न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में 24 घंटे में पहली बार मिले 76 हजार मरीज, मौत का आंकड़ा 60 हजार के पार

देश में कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 75,760 नए मरीज सामने आए और 1023 लोगों की मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 27 Aug 2020 9:46:08

देश में 24 घंटे में पहली बार मिले 76 हजार मरीज, मौत का आंकड़ा 60 हजार के पार

देश में कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 75,760 नए मरीज सामने आए और 1023 लोगों की मौत हो गई। इससे पहले भारत में 22 अगस्त को रिकॉर्ड 69,878 कोरोना मामले दर्ज किए गए थे। भारत में हर दिन संक्रमितों के बढ़ने की रफ्तार दुनिया में सबसे तेज हो गई है। दूसरे नंबर पर या तो अमेरिका रहता है या फिर ब्राजील। भारत की तुलना में इन दोनों देशों में रोजाना 20 से 25 हजार संक्रमित कम मिल रहे हैं। आंकड़ों को देखें तो भारत में अब हर 10 लाख की आबादी में 27 हजार 243 लोगों की कोरोना टेस्टिंग हो रही है। इनमें 2393 लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं। इतनी ही आबादी में 44 लोगों की मौत हो रही है।

महाराष्ट्र में भी 24 घंटे में रिकॉर्ड 14 हजार 888 केस आए। यहां 7637 मरीज ठीक हो गए और 295 ने इस बीमारी से दम तोड़ दिया। महाराष्ट्र में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 7 लाख 18 हजार 711 हो गया है। इनमें 5 लाख 22 हजार 427 ठीक हो चुके हैं। राज्य में इस बीमारी से अब तक 23 हजार 89 मरीज जान गंवा चुके हैं।

उत्तरप्रदेश में बीते 24 घंटे में संक्रमण के रिकॉर्ड 5898 नए मामले सामने आए हैं। यह अब तक एक दिन में मिले मरीजों का सबसे ज्यादा आंकड़ा है। अब तक 2 लाख 3 हजार 28 केस मिले। इनमें 1 लाख 48 हजार 562 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 3141 मरीजों की मौत हो चुकी है। बुधवार को प्रदेश में 1 लाख 44 हजार 802 सैंपल्स की जांच की गई है। यह एक दिन में किसी भी राज्य में किए गए सबसे अधिक टेस्ट है। राज्य में अभी तक 49 लाख 41 हजार 679 टेस्ट किए जा चुके हैं। प्रदेश में अब तक 1 करोड़ 93 लाख 20 हजार 725 घरों का सर्विलांस किया गया है।

मध्य प्रदेश
में बुधवार को संक्रमण के 1064 नए मामले सामने आए। इसी के साथ प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 56,864 हो गई। राज्य में पिछले 24 घंटें में 17 लोगों की जान चली गई। मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 1,282 हो गई है। प्रदेश में अब तक 43,246 मरीज ठीक हो चुके हैं। 12,336 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। मंगलवार को 936 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।

दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के विशेषज्ञों ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 (COVID-19) न केवल फेफड़े को कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित मरीज के सभी अंगों को प्रभावित कर सकता है और प्रारंभिक लक्षण छाती की शिकायत से बिल्कुल हटकर हो सकते हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को माना कि दिल्ली में केस बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे निपटने के लिए हमने टेस्ट को बढ़ाने का फैसला किया है। हम एक हफ्ते के अंदर 40 हजार टेस्ट प्रतिदिन करेंगे।

राजस्थान में बीते 24 घंटे में संक्रमण के 1345 नए मामले सामने आए। अब संक्रमितों का आंकड़ा 74 हजार 670 हो गया है। 12 लोगों की मौत भी हो गई। इनमें जयपुर में 3, जोधपुर और बीकानेर में 2-2, अजमेर, बूंदी, डूंगरपुर, झालावाड़ और सीकर में 1-1 की मौत हुई। राजस्थान में कोरोना से अब तक 992 मरीजों की जान जा चुकी है। राज्य में अब तक 21।96 लाख से ज्यादा सैंपल जांचे जा चुके हैं। इनमें कुल 74 हजार 670 पॉजिटव मिले हैं। इनमें 59 हजार 579 लोग रिकवर हो चुके हैं। इसमें से 58 हजार 891 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब राज्य में कुल 14 हजार 99 मरीजों का इलाज चल रहा है।

बिहार में बीते 24 घंटे में 2163 नए संक्रमितों की पहचान की गई। अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 26 हजार 990 हो गई है। पिछले 24 घंटे के अंदर 9 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। मरने वालों की संख्या बढ़कर 653 हो गई। बिहार में अभी कोरोना के 19 हजार 571 एक्टिव मरीज हैं।

मौत का आंकड़ा 60 हजार के पार

आपको बता दे, देश में संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 60 हजार के पार हो गया है। अब तक 60 हजार 629 लोग जान गंवा चुके हैं। कर्नाटक में मरने वालों का आंकड़ा 5 हजार से अधिक हो चुका है। पिछले 24 घंटे में यहां 133 मरीजों की मौत हुई। महाराष्ट्र में 295 लोगों ने दम तोड़ दिया। यहां अब तक 23 हजार 89 लोग दम तोड़ चुके हैं। उधर, तमिलनाडु में 118 मरीजों ने जान गंवा दी। उत्तर प्रदेश में 82 आंध्र प्रदेश में 81, पश्चिम बंगाल में 55, पंजाब में 41, जम्मू कश्मीा में 19, दिल्ली, गुजरात और मध्य प्रदेश में 17-17, तेलंगाना में 10, बिहार में 9, ओडिशा और केरल में 13-13, राजस्थान में 12 और हरियाणा में 11 लोगों की जान गई।

वहीं, छत्तीसगढ़, गोवा और पुडुचेरी में 8-8, त्रिपुरा और अंडमान निकोबार में 4-4, हिमाचल प्रदेश में 2, मणिपुर, चंडीगढ़, लद्दाख में 1-1 मरीजों की मौत हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका