न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हैदराबाद से लौटे BSF के 16 जवानों समेत पंजाब में 34 लोग निकले कोरोना संक्रमित

पंजाब में आज सोमवार को कोरोना के 34 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें अमृतसर में BSF के 16 जवान भी शामिल हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 15 Jun 2020 3:00:02

हैदराबाद से लौटे BSF के 16 जवानों समेत पंजाब में 34 लोग निकले कोरोना संक्रमित

पंजाब में आज सोमवार को कोरोना के 34 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें अमृतसर में BSF के 16 जवान भी शामिल हैं। इसके अलावा जालंधर में 8 और पटियाला में 9 नए मरीज मिले। जालंधर जिले में साेमवार सुबह 8 लोगों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इससे पहले रविवार को पहली 18 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें गुरुवार को दम तोड़ चुकी कोट सदीक की महिला भी है। दिल की रोगी इस महिला का रविवार को परिजनों के दवाब में सेहत विभाग की टीम ने अंतिम संस्कार करवाया और देर रात उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने से परिवार के लोग भी दहशत में आ गए हैं।

फरीदकोट में भी एक व्यक्ति को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। पटियाला में कोरोना के 9 नए मरीज मिले हैं। इनमें 4 पटियाला, 4 समाना और 1 नाभा का व्यक्ति शामिल है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव केसों की कुल गिनती 171 हो गई है और इनमें 43 एक्टिव केस है।

पटियाला में मिले 4 पॅजिटिव केसों में 1 मॉडल टाउन निवासी व्यक्ति शामिल है, जबकि 2 अन्य व्यक्ति दिल्ली से लौटे है। वहीं 1 व्यक्ति मथुरा कॉलोनी निवासी है जो पिछले दिनों राजस्थान से लौटा था।

समाना से मिले 4 पॉजिटिव केसों में से 2 नगर कौंसिल के कर्मचारी और 1 गर्भवती महिला शामिल है। उधर फरीदकोट में सामने आया एक संक्रमित डोगर बस्ती का रहने वाला है. वह कुछ दिन पहले अपने परिवार के साथ हरियाणा के गुड़गांव से लौटा था। परिवार के अन्‍य सदस्‍यों की रिपोर्ट कभी आनी बाकी है।

इससे पहले रविवार के पंजाब में 78 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए थे इन सभी को मिलाकर अब तक राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 3 हजार 268 हो गई है। 73 लोगों की मौत अब तक हो चुकी है.

हैदराबाद से लौटे थे BSF के जवान

जानकारी मिली है कि सोमवार को कोरोना से संक्रमित मिले बीएसएफ के 16 जवान कुछ दिन पहले हैदराबाद लौटे थे। ये जवान अजनाला स्थित बटालियन में रहते हैं।

एक हफ्तें में हुई 22 मौतें

इससे पहले रविवार को अमृतसर में 2 बुजुर्गों व पठानकोट में 1 बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि जालंधर में 1 महिला की जान चली गई थी। राज्य में एक हफ्ते में 22 मौतें हो चुकी हैं। कुल मृतकों की संख्या 74 पहुंच गई है। अकेले अमृतसर में ही अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 21 हो गई है। इनमें 13 मौतें तो सिर्फ एक हफ्ते में ही हुई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री