Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना देश में : 18 राज्यों में एक्टिव केस बढ़े, CM उद्धव ठाकरे बोले- महाराष्ट्र में Corona की दूसरी लहर बर्दाश्त नहीं

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 85 लाख 13 हजार 11 हो गया है। इनमें 5 लाख 13 हजार 337 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 78 लाख 71 हजार 645 लोग ठीक हो चुके हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 08 Nov 2020 10:36:48

कोरोना देश में : 18 राज्यों में एक्टिव केस बढ़े, CM उद्धव ठाकरे बोले- महाराष्ट्र में Corona की दूसरी लहर बर्दाश्त नहीं

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 85 लाख 13 हजार 11 हो गया है। इनमें 5 लाख 13 हजार 337 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 78 लाख 71 हजार 645 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 1 लाख 26 हजार 201 मरीजों की मौत हो चुकी है। ओडिशा में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 3 लाख के पार हो गया है। अब तक यहां 3 लाख 140 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। राहत की बात है कि इनमें 2 लाख 85 हजार 174 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 1463 मरीजों की मौत हो चुकी है। शनिवार को देश के 18 राज्य और केंद्र शासित राज्य में एक्टिव केस बढ़े हैं। इसके पहले शुक्रवार को 16 राज्यों में यह इजाफा देखने को मिला था। हर दिन ऐसे राज्यों की संख्या बढ़ रही है, जहां एक्टिव केस में इजाफा हो रहा है। केरल, दिल्ली, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, राजस्थान, हरियाणा, गुजरात, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, नगालैंड, मेघालय, लद्दाख, चंडीगढ़, मिजोरम, सिक्किम, अंडमान निकोबार में एक्टिव केस बढ़े हैं। दिल्ली, केरल और पश्चिम बंगाल में नए केस में बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि, राहत की बात है कि देश में एक्टिव केस में गिरावट 51 दिन से जारी है। 17 सितंबर के बाद से ये एक बार भी नहीं बढ़े हैं। अब सिर्फ 5.11 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें से 2.57 लाख केस सिर्फ महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में हैं।
उधर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एक बार फिर राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई। उन्होंने रविवार को कहा कि अब महाराष्ट्र में कोरोना की दूसरी लहर बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। कोरोना के मामलों में गिरावट के चलते लॉकडाउन में छूट दी गई है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि कोरोना बिल्कुल समाप्त हो चुका है। ठाकरे ने कहा कि हम सभी को लंबे समय तक फेस मास्क का इस्तेमाल करना होगा। इसे अनिवार्य रूप से अपनी आदत में शामिल करें। हम सभी को मिलकर ये सुनिश्चित करना है कि कोरोना की दूसरी लहर शुरू न हो सके। दिवाली के बाद स्कूलों और धार्मिक स्थलों को खोलने का विचार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुंबई लोकल सभी के लिए खोलने को लेकर केंद्र सरकार से बात कर रहे हैं। लोगों से अपील कर रहे हैं कि दिवाली पर पटाखे जलाने की बजाय दीए जलाएं। दिवाली के बाद के 15 दिन अहम होंगे। हमें ध्यान रखना चाहिए कि फिर से लॉकडाउन की जरूरत नहीं पड़े।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका