न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत में कोरोना की रफ्तार, मात्र 13 दिन में हुए 30 से 40 लाख केस; महाराष्ट्र में मिले रिकॉर्ड 19,218 नए मरीज

भारत में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। 30 लाख से 40 लाख यानी 10 लाख मरीजों की बढ़ोतरी होने में 13 दिन का ही वक्त लगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 05 Sep 2020 12:29:48

भारत में कोरोना की रफ्तार, मात्र 13 दिन में हुए 30 से 40 लाख केस; महाराष्ट्र में मिले रिकॉर्ड 19,218 नए मरीज

भारत में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। 30 लाख से 40 लाख यानी 10 लाख मरीजों की बढ़ोतरी होने में 13 दिन का ही वक्त लगा। इससे पहले 10 लाख का इजाफा होने में 16 दिन का वक्त लगा था। शुक्रवार को देश में 87,800 से ज्यादा नए केस सामने आए जो अब तक का सबसे अधिक आंकड़ा है। लगातार तीन दिन से कोरोना के नए मामलों में जबरदस्त उछाल आ रहा है। शुक्रवार को भारत में रेकॉर्ड 87,852 नए केस दर्ज किए। इनमें सबसे अधिक संक्रमण के केस 19,218 महाराष्ट्र से आए। वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना से भारत में 1,062 लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार चौथे दिन भारत में 1,000 से अधिक लोग कोरोना से दम तोड़ चुके हैं।

अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत 40 लाख कोरोना केस वाला तीसरा देश है। कोरोना की रफ्तार की बात करें तो भारत में कोरोना के पहले केस से 10 लाख का आंकड़ा पार होने में 168 दिन लगे लेकिन इसके बाद 20, 30 और फिर 40 लाख का आंकड़ा पार करने में मात्र 50 दिन लगे। दूसरे देशों की तुलना करें तो ब्राजील में 75 दिनों में 40 लाख मरीज हुए थे जबकि अमेरिका में 86 दिन लगे थे। हालाकि, राहत की बात यह है कि भारत में कोरोना से मरने वाले मरीजों की तुलना दूसरे देशों से काफी कम है। 40 लाख कोरोना केस के साथ भारत में महामारी से अब तक 69,552 मरीजों की मौत हो चुकी है। 40 लाख मरीजों की संख्या के साथ अमेरिका में 1।4 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी थी जबकि ब्राजील में 1.2 लाख से ज्यादा लोग जान गंवा चुके थे।

महाराष्ट्र में शुक्रवार को 19,218 नए मामले आए जो एक दिन में सबसे अधिक केस हैं। यहां तक कि मुंबई में भी पिछले एक हफ्ते से हर रोज रेकॉर्ड केस सामने आए रहे हैं। मुंबई में शुक्रवार को 1,929 केस आए। इससे पहले मुंबई में 27 जून को सबसे अधिक 2,077 केस सामने आए थे।

आंध्र प्रदेश में शुक्रवार को 10,776 नए कोरोना केस सामने आए जबकि 76 लोगों की मौत हो गई। अब तक यहां कुल 4,276 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कुल केस 4,76,506 पास कर चुके हैं।

मध्य प्रदेश के इंदौर में खतरनाक ट्रेंड देखने को मिल रहाहै। यहां 12 साल के कम उम्र के बच्चों में कोरोना इंफेक्शन तेजी से फैल रहा है। 20 जुलाई को 398 बच्चे संक्रमित थे और 1 सितंबर को 1,158 बच्चे कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

बिहार स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में शुक्रवार को कोरोना के 1,978 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,44,134 हो गई है। बिहार में अब तक 1,26,411 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि संक्रमण की वजह से 741 लोगों की जान जा चुकी है।

राजस्थान
में शुक्रवार को तीसरे दिन 1570 केस मिले, वहीं 13 लोगों की मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 87 हजार 797 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। 1108 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी 14 हजार 900 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। सबसे ज्यादा 281 मौत जयपुर में, इसके बाद 189 जोधपुर में हुई हैं। हनुमानगढ़ और झालावाड़ में सबसे कम 2-2 लोगों ने इस बीमारी से जान गंवाई है। उधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।

उत्तरप्रदेश में शुक्रवार को संक्रमण के 6193 मामले सामने आए हैं। अब तक 2 लाख 53 हजार 175 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 1 लाख 90 हजार 818 लोग ठीक हो चुके हैं। 58 हजार 595 मरीजों का इलाज चल रहा है। राज्य में अब तक 3762 मरीजों की मौत हो चुकी है। 30 हजार 84 मरीज ऐसे हैं, जिनका घर पर ही इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत