Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आज देश में 75 लाख के पार होंगे कोरोना केस; अब तक 66 लाख मरीज हुए ठीक, 1.14 लाख लोगों की हुई मौत

देश में कोरोना वायरस के मरीजों का आंकड़ा आज 75 लाख के पार हो जाएगा। अब तक 65.94 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.14 लाख जान गंवा चुके हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 18 Oct 2020 9:54:34

आज देश में 75 लाख के पार होंगे कोरोना केस; अब तक 66 लाख मरीज हुए ठीक, 1.14 लाख लोगों की हुई मौत

देश में कोरोना वायरस के मरीजों का आंकड़ा आज 75 लाख के पार हो जाएगा। अब तक 65.94 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.14 लाख जान गंवा चुके हैं। शनिवार को 1031 संक्रमितों की मौत हो गई। भारत में कोरोना रिकवरी दर (Recovery Rate) तेजी से बढ़ने के साथ एक्टिव मामलों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक 65 लाख से अधिक मरीज कोरोना (Coronavirus) को मात देकर ठीक हो चुके हैं। जिसके साथ ही कोरोना से ठीक होने वालों की दर 88% हो गई है। भारत में अब कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 80 हजार से कम है।

देश में एक्टिव मरीजों की संख्या आठ लाख से नीचे आकर 7.83 लाख पर पहुंच गई है। यह पिछले महीने 17 सितंबर को 10.17 लाख के पीक पर पहुंची थी। शनिवार को 61 हजार 893 केस आए, 72 हजार 583 मरीज ठीक हो गए।

महाराष्ट्र सरकार ने दशहरा से जिम और फिटनेस सेंटर फिर खोलने की मंजूरी दे दी है। मार्च से ही कोरोना संकट को देखते हुए इसे बंद कर दिया गया था। महाराष्ट्र में शनिवार को 79.4 हजार लोगों की जांच हुई। इनमें 10 हजार 259 लोग संक्रमित पाए गए। पिछले 24 घंटे में 14 हजार 238 लोग रिकवर हुए और 250 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अब तक 15 लाख 86 हजार 321 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें 1 लाख 85 हजार 486 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 13 लाख 58 हजार 606 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 41 हजार 752 मरीजों की मौत हो चुकी है।
मध्यप्रदेश में शनिवार को 1 हजार 222 नए मरीज मिले, 1 हजार 434 लोग ठीक हुए और 18 संक्रमितों की मौत हो गई। अब तक 1 लाख 59 हजार 158 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 13 हजार 698 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 42 हजार 707 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 2753 हो गया है। पिछले 24 घंटे में 26।5 हजार लोगों की जांच हुई।

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना की रफ्तार अब कम जरूर हुई है लेकिन अभी भी खतरा बरकरार है, पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 3 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिले हैं। अगर दिल्ली में कोरोना के कुल एक्टिव केस की बात की जाए तो राजधानी में अब 22 हजार 814 एक्टिव केस हैं।

बिहार में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 990 हो गई है। वहीं राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,03,060 हो गई है। बिहार में अबतक कुल 90.15 लाख नमूनों की जांच की गई है। जिनमें संक्रमित पाए गए 1,91,515 मरीज ठीक हुए हैं। बिहार में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर 94.31% है।

राजस्थान में शनिवार को 1 हजार 992 नए मरीज मिले, 2 हजार 106 लोग ठीक हुए और 12 संक्रमितों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अब तक 1 लाख 71 हजार 281 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 21 हजार 255 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 48 हजार 291 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना की वजह से 1735 लोगों की जान जा चुकी है।

उत्तरप्रदेश में शनिवार को 2 हजार 725 नए मरीज मिले, 3528 लोग रिकवर हुए और 40 संक्रमितों की मौत हो गई। अब तक 4 लाख 52 हजार 660 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इनमें 34 हजार 420 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 4 लाख 11 हजार 611 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना की वजह से अब तक 6 हजार 629 मरीजों की मौत हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कोरोना वायरस की स्थिति और वैक्सीन डिस्ट्रीब्यूशन की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा, 'अभी बांग्लादेश, अफगानिस्तान, भूटान, मालदीव, मॉरिशस, नेपाल और श्रीलंका जैसे देशों से वैक्सीन के ट्रायल के लिए समझौते हुए हैं। लेकिन, हमें केवल यहीं तक सीमित नहीं रहना चाहिए। सभी को मिलकर ऐसा प्रयास करना होगा कि वैक्सीन आने पर पूरी दुनिया को इसका फायदा मिल सके।'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि टीका तैयार होने के बाद जनता तक तेजी से पहुंचाने के लिए कारगर व्यवस्था बनानी होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड के मामलों में लगातार आ रही गिरावट पर संतोष जताया।

उधर, कोरोना वायरस (Coronavirus Vaccine) का प्रभावी टीका विकसित करने के लिए दुनियाभर में जारी कोशिशों के बीच भारत सरकार ने शनिवार को कहा कि देश में वायरस (COVID-19) के जीनोम को लेकर किए गए दो अध्ययनों में पाया गया है कि यह आनुवांशिक रूप से स्थिर है और इसके स्वरूप में कोई बड़ा बदलाव (म्यूटेशन) नहीं आया है। पीएमओ ने कहा, 'आईसीएमआर (ICMR) और जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) द्वारा सार्स-कोव-2 (कोविड-19 वायरस) के जीनोम पर किए गए दो अखिल भारतीय अध्ययनों में पाया गया है कि वायरस आनुवांशिक रूप से स्थिर है और इसके स्वरूप में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है।'

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका