न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में एक दिन में सामने आए कोरोना के 64 हजार से ज्यादा नए मरीज, 1007 मौतें; कुल संख्या 24 लाख पार; महाराष्ट्र / 1000 कैदी संक्रमित

देश में कोरोना के मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक 24 लाख 59 हजार 613 लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 14 Aug 2020 10:49:17

देश में एक दिन में सामने आए कोरोना के 64 हजार से ज्यादा नए मरीज, 1007 मौतें; कुल संख्या 24 लाख पार; महाराष्ट्र / 1000 कैदी संक्रमित

देश में कोरोना के मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक 24 लाख 59 हजार 613 लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके है। covid19india के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 64 हजार 142 मरीज बढ़े है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को अपने आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, एक दिन में 64 हजार 553 मरीज मिले। वहीं, 1007 लोगों की मौत हुई। इसके साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 24 लाख 61 हजार 191 हो गई है। इनमें 6 लाख 61 हजार 595 एक्टिव केस हैं। वहीं, 17 लाख 51 हजार 556 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अभी तक 48 हजार 40 लोग इस बीमारी से दम तोड़ चुके हैं। संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या में इजाफे से देश में स्वस्थ होने की दर 70.77% हो गई है। साथ ही देश में संक्रमण से मृत्युदर घट कर 1.96% हो गई है। इंडिया काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने बताया कि देश में 13 अगस्त को 8 लाख 48 हजार, 728 सैंपल की जांच की गई। वहीं, अब तक 2 करोड़ 76 लाख 94 हजार 416 कोरोना टेस्ट किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि केंद्र सरकार ने 3.04 करोड़ से ज्यादा N95 मास्क, 1.28 करोड़ से ज्यादा निजी सुरक्षा उपकरण (PPE) किट राज्यों, केंद्र शासित क्षेत्रों और केंद्रीय संस्थानों को 11 मार्च से अब तक मुफ्त प्रदान की हैं।

उधर, महाराष्ट्र में अब तक एक हजार कैदी और 292 जेल स्टाफ संक्रमित हो चुका है। राज्य के जेल विभाग ने शुक्रवार को बताया कि 6 कैदियों की अब तक मौत हो चुकी है। आंध्र प्रदेश में कोरोना संक्रमण पूरी रफ्तार में है। गुरुवार को प्रदेश में करीब 10 हजार नए मरीज सामने आए, जबकि 82 मरीजों की मौत हो गई। आंध्र प्रदेश में रोजाना नए मरीजों का औसत हफ्ते भर से 10 हजार के आसपास बना हुआ है।

महाराष्ट्र में 5,60,126 कोरोना मरीज

महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 11 हजार 813 नए मामले सामने आए, जिसके बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 5,60,126 हो गई। गुरुवार को प्रदेश में कोविड-19 से 413 और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 19 हजार 63 हो गई। वहीं, पिछले 24 घंटों में 9 हजार 115 मरीज ठीक हो गए। वर्तमान में राज्य में 1,49,798 मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक महाराष्ट्र में कोविड-19 के 3,90,948 मरीज ठीक हो चुके हैं और 29,76,090 लोगों की जांच की जा चुकी है। राज्य में पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र पुलिस के और 381 जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। तीन जवानों की मौत हो गई। राज्‍य में अब तक 124 पुलिसकर्मियों की संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र पुलिस के अनुसार, राज्‍य में अब तक 11 हजार 773 जवान कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 9 हजार 416 पुलिसकर्मी ठीक हो गए जबकि 2 हजार 233 का अभी इलाज चल रहा है।

राजस्थान में 57,414 कोरोना मरीज


राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से बृहस्पतिवार को 11 और लोगों की मौत हो गई, जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 833 हो गई है। इसके साथ ही रिकॉर्ड 1 हजार 264 नए मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या अब 57 हजार 414 हो गई है। जयपुर शहर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज में अब तक 3 लाख कोरोना टेस्ट पूरे किए जा चुके हैं। शहर में 157 केस सामने आए और तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें मानसरोवर में 22, झोटवाड़ा में 14 केस शामिल हैं। शहर में 5 हजार से ज्यादा लोग पॉलिसी ले चुके हैं। इस पॉलिसी के तहत घर पर रहते हुए दवाइयां, ऑक्सीमेटर, एंबुलेंस, ऑक्सीजन, नेबुलाइजेशन, ई-कंसल्टेंट और टेलिमेडिसीन का खर्च भी दिया जा रहा है।

जोधपुर में इस शनिवार और रविवार को लॉकडाउन नहीं रहेगा। प्रशासन ने इस वीकेंड शनिवार को स्वतंत्रता दिवस का अवकाश होने और दूसरे दिन रविवार की छुट्टी होने से लॉकडाउन नहीं लगाने का फैसला किया है। प्रशासन ने 7 अगस्त से जोधपुर नगर निगम और इससे सटे 20 गांवों में लॉकडाउन लगाया था।

गुजरात में कोरोना मरीजों की संख्या 75 हजार के पार

गुजरात में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1 हजार 92 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में कोविड-19 मामलों की संख्या गुरुवार को बढ़कर 75 हजार के पार पहुंच गई, जबकि राज्य में संक्रमण के कारण 18 और मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 1 हजार 92 नए मामलों के साथ राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 75 हजार 482 हो गए। इस दौरान राज्य भर में कोविड-19 बीमारी से पीड़ित 18 लोगों की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या 2 हजार 733 हो गई।

पश्चिम बंगाल में एक दिन में आए 2,997 नए मामले


पश्चिम बंगाल में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2 हजर 997 मामले सामने आए, जिसके बाद राज्य में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1,07,323 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 56 और मरीजों की मौत हो गई, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 2 हजार 259 हो गई। पश्चिम बंगाल में अब तक कोविड-19 के 78 हजार 617 मरीज ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में राज्य में 26 हजार 447 मरीज उपचाराधीन हैं।

बिहार में 1 लाख से ज्यादा जांचे

बिहार में गुरुवार को रिकॉर्ड 1 लाख 4 हजार 452 लोगों की जांच की गई। इस दौरान 3906 संक्रमित मिले हैं। यह संख्या देखने में जरूर बड़ा लग रहा है, लेकिन संक्रमण दर कम होकर 3.74% ही रह गई है। 13 दिन पहले यह दर 14% के करीब थी। एम्स में कोरोना से 1980 बैच के थर्ड टॉपर रिटायर आईएसएस मनोज श्रीवास्तव की मौत हो गई।

उत्तरप्रदेश में मिले 4537 नए मरीज

उत्तरप्रदेश में गुरुवार को 87 हजार 216 सैंपल्स की जांच हुई। प्रदेश में अबतक 3 लाख 51 हजार 127 सैंपल्स की जांच हो चुकी है। बुधवार को टेस्टिंग के दौरान 5 सैंपल के 2990 पूल लगाए गए , जिसमें से 435 में पॉजिटिविटी देखी गई। 10 सैंपल के 198 पूल लगाए गए जिसमें से 29 में पॉजिटिविटी देखी गई। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 4 हजार 537 नए मामले सामने आए हैं। गुरुवार को अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि नए मामलों के साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1 लाख 40 हजार 775 हो गई है। बीते 24 घंटे में कोरोना से 50 लोगों की मौत हुई है। इस तरह इस महामारी की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या अब 2 हजार 280 तक पहुंच गई है। प्रसाद ने बताया कि अभी तक 88 हजार 786 लोग इलाज के बाद पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। राज्य में फिलहाल कोरोना के 49 हजार 709 सक्रिय मामले हैं, जिनका इलाज चल रहा है। सक्रिय मामलों में से 22 हजार 408 लोग होम आइसोलेशन में रह कर इलाज करा रहे हैं। अब तक होम आइसोलेशन में 43 हजार 101 लोग जा चुके हैं इनमें से 20 हजार 398 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका