न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना / अगस्त में अमेरिका-ब्राजील को पीछे छोड़ भारत पहले स्थान पर पहुंचा, कुल मरीजों का आंकड़ा 29 लाख के पार

भारत में कोरोना वासरस (Coronavirus) के संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। अगस्त के 20 दिनों के अंदर ही अब तक 12 लाख से ज्यादा मरीज (Corona Patient) सामने आ चुके हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 21 Aug 2020 9:43:39

कोरोना / अगस्त में अमेरिका-ब्राजील को पीछे छोड़ भारत पहले स्थान पर पहुंचा, कुल मरीजों का आंकड़ा 29 लाख के पार

भारत में कोरोना वासरस (Coronavirus) के संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। अगस्त के 20 दिनों के अंदर ही अब तक 12 लाख से ज्यादा मरीज (Corona Patient) सामने आ चुके हैं। अगस्त में सामने आए कोरोना (Corona) केस अब तक किसी भी महीने में आए कोरोना के नए केस में सबसे अधिक हैं। गुरुवार को जिस तरह से 70 हजार के करीब नए सामने आए हैं उसके बाद ये आंकड़े भारत की चिंता बढ़ाने वाले हैं। बता दें कि भारत में कोरोना की रफ्तार दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती दिखाई दे रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोविड-19 के मामले 20 अगस्त तक 12,07,539 हो गए हैं। मंत्रालय के आंकड़ों पर नजर दौड़ाए, तो जुलाई में 11 लाख मामले सामने आए थे, जबकि अगस्त में अभी भी 10 दिन बचे हुए हैं। दुनियाभर में आने वाले कोरोना केस पर नजर रखने वाली वेबसाइट www.worldometers.info के मुताबिक अमेरिका में 19 अगस्त तक 9,94,863 केस सामने आए थे ज​बकि ब्राजील में 7,94,115 केस सामने आए हैं।

बता दे, देश में कोरोना के केस 29.04 लाख हो गए हैं। बीते 24 घंटे में 61 हजार 873 मरीज ठीक हुए हैं। यह एक दिन में सबसे ज्यादा हैं। गुरुवार को 68 हजार 507 संक्रमित बढ़े, 981 की मौत हो गई। 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 75% से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। इनमें दिल्ली में सबसे ज्यादा 90.1% मरीजों की अस्पताल से छुट्‌टी हुई है।

देश में कोविड-19 का पता लगाने के लिए एक दिन में रिकॉर्ड 9,18,470 जांच की गईं और इसी के साथ देश में कोविड-19 की कुल की गई जांचों की संख्या 3.26 करोड़ से ज्यादा हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में लोगों के संक्रमित होने की दर आठ प्रतिशत से नीचे चली गई है। मंत्रालय ने कहा कि जांच की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी से संक्रमण की दर में आनुपातिक कमी दर्ज की जा रही है।

कोरोना का सबसे भयावह चेहरा महाराष्ट्र में देखने को मिल रही है। यहां बीते 24 घंटे में कोरोना के करीब 14.5 हजार नए मरीज सामने आए हैं। ये अभी तक रोजाना संक्रमण का सबसे बड़ा आंकड़ा है। महाराष्ट्र में मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ा है और 24 घंटे में 326 मरीजों की मौत हो गई है। राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 6,43,289 तक पहुंच गई है, इसमें 1.5 लाख से ज्यादा केस एक्टिव हैं। गुरुवार को 12,243 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि अब तक 4,59,124 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

दिल्ली में गुरुवार को कोरोना वायरस के 1,215 नए मामले सामने आने के बाद कोविड-19 महामारी के मरीजों की कुल संख्या 1,57,354 पहुंच गई है। जबकि इस वायरस के संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या 4,257 है। पिछले 24 घंटे में इस वायरस से 22 और लोगों की मौत हो गई। हालांकि, अभी तक इस महामारी से 1,41,826 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 90.13% है। इस समय राज्य में 11,271 मरीजों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली में दूसरे सीरो सर्वे में चौंकाने वाले नतीजे आए हैं। सर्वे के मुताबिक दिल्ली के 29% से ज्यादा लोगों के शरीर में कोरोना के प्रति एंटीबॉडी तैयार हो गई है। इसका सीधा मतलब ये है कि ये सभी लोग कभी न कभी कोरोना वायरस के संपर्क में आकर ठीक हो चुके हैं। सबसे अधिक 33% लोगों में एंटीबॉडी साउथ ईस्ट दिल्ली के इलाके में पाई गई है। पहले सीरो सर्वे में करीब 23% लोगों में एंटीबॉडी मिली थी। सर्वे के मुताबिक दिल्ली में युवा सबसे ज्यादा कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं और ठीक भी हो रहे हैं। ये सर्वे 15,239 लोगों के सैंपल पर आधारित है।

बिहार में 24 घंटे में 2 हजार 451 केस आए, लेकिन अच्छी बात रही कि 3 हजार 585 मरीज ठीक भी हो गए। राज्य के 13 जिलों में रिकवरी रेट 80% से ज्यादा हो गया है। इनमें जमुई (86.7%), नवादा (86.3%), वैशाली (84.5%), खगड़िया (84%), समस्तीपुर (83.3%), सीवान (83.1%), रोहतास (82.3%), कैमूर (81.4%), गया (81.2%), पटना (81.1%), नालंदा (80.5%), बांका (80.1%) और भागलपुर (80%) शामिल हैं। राज्य में सबसे ज्यादा संक्रमण की दर रोहतास में है। यहां हर 100 में से 28 लोग पॉजिटिव मिल रहे हैं।

उत्तरप्रदेश
में बीते 15 दिन से 4 से 5 हजार केस आ रहे हैं। राज्य में 70% मरीज ठीक हो चुके हैं। सबसे अच्छा रिकवरी रेट हापुड़ का है। यहां 91.5% मरीज ठीक हो चुके हैं। इसके बाद नोएडा (87.9%), फिर संभल (86.8%) है। संक्रमण की दर सबसे ज्यादा चंदौली में 17.1% है। सबसे ज्यादा 54.6% एक्टिव केस केस ललित पुर में हैं। जिले में 864 केस आए हैं। इनमें से 472 मरीजों का इलाज चल रहा है।

कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते पंजाब में वीकेंड लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू 31 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। दफ्तरों और दुकानो में सिर्फ 50% कर्मचारियों की इजाजत है। कोरोना गाइडलाइन के साथ शादी और अंतिम संस्कार के अलावा भीड़ जुटाने पर पूरी तरह प्रतिबंध है। पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, पटियाला और मोहाली में कोरोना का सबसे ज्यादा असर है। इन जिलों में सार्वजनिक यातायात और निजी वाहनों के लेकर भी कड़े नियम लागू कर दिए गए हैं।

दक्षिण भारत
में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। आंध्र प्रदेश में गुरुवार को 9300 से ज्यादा नए मरीज सामने आए हैं। राज्य में कोरोना से मौत का आंकड़ा 3 हजार के पार जा चुका है। वहीं कर्नाटक में 24 घंटे में 7385 नए मरीज सामने आए, इनमें से करीब 3 हजार मरीज सिर्फ बेंगलुरु में हैं। जबकि तमिलनाडु में करीब 6000 नए मरीज सामने आए और 116 लोगों की मौत हो गई।

राजस्थान में सबसे ज्यादा एक्टिव 69.5% एक्टिस केस बूंदी में हैं। जिले में 439 केस आए हैं। इनमें से 305 का इलाज चल रहा है। रिकवरी रेट सबसे अच्छा जालोर का है। यहां 96.5% मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में कुल 1310 केस आए। इनमें से 1264 मरीज ठीक हो चुके हैं। सबसे ज्यादा संक्रमण की दर 8.4% अलवर में है। यानी यहां हर 100 लोगों की जांच करने पर 3 संक्रमित मिल रहे हैं। मौत की दर सबसे ज्यादा 3.3% सवाई माधोपुर में है। गुरुवार को भी राज्य में 1330 नए रोगी मिले और कुल संक्रमितों का आंकड़ा 66,619 तक पहुंच गया। वहीं, 11 मौतें भी हुईं। मृतकों में जयपुर के 3, पाली के 2, टोंक, कोटा, डूंगरपुर, बीकानेर, भीलवाड़ा, अजमेर का 1-1 शामिल है। काेरोना से जान गंवाने वालों का आंकड़ा अब 921 हो गया है। इस बीच, राहत की खबर ये है कि कोरोनाकाल में पहली बार 33 में से 19 जिलों में कोई नया रोगी नहीं मिला।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका