न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में कोरोना की बढ़ती रफ्तार, 24 घंटे में सामने आए करीब 17 हजार नए मरीज; कुल आंकड़ा 4.73 लाख के पार

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी अपडेट के मुताबिक, देश में कुल मरीजों की संख्या 4 लाख 73 हजार 105 हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 25 Jun 2020 11:22:58

देश में कोरोना की बढ़ती रफ्तार, 24 घंटे में सामने आए करीब 17 हजार नए मरीज; कुल आंकड़ा 4.73 लाख के पार

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा दिन-ब-दिन इतनी तेजी से बढ़ रहा है जिसे देखकर लगता है कि जल्द कुछ दिनों बाद रोजाना के 20 हजार संक्रमित मरीज सामने आने लगेंगे। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी अपडेट के मुताबिक, देश में कुल मरीजों की संख्या 4 लाख 73 हजार 105 हो गई है। जबकि 2 लाख 71 हजार से अधिक ठीक हो चुके हैं। देश में एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 86 हजार से अधिक है। वहीं, अब तक 14 हजार 894 लोगों की मौत हो चुकी है। उधर, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 2 लाख 7 हजार 871 टेस्ट किए। उधर, देश में अब तक 75 लाख 60 हजार 782 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

पिछले 24 घंटे के अंदर में देश में कोरोना के 16 हजार 922 नए मामले सामने आए हैं और 418 लोगों की मौत हो चुकी है। आईसीएमआर के आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक 75 लाख 60 हजार 782 टेस्ट किए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर 2 लाख 7 हजार 871 टेस्ट किए गए हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना के 1 लाख 42 हजार 900 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 6 हजार 739 लोगों की मौत हो चुकी है और 73 हजार से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं। महाराष्ट्र में एक्टिव केस की संख्या 62 हजार से अधिक है। दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या 70 हजार से अधिक है, जिसमें 2 हजार 365 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या 26 हजार से अधिक है।

वहीं, तमिलनाडु में कुल कोरोना मरीजों का आंकड़ा 67 हजार से अधिक है, जिसमें 866 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 37 हजार से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी एक्टिव केस की संख्या 28 हजार से अधिक है। गुजरात में कुल मरीजों का आंकड़ा करीब 29 हजार है, जिसमें 1 हजार 735 लोगों की मौत हो चुकी है। सिर्फ 6 हजार 120 एक्टिव केस हैं।

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। अब यहां कुल मरीजों की संख्या 19 हजार 557 हो गई है, जिसमें 596 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 12 हजार से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 6 हजार 375 एक्टिव केस है।

राजस्थान में बुधवार को 382 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। जयपुर में सबसे ज्यादा 100, भरतपुर में 56, धौलपुर में 75 लोग पॉजिटिव पाए गए। इसके साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 16 हजार 9 पहुंच गया। वहीं, 10 लोगों की मौत हो गई। कुल मौत का आंकड़ा 375 पहुंच गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका