न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / 60 हजार के पार कोरोना मरीजों का आंकड़ा, रविवार को मिले 1317 नए मरीज, 14 लोगों की हुई मौत

राजस्थान में अब लगातार कोरोना के एक हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 16 Aug 2020 11:47:02

राजस्थान / 60 हजार के पार कोरोना मरीजों का आंकड़ा, रविवार को मिले 1317 नए मरीज, 14 लोगों की हुई मौत

राजस्थान में अब लगातार कोरोना के एक हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे है। रविवार को कोरोना के 1 हजार 317 नए संक्रमित मरीज मिले। इसके साथ ही राज्य में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 61296 हो गई है। आज जयपुर में 164, जोधपुर मे 135, अलवर में 110, कोटा में 79, अजमेर में 74, बीकानेर में 73, उदयपुर, भरतपुर और जयपुर में 66-66, सीकर और बाड़मेर में 61-61, भीलवाड़ा में 51, चित्तौड़गढ़ में 50, पाली में 45, बारां में 35, नागौर में 33, झालावाड़ में 32, टोक में 34, झुंझुनूं में 26, सवाई माधोपुर में 25, बूंदी में 18, प्रतापगढ़ में 17, करौली में 12, सिरोहा और गंगानगर में 10-10, राजसमंद और डूंगरपुर में 7-7, हनुमानगढ़ में 5, जैसलमेर में 4, बांसवाड़ा में 3, चूरू और जालौर में 2-2 संक्रमित मिले। वहीं, 14 लोगों की मौत हो गई। इनमें बीकानेर और जयपुर में 3-3, उदयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा और सीकर में 2-2, की मौत हुई। इसके साथ ही राज्य में कुल मरीजों की संख्या 876 हो गई है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 227 मरीजों की मौत हुई। इसके अलावा, जोधपुर में 87, भरतपुर में 61, अजमेर में 58, कोटा में 53, बीकानेर में 55, नागौर में 36, पाली में 34, धौलपुर में 18, उदयपुर में 17 और सिरोही में 11 मरीजों की जान गई है। वहीं, अलवर में 23, बाड़मेर में 15, बारां में 12, सवाई माधोपुर में 12, सीकर में 13, ​राजसमंद में 11, भीलवाड़ा में 10, डूंगरपुर, जालौर और ​करौली में 7-7, टोंक, झुंझुनूं​ और चित्तौड़गढ़ में 6-6, गंगानगर में 5, प्रतापगढ़ और दौसा में 4-4, चूरू और बांसवाड़ा 2-2, बूंदी और हनुमानगढ़ में 1-1 की मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरे राज्यों के 38 मरीजों की भी मौत हुई है।

जोधपुर में सबसे ज्यादा संक्रमित

प्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जोधपुर में हैं। यहां 9 हजार 92 (इनमें 47 ईरान से आए) संक्रमित हैं। इसके अलावा जयपुर में 7 हजार 377 (2 इटली के नागरिक), अलवर में 5 हजार 920, भरतपुर में 3 हजार 228, पाली में 3379, बीकानेर में 3 हजार 202, नागौर में 1 हजार 951, अजमेर में 3 हजार 120, कोटा में 3 हजार 607, उदयपुर में 1 हजार 918, धौलपुर में 1 हजार 775, बाड़मेर में 1 हजार 930, जालौर में 1 हजार 296, सिरोही में 1 हजार 34, सीकर में 1 हजार 965, डूंगरपुर में 800, चूरू में 761 संक्रमित हैं।

इसके अलावा, झुंझुनूं में 779, राजसमंद में 900, भीलवाड़ा में 1 हजार 306, झालावाड़ में 971, टोंक में 477, चित्तौड़गढ़ में 577, जैसलमेर में 297 (इनमें 14 ईरान से आए), बांसवाड़ा में 367 मरीज मिले हैं। इसके अलावा, दौसा में 401, बारां में 363, सवाई माधोपुर में 371, करौली में 473, हनुमानगढ़ में 284, प्रतापगढ़ में 263, कोरोना मरीज मिल चुके हैं। श्रीगंगानगर में 450, बूंदी में 388 पॉजिटिव मिला। जोधपुर में बीएसएफ के 85 जवान भी पॉजिटिव मिल चुके हैं। दूसरे राज्यों से आए 189 लोग पॉजिटिव मिले।

प्रदेश में यूं बढ़ा कोरोना

राजस्थान में 3 मार्च को कोरोना का पहला केस सामने आया था। इसके 95 दिन बाद 5 जून को मरीजों की संख्या 10 हजार के पार पहुंची थी। फिर 30 दिन बाद यानी 5 जुलाई को राज्य में मरीजों की संख्या 20 हजार के पार पहुंची। इसके 15 दिन बाद 20 जुलाई को 30 संक्रमितों की संख्या 30 हजार हो गई। वहीं, अब महज 10 दिन में 30 जुलाई को मरीजों की संख्या बढ़कर 40 हजार के पार पहुंच गई है। 9 दिन बाद 8 अगस्त को 50 हजार के पार पहुंच गई है। जो अब 8 दिन में 60 हजार के पार पहुंच गया।

राज्य में अब तक 19 लाख से ज्यादा सैंपल जांचे जा चुके हैं। इनमें कुल 61 हजार 296 पॉजिटव मिले हैं। 46 हजार 604 लोग रिकवर हो चुके हैं। इसमें से 45 हजार 434 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब राज्य में कुल 13 हजार 816 एक्टिव केस बचे। इसके अलावा अब तक 9 हजार 14 प्रवासी राजस्थानी भी संक्रमित मिले है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत