Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते कदम, एक दिन में रिकॉर्ड 7745 नए मरीज मिले, 77 की हुई मौत

दिल्‍ली सरकार के बुलेटिन के मुताबिक, अब तक 3,89,683 लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं। वहीं, इस समय 41857 एक्टिव केस हैं। इसके अलावा दिल्‍ली में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 4,38,529 पहुंच गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 09 Nov 2020 12:15:31

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते कदम, एक दिन में रिकॉर्ड 7745 नए मरीज मिले, 77 की हुई मौत

देश में कोरोना के केसों में फिर एक बार तेजी देखी जा रही है। देश में रविवार को 46 हजार 660 केस आए। 48 हजार 369 मरीज ठीक हुए और 490 मरीजों की मौत हो गई। देश में अब तक 85.53 लाख केस आ चुके हैं। इनमें से 79.15 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं। 1.26 लाख मरीजों की मौत हुई है और 5.09 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं, रविवार को देश की राजधानी दिल्‍ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 7745 नए मामले सामने आने से हड़कंप मच गया है। यह एक दिन में दिल्‍ली में आने वाले सर्वाधिक मामले हैं। पिछले 24 घंटे में दिल्‍ली में कोविड-19 संक्रमण के 7745 नए मामले सामने आए हैं तो इस दौरान 77 और मरीजों ने दम तोड़ा है। इसके साथ दिल्‍ली में कोरोना वायरस महामारी की वजह से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 6989 हो गया है। दिल्‍ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4.38 लाख से अधिक हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, दिल्ली में शनिवार को कोरोना के 6953 नए पॉजिटिव केस सामने आए थे, तो वहीं 79 लोगों की मौत हुई थी।

दिल्‍ली सरकार के बुलेटिन के मुताबिक, अब तक 3,89,683 लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं। वहीं, इस समय 41857 एक्टिव केस हैं। इसके अलावा दिल्‍ली में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 4,38,529 पहुंच गई है।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने रविवार को कहा कि राजधानी में कोविड-19 का तीसरे दौर चरम पर है और मामलों की संख्या से प्रतीत होता है कि यह अब तक का सबसे बुरा दौर है। मंत्री ने कहा कि मामलों में वृद्धि की वजह तेजी से जांच किया जाना और संक्रमितों का पता लगाना है। उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा बरती जा रही लापरवाही मामलों में तेज वृद्धि का एक प्रमुख कारण है। मंत्री ने कहा कि सरकार ने दिल्ली के अस्पतालों में कोविड-19 रोगियों के लिये बिस्तरों की संख्या बढ़ा दी है, लेकिन होटलों और बारातघरों की सेवाएं लेने की अभी कोई योजना नहीं है। मंत्री ने कहा जब तक कोविड-19 रोधी टीका तैयार नहीं हो जाता, तब तक मास्क ही एकमात्र दवा है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी

दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी

जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल

विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद

Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला

दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि

सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो

'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म

सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'

8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी

सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत

7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका