न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना देश में / 24 घंटे में सामने आए 9985 नए केस, मरीजों का आंकड़ा 2.76 लाख के पार; 7745 लोगों की हुई मौत

देश में कोरोना मरीजों की गिनती लगातार बढ़ती जा रही है। देश में अबतक 2 लाख 76 हजार 583 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 7 हजार 745 की मौत हो चुकी है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 10 Jun 2020 10:26:47

कोरोना देश में / 24 घंटे में सामने आए 9985 नए केस, मरीजों का आंकड़ा 2.76 लाख के पार; 7745 लोगों की हुई मौत

देश में कोरोना मरीजों की गिनती लगातार बढ़ती जा रही है। देश में अबतक 2 लाख 76 हजार 583 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 7 हजार 745 की मौत हो चुकी है। मंगलवार को एक दिन में कोरोना के 9 हजार 985 नए मामले सामने आए हैं और 274 लोगों की मौत हो गई है।

भारत दुनिया में कोरोना से चौथा सबसे ज्यादा संक्रमित देश जल्द बनने की कगार पर है। फिलहाल अमेरिका, ब्राजील, रूस, स्पेन, ब्रिटेन के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में भारत छठे स्थान पर है। वहीं भारत में मामले बढ़ने की रफ्तार दुनिया में तीसरे नंबर पर बनी हुई है। बुधवार को अमेरिका और ब्राजील के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा मामले भारत में दर्ज किए गए हैं।

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अच्छी खबर यह है कि एक्टिव मरीजों की संख्या से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक हो गई है। कोरोना से अब तक 1 लाख 35 से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि देश में एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 33 हजार 632 है। कोरोना से सबसे अधिक महाराष्ट्र और दिल्ली प्रभावित हैं। इन दोनों प्रदेशों में कुल मरीजों की संख्या 1 लाख 20 हजार से अधिक है।

coronavirus,coronavirus cases in india,covid 19,coronavirus cases in rajasthan,coronavirus cases in madhya pradesh,coronavirus cases in maharashtra,coronavirus cases in delhi,news

दिल्ली में कोरोना के मामले अब 31 हजार के पार हो गए। इस वायरस ने राजधानी में कुल 905 लोगों की जान ले ली। 24 घंटे में ही दिल्ली में 1 हजार 366 नए मामले सामने आए। जिसके बाद कुल केस का आंकड़ा 30 हजार को पार कर चुका है। दिल्ली सरकार की ओर से बुधवार सुबह ये आंकड़े जारी किए गए। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में रोज 1 हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं, जो चिंता का विषय हैं। दिल्ली में सबसे ज्यादा चिंता यह है कि यहां पिछले 7 दिनों में दिल्ली में कोरोना की ग्रोथ रेट 5.24% थी, जबकि मुंबई में कोरोना की ग्रोथ रेट 2.99% है। इस रफ्तार से अगर कोरोना बढ़ता रहा तो 7 जुलाई तक मुंबई में संक्रमण के केस 1 लाख 18 हजार 4 होंगे, तो दिल्ली में 1 लाख 34 हजार 61 हो जाएंगे।

महाराष्ट्र की बात की जाए तो यहां कुल मरीजों का आंकड़ा 90 हजार को पार कर गया है। अब तक महाराष्ट्र में 3 हजार 289 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 42 हजार से अधिक लोग ठीक हो चुके है। अभी महाराष्ट्र में एक्टिव केस की संख्या 44 हजार 860 है। यहां मंगलवार को कोरोना के 2 हजार 258 नए मामले सामने आए। वहीं 120 लोगों की मौत हुई है। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 90 हजार 787 हो गई है। मुंबई के धारावी में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 1 हजार 924 है, जबकि 70 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां रिकवरी रेट 41.8% है। महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि पिछले 24 घंटों में डिपार्टमेंट में कोई भी नया केस नहीं मिला।

coronavirus,coronavirus cases in india,covid 19,coronavirus cases in rajasthan,coronavirus cases in madhya pradesh,coronavirus cases in maharashtra,coronavirus cases in delhi,news

मध्यप्रदेश की बात करे तो यहां मंगलवार को संक्रमण के 211 नए मामले सामने आए वहीं 6 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में कुल 9 हजार 849 मरीज हो गए। भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया की तबीयत ठीक नहीं है। दोनों को दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। ज्योतिरादित्य और उनकी मां को गले में इंफेक्शन और बुखार की शिकायत है। यह दोनों ही कोरोना से मिलते-जुलते लक्षण है।

उत्तरप्रदेश में मंगलवार को 388 नए मरीज मिले और 18 लोगों की मौत भी हुई है। प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 11 हजार 335 पहुंच गई। मरने वालों का आंकड़ा 301 हो गया है। हालांकि, अब तक करीब 60% मरीज ठीक हो चुके हैं। गौतमबुद्धनगर जिले में 38 मरीज मिले। यहां अब तक 691 मरीज सामने आ चुके हैं।

राजस्थान में कोरोना संक्रमित मरीजों का मिलना लगातार जारी है। यहां मंगलवार को 369 नए केस सामने आए और 9 मरीजों ने जान गंवाई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 11 हजार 245 हो गई है। फिलहाल 2 हजार 662 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक राजस्थान में 255 लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका