न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ग्वालियर के सिंधिया राजघराने के वारिस हैं ज्योतिरादित्य, आइए डालते है एक नजर उनके सियासी सफर पर

ज्योतिरादित्य सिंधिया पिछले कुछ वक्त से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं, जब उन्होंने मध्य प्रदेश में चुनाव के कुछ वक्त बाद ही कांग्रेस से बगावत कर दी थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 09 Jun 2020 4:34:03

ग्वालियर के सिंधिया राजघराने के वारिस हैं ज्योतिरादित्य, आइए डालते है एक नजर उनके सियासी सफर पर

पूरे देश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे है, भारत में रोजाना 10 हजार मामले सामने आ रहे है। ऐसे में अब इस वायरस के चपेट में पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया भी आ गए है। मध्यप्रदेश के गुना से पूर्व सांसद और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां को कोरोना हो गया है। उन्‍हें इलाज के लिए मैक्‍स अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। अस्‍पताल ने उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव होने की पुष्‍टि कर दी है। दिल्‍ली के साकेत मैक्‍स असपताल में फिलहाल इनका इलाज चल रहा है। मंगलवार को ही दोनों की कोरोना वायरस टेस्ट की रिपॉर्ट पॉजिटिव आई है। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा की ओर से राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल से सीधे दिल्ली आ गए थे। इसके बाद जब लॉकडाउन की घोषणा हुई तब से वे दिल्ली में ही हैं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया पिछले कुछ वक्त से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं, जब उन्होंने मध्य प्रदेश में चुनाव के कुछ वक्त बाद ही कांग्रेस से बगावत कर दी थी। पहले उनके समर्थन वाले विधायकों ने इस्तीफा दिया और कमलनाथ की सरकार गिरवा दी। कुछ वक्त बाद ही ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस का साथ छोड़कर, भाजपा का दामन थाम लिया। यूं तो सिंधिया खानदान का भारतीय जनता पार्टी से पुराना नाता रहा है, लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया शुरुआत से कांग्रेस में ही थे। ऐसे में आइए एक नजर डालते है कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया के सियासी सफर...

- ग्वालियर के सिंधिया राजघराने के वारिस ज्योतिरादित्य सिंधिया का जन्म 1 जनवरी, 1971 को हुआ था।

- उनके पिता माधवराव सिंधिया, कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे थे। लेकिन 2001 में हुई एक हादसे में मृत्यु के बाद 2002 में ज्योतिरादित्य सिंधिया भी राजनीति में आ गए।

- साल 2019 तक ज्योतिरादित्य मध्य प्रदेश की गुना लोकसभा सीट से चार बार सांसद रह चुके हैं। 2019 में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार केपी. यादव ने गुना से उन्हें हरा दिया था। सिंधिया की हार कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका साबित हुआ।

- ज्योतिरादित्य सिंधिया मनमोहन सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं और ऊर्जा राज्य मंत्री का पद संभाल चुके हैं।

- अगर ज्योतिरादित्य सिंधिया की पढ़ाई की बात करें, तो उन्होंने शुरुआती पढ़ाई दून स्कूल से पूरी की, इसके बाद हॉर्वर्ड और स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए किया। सिर्फ राजनीति ही नहीं बल्कि अमेरिका में करीब 4 साल ज्योतिरादित्य सिंधिया लिंच, संयुक्त राष्ट्र, मार्गेन स्टेनले जैसे संगठनों में प्रोफेशनल काम भी कर चुके हैं।

- ज्योतिरादित्य सिंधिया की दादी राजमाता विजयाराजे सिंधिया भारतीय जनता पार्टी की संस्थापक सदस्यों में से एक रही हैं। उनके बाद माधवराव सिंधिया ने भी जनसंघ से शुरुआत की, लेकिन 1980 में कांग्रेस में चले गए।और अब ज्योतिरादित्य भी बीजेपी में हैं।

अरविंद केजरीवाल का हुआ कोरोना टेस्ट

आपको बता दे, दिल्ली में बढ़ता कोरोना संक्रमण का हमला सीएम अरविंद केजरीवाल पर भी हुआ है। सीएम अरविंद केजरीवाल को भी बुखार और गले में खराश के कारण आज कोविड-19 का टेस्‍ट कराया। उनकी रिपोर्ट आ शाम या फिर कल सुबह तक आ सकती है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को हुआ था कोरोना

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ संबित पात्रा को भी कोरोना हुआ था। उन्‍होंने 8 जून को कोरोना को मात देकर अस्‍पताल से छुट्टी मिली थी। उन्‍हें गुरुग्राम के मेंदाता अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनका टेस्‍ट कराया गया जिसके बाद कोरोना की टेस्‍ट में रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद संबित पात्रा ने ट्वीट किया और कहा है कि आप सभी के आशीर्वाद और प्रार्थना के बल से मैं स्वास्थ्य लाभ कर अपने घर लौटा हूं। संपूर्ण रूप से ठीक होने में और थोड़ा वक्त लगेगा। आपके आशीर्वाद के लिए मेरा दंडवत् प्रणाम।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री