न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में बढ़ता कोरोना, 500000 के पार हुई कुल मरीजों की संख्या; महाराष्ट्र / 1.5 लाख से ज्यादा संक्रमित

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पांच लाख को पार कर गया है। आज 16 हजार 995 नए मामले सामने आए वहीं, 374 लोगों की मौत भी हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 26 Jun 2020 10:41:55

देश में बढ़ता कोरोना, 500000 के पार हुई कुल मरीजों की संख्या; महाराष्ट्र / 1.5 लाख से ज्यादा संक्रमित

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पांच लाख को पार कर गया है। आज 17 हजार 980 नए मामले सामने आए वहीं, 374 लोगों की मौत भी हुई है। देश में कोरोना वायरस के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में एक दिन में पांच हजार से ज्यादा कोरोना वायरस के मरीजों की पुष्टि हुई है। covid19india.org के मुताबिक देश में अब कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 5 लाख से ज्यादा हो चुकी है। महाराष्ट्र में जहां 5 हजार 24 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है तो वहीं देश की राजधानी दिल्ली में 3 हजार 460 नए कोरोना वायरस के मरीज सामने आए हैं। इसके अलावा तमिलनाडु में 3645 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। हालांकि देश में कुल कोरोना मरीजों के आधिकारिक आंकड़े अगले दिन सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय के जरिए जारी किए जाएंगे।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक देश में आज सुबह तक कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 4 लाख 90 हजार 401 थी। हालांकि देश में कोरोना वायरस के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु के ताजा आंकड़े जोड़ दिए जाएं तो देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या पांच लाख की संख्या को पार कर चुकी है।

महाराष्ट्र में कुल मरीजों की संख्या 1.50 लाख को पार कर गई है। अब तक महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 1 लाख 52 हजार 765 मरीज कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कारण मरने वालों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। महाराष्ट्र में 175 और लोगों की कोरोना वायरस के कारण जान चली गई। राज्य में अब तक 7 हजार 106 लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हो चुकी है।

वहीं महाराष्ट्र में अब कोरोना वायरस के 65 हजार 829 एक्टिव केस हैं। इसके अलावा राज्य में लगातार कोरोना मरीजों का इलाज भी किया जा रहा है। राज्य में 2 हजार 362 और लोगों के साथ ही अब तक राज्य में कोरोना वायरस के 79 हजार 815 मरीज रिकवर हो चुके हैं। महाराष्ट्र में मुंबई कोरोना वायरस के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित है। मुंबई में 1 हजार 297 नए कोरोना वायरस के मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही मुंबई में अब तक कोरोना वायरस के 72 हजार 175 मरीज सामने आ चुके हैं। वहीं मुंबई में 73 और मौतों के साथ अब तक 4 हजार 179 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है। फिलहाल मुंबई में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 28 हजार 244 है।

उधर, झारखंड सरकार ने कोरोना वायरस की स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि कोरोना से संघर्ष में हमें आप सबके सहयोग से अब तक सरकार को अपेक्षित सफलता मिली है, पर संघर्ष अभी जारी है। स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ाने का फ़ैसला लिया है। पहले समय-समय पर लॉकडाउन में दी गयी रियायतें जारी रहेंगी। बता दे, झारखंड में आज कोरोना के 31 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही यहां कुल संक्रमितों की संख्या 2 हजार 294 हो गई है। शुक्रवार को नए मरीजों में हजारीबाग से 5, बोकारो से 1, देवघर से 3, चतरा से 2, धनबाद से 3, दुमका से 3, जमशेदपुर से 2, गिरिडीह से 6, गोड्डा , कोडरमा, पाकुड़, सरायकेला से एक-एक मरीज मिले हैं।

हरियाणा में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 13 और लेागों की मौत हो गयी जबकि संक्रमण के 421 नये मामले सामने आये जिससे प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 12 हजार 884 हो गयी है। स्वास्थ्य बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है। बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश के गुड़गांव एवं हिसार में पांच पांच मौतें हुयी हैं जबकि फरीदाबाद में दो और करनाल में एक मरीज की मौत हो गयी है। इसमें कहा गया है कि आज होने वाली मौत के साथ ही प्रदेश में कोविड -19 से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 211 हो गयी है, जिसमें 151 पुरूष हैं जबकि 60 महिलायें हैं।

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच असम सरकार ने घोषणा की कि शुक्रवार से राज्यभर में शाम सात बजे से 12 घंटे का रात्रि कर्फ्यू लागू रहेगा और 28 जून आधी रात से कामरूप (महानगर) जिले में 14 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। गुवाहाटी कामरूप (महानगर) जिले में पड़ता है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर तीन सरकारी अस्पतालों में बड़े पैमाने पर आईसीयू बेड लगाएगी। उन्होंने ऑनलाइन प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में अब तक संक्रमण के 74 हजार मामले सामने आए हैं जिनमें से 45 हजार मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। केजरीवाल ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय है लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि कोरोना वायरस की स्थिति 'अब भी नियंत्रण में है।' उन्होंने कहा, 'हमने जांच की क्षमता तीन गुना बढ़ा दी है और इसलिए शहर में मामले बढ़ रहे हैं। अगर हम आगामी दिनों में एक-दो लाख जांच करेंगे तो स्वाभाविक है कि संक्रमण के मामले बढ़ेंगे।'

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका