाद उसके आस-पास का एरिया भी सील कर दिया जाएगा। आज की बैठक में ये भी स्पष्ट हो गया कि यदि एक घर में एक, दो या तीन व्यक्ति पॉजीटिव आते है, तो उसके आस-पास के मकान को कंटेनमेंट जोन यानी सील नहीं किया जाएगा। हालांकि उस आवास पर पूरी निगरानी रखी जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित एरिया के थाने के बीट कॉन्सटेबल की होगी। उस घर को नगर निगम की ओर से सैनेटाइज करवाया जाएगा और वहां मेडीकल टीम जाकर नोटिस चस्पा करके उसकी आईटी बेस मॉनिटरिंग करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती