न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में कोरोना के एक दिन में मिले 17907 नए मरीज; महाराष्ट्र में संक्रमितों का आंकड़ा हुआ 1.47 लाख के पार

कोरोना संक्रमितों की संख्या देश में 4 लाख 90 हजार 880 हो गई। गुरुवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 17 हजार 907 संक्रमित बढ़े। अच्छी खबर है कि 13 हजार से ज्यादा मरीज ठीक भी हो गए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 26 Jun 2020 12:49:20

देश में कोरोना के एक दिन में मिले 17907 नए मरीज; महाराष्ट्र में संक्रमितों का आंकड़ा हुआ 1.47 लाख के पार

कोरोना संक्रमितों की संख्या देश में 4 लाख 90 हजार 880 हो गई। गुरुवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 17 हजार 907 संक्रमित बढ़े। अच्छी खबर है कि 13 हजार से ज्यादा मरीज ठीक भी हो गए। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1.47 लाख से ज्यादा हो गया है। यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4 हजार 841 नए मरीज मिले। महाराष्ट्र में कोरोना से 6 हजार 931 लोगों की जान गई, डेथ रेट 4.69% है। एक दिन में कोरोना पॉजिटिव मामलों की यह सर्वाधिक संख्या है। यानी कि इससे पहले कभी भी एक दिन में कोरोना के इतने मामले नहीं आए थे। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 47 हजार 741 हो गई है। वहीं कोरोना वायरस की वजह से 192 लोगों की मौत भी हुई है। महाराष्ट्र में कोरोना से मरने वाले मरीजों की कुल संख्या बढ़कर अब 6 हजार 931 हो गई है। महाराष्ट्र में अभी भी 63 हजार 342 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 77 हजार 453 लोग ठीक होकर घर वापस लौट चुके हैं। इनमें से 3 हजार 661 मरीज गुरुवार को अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। मुंबई की बात करें तो यहां पर कोरोना मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 70 हजार 878 हो गई है। जबकि 4 हजार 62 लोगों की अब तक मौत हुई है। हालांकि 50% से अधिक लोग ठीक होकर घर वापस लौटे हैं। फिलहाल 27 हजार 659 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। बीते 24 घंटे में मुंबई में 1 हजार 350 कोरोना के केस सामने आए हैं।

दिल्ली में कोरोना संक्रमितों के कुल आंकड़े 73 हजार के पार पहुंच गए हैं। बीते 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 3 हजार 390 नए केस सामने आए हैं। जबकि 64 मरीजों की मौत हुई है। दिल्ली में अब तक 2 हजार 429 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 73 हजार 780 हो गई है। हालांकि 50% से अधिक कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होकर घर वापस भी लौटे हैं। राजधानी दिल्ली में अब तक 44 हजार 765 लोग ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 3 हजार 328 लोग ठीक हुए हैं।

हालांकि अभी भी कोरोना के 26 हजार ,586 केस एक्टिव हैं। 15 हजार 159 कोरोना के मरीज को होम आइसोलेशन में रखा गया है। पिछले 24 घंटे में 17 हजार 305 सैंपल की जांच की गई है।

वहीं, हरियाणा की बात करे तो यहां गुरुवार को 453 नए मामले आए, इसके बाद अब कुल कोरोना मरीजों की संख्या 12 हजार 463 पहुंच गई है। कोरोना की वजह से फिर से 10 मरीजों की मौत हो गई। अब प्रदेश में मरने वालों का आंकड़ा 198 पर पहुंच गया है, जबकि 64 की हालत नाजुक बनी हुई है। इनमें 48 की सांसें अॉक्सीजन के सहारे चल रही हैं तो वेंटीलेटर पर 16 जिंदगी की लड़ाई लड़ रहे हैं। राहत की बात ये है कि रिकवरी रेट में सुधार हुआ है, जो करीब 60% पर पहुंच गया है। गुरुवार को भी 455 मरीज ठीक होकर घर लौटे।

बता दे, राज्य में 7 हजार 380 लोग ठीक होकर अपने घर को चले गए है। अब केवल 4885 मरीज ही एक्टिव हैं। हालांकि 10 दिनों में एक्टिव केसों की संख्या 3935 पर पहुंच गई है। 17 जिलों में सबसे ज्यादा फरीदाबाद में 143, सोनीपत में 105, गुड़गांव में 89, करनाल में 26, भिवानी व पानीपत में 15-15, पलवल में 10, झज्जर में 9, हिसार व कैथल में 8-8, पलवल में 7, फतेहाबाद व पंचकूला में 4-4, अंबाला, रेवाड़ी व सिरसा में 3-3 तथा नूंह में 1 संक्रमित मिला। जबकि फरीदाबाद में 191, गुड़गांव में 164, हिसार में 19, पलवल में 13, अंबाला व फतेहाबाद में 11, भिवानी व पानीपत में 9-9, करनाल व नूंह में 8, झज्जर में 4, महेंद्रगढ़ व सिरसा में 3-3 तथा कैथल में 2 मरीज ठीक होकर घर लौटे। इसके साथ ही सोनीपत में 4, फरीदाबाद में 3, गुरुग्राम, करनाल व पानीपत में 1-1 मरीज ने दम तोड़ा।

उधर, नोएडा में कोरोना का बम एक बार फिर फटा है। गुरुवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार नोएडा में कोरोना के 143 मामले सामने आए हैं। एक दिन में आने वाले केसों की तुलना में ये संख्या अब तक के सभी आंकड़ों से ज्यादा है। जानकारी के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोरोना के 1 मरीज की मौत भी हुई। जिसके बाद जिले में कुल मौतों का आंकड़ा 20 तक पहुंच गया है। जिले में अब कोरोना संक्रमित 763 सक्रिय मरीज हैं। जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। बता दें कि नोएडा में अब तक कुल 1028 मरीज कोरोना वायरस से ठीक होकर घर जा चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका