Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में कोरोना के 62 हजार से ज्यादा नये मामले, 837 की मौत; स्वास्थ्य मंत्री ने कहा - आने वाले ढाई महीने बेहद कठिन

देश में कोरोना के मामले अब लगातार कम हो रहे है। शुक्रवार को 62 हजार 104 केस आए तो 70 हजार 386 मरीज ठीक हो गए। 839 की मौत हुई। एक्टिव केस घटकर आठ लाख से नीचे आ गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 17 Oct 2020 10:36:52

देश में कोरोना के 62 हजार से ज्यादा नये मामले, 837 की मौत; स्वास्थ्य मंत्री ने कहा - आने वाले ढाई महीने बेहद कठिन

देश में कोरोना के मामले अब लगातार कम हो रहे है। शुक्रवार को 62 हजार 104 केस आए तो 70 हजार 386 मरीज ठीक हो गए। 839 की मौत हुई। एक्टिव केस घटकर आठ लाख से नीचे आ गए हैं। अब देश में कुल 7 लाख 94 हजार मरीजों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 8 बजे से लेकर शनिवार 8 बजे तक देश में कोरोना संक्रमण के 62,212 नए मामले आए, जबकि इस दौरान 837 लोगों की मौत हो गई। इस समयावधि में 70816 लोग संक्रमण से ठीक हो गए। फिलहाल देश में एक्टिव केसों की संख्या 7,95,087 पर पहुंच गया गया है। देश में अभी तक कोरोना के कुल पुष्ट मामले 74 लाख 32 हजार 680 हैं, जिनमें से 65 लाख 24 हजार 595 ठीक हो चुके हैं, जबकि 1 लाख 12 हजार 998 लोगों की मौत हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने शुक्रवार को कहा कि आने वाले ढाई महीने देश के लिए बहुत कठिन हैं। फेस्टिव सीजन और ठंड में संक्रमण के बढ़ने का खतरा ज्यादा है। ऐसे में हम सभी को जागरूक करना होगा।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने शुरू हो गए है। यहां, शुक्रवार को संक्रमण के 3 हजार 428 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमित लोगों की कुल संख्या 3।24 लाख से अधिक हो गई है। पिछले चार दिनों में नए मामलों की संख्या लगातार तीन हजार से अधिक रही है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार शहर में फिलहाल 22 हजार 814 मरीजों का इलाज चल हैं। वहीं, शुक्रवार को 22 लोगों की मौत भी हुई है। दिल्ली में अब तक कुल 2,95,699 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। उन्हें या तो अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है या फिर वे शहर से जा चुके हैं।

हरियाणा में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1 हजार 277 नए मामले सामने आए, जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,47,933 हो गई। वहीं 11 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1 हजार 634 हो गई। एक सरकारी बुलेटिन में बताया गया कि हिसार में चार, फरीदाबाद और गुरुग्राम में दो-दो और कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और जींद में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

तमिलनाडु में कोरोना वायरस के संक्रमण के 4 हजार 389 नए मामले सामने आने के बाद कुल आंकड़ा 6,79,191 पहुंच गया जबकि 57 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 10 हजार 529 हो गई। मध्यप्रदेश में शुक्रवार को 1 हजार 352 लोग संक्रमित पाए गए और 1556 लोग ठीक होकर अपने घर गए। 25 मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अब तक 1 लाख 57 हजार 936 लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें 13 हजार 928 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 41 हजार 273 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 2735 मरीजों की मौत हो चुकी है। टेस्टिंग का आंकड़ा भी बढ़कर 25.3 लाख हो गया है।

राजस्थान में शुक्रवार को 2 हजार 10 नए मामले सामने आए। 2201 लोग रिकवर हुए और 15 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 1 लाख 69 हजार 289 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 21 हजार 381 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 46 हजार 185 लोग ठीक हो चुके हैं। 1 हजार 723 लोग कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं।

बिहार में शुक्रवार को 1 हजार 62 मरीज मिले, 1454 लोग रिकवर हुए और 9 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 1 हजार 887 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 10 हजार 649 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि1 लाख 90 हजार 256 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 981 मरीजों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में शुक्रवार को 11 हजार 447 नए केस मिले और 13 हजार 885 लोग रिकवर हो गए। 306 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 79.9 लाख लोगों की जांच हो चुकी है। इनमें 15 लाख 76 हजार 62 लोग संक्रमित मिले। इन संक्रमितों में 13 लाख 44 हजार 368 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1 लाख 89 हजार 715 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। संक्रमण से 41 हजार 502 लोग जान गंवा चुके हैं।

उत्तरप्रदेश में शुक्रवार को 1.7 लाख लोगों की जांच हुई और इनमें 2552 लोग संक्रमित पाए गए। 3538 लोग रिकवर हुए और 46 संक्रमितों की मौत हो गई। अब तक 4 लाख 49 हजार 935 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 4 लाख 8 हजार 83 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 6589 मरीजों की मौत हो चुकी है। अब तक 1.3 करोड़ लोगों की जांच हो चुकी है।

जम्मू कश्मीर में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 697 नए मामले सामने आए और पिछले चौबीस घंटे के दौरान इस महामारी से आठ और मरीजों की मौत हो गई।

गोवा में कोरोना वायरस संक्रमण के 321 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 40,091 हो गई। वहीं संक्रमण से छह और लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस से अब तक 531 लोगों की जान जा चुकी है।

पंजाब में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 507 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,26,737 हो गई। वहीं, संक्रमण से 26 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 3,980 हो गई। मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, अमृतसर में छह, लुधियाना में पांच, जालंधर में तीन, फिरोजपुर, रुपनगर और तरण-तारण में दो-दो, बठिंडा, गुरदासपुर, मोहाली और पठानकोट में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका